परिचय

नारायण विजय पंचांग

ध्येय एक ही है — शुद्ध शास्त्रीय गणना, सरल एवं सुलभ रूप में।

संक्षेप में

एक नज़र में

परम्परा
उज्जैन की परम्परा
आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त एवं वराहमिहिर ने उज्जैन के देशान्तर को प्रधान मध्याह्न माना।
गणना
अपनी ही गणना
हर अंक इसी पंचांग की अपनी गणना से — किसी बाहरी सेवा से उधार नहीं।
स्थान
आपके नगर के अनुसार
सूर्योदय-सूर्यास्त, तिथि-नक्षत्र के समय और मुहूर्त — आपके चुने स्थान से।
निर्णय
ग्रन्थ-वचन पर
व्रत-पर्व व मुहूर्त का निर्णय ग्रन्थों से; मतभेद में धर्मसिन्धु प्रमाण।

नारायण विजय पंचांग उज्जयिनी की काल-गणना परम्परा में खड़ा है। आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त एवं वराहमिहिर ने उज्जैन के देशान्तर को भारतीय काल-गणना का प्रधान मध्याह्न माना — इसी भूमि पर, उसी परम्परा के अनुसार, यह पंचांग प्रतिदिन की तिथि, नक्षत्र, योग, करण एवं ग्रह-स्थिति प्रस्तुत करता है।

यहाँ जो भी अंक छपता है वह इसी पंचांग की अपनी गणना से निकलता है — किसी बाहरी सेवा से कोई मान उधार नहीं लिया जाता। पाठक चाहे तो दृक् गणित से तुलना भी कर सकता है; दोनों साथ-साथ उपलब्ध हैं।

  1. 1
    आपके अपने नगर के अनुसार
    सूर्योदय-सूर्यास्त, तिथि-नक्षत्र के समय तथा मुहूर्त की घड़ियाँ — सब उसी स्थान के लिये निकाली जाती हैं जो पाठक स्वयं चुनता है। किसी एक नगर के मान सब पर नहीं थोपे जाते।
  2. 2
    निर्णय ग्रन्थों से
    व्रत-पर्व का निर्णय, मुहूर्त की शुद्धि एवं दोष-परिहार — सब ग्रन्थ-वचन पर टिके हैं। धर्मसिन्धु एवं मुहूर्त चिन्तामणि में मतभेद हो तो धर्मसिन्धु प्रमाण माना जाता है।
  3. 3
    एक ही गणना, सब पृष्ठों पर
    पंचांग, मुहूर्त, कुंडली, ग्रह-स्थिति, ग्रहण, व्रत-पर्व, राशिफल एवं चिकित्सा-ज्योतिष — सब एक ही गणना से बनते हैं, अतः एक ही दिन के दो भिन्न उत्तर कहीं नहीं मिलेंगे।
ध्येय एक ही है — शुद्ध शास्त्रीय गणना, सरल एवं सुलभ रूप में।
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के गर्भगृह की झांकी
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के गर्भगृह की झांकी
महाकाल

महाकाल उज्जैन

काल-गणना की अधिष्ठात्री नगरी
आकाशे तारकं लिङ्गं पाताले हाटकेश्वरम्।
मृत्युलोके महाकालं त्रयं लिङ्गं नमाम्यहम्॥

उज्जैन (प्राचीन अवन्तिका) भारतीय खगोल-शास्त्र का परम्परागत संदर्भ-बिन्दु रही है। आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त और वराहमिहिर ने उज्जैन के देशान्तर को भारतीय काल-गणना का प्रधान मध्याह्न माना — इसीलिए परम्परागत पंचांग में सूर्योदय, तिथि, नक्षत्र आदि की गणना उज्जैन के सापेक्ष की जाती है। महाकालेश्वर — द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी — यहीं विराजमान हैं; “महाकाल” अर्थात् काल के अधिपति, अत: यह नगरी समय-गणना एवं ज्योतिष की अधिष्ठात्री मानी जाती है।

देशान्तर
75° 46′ 30″ पू.
अक्षांश
23° 10′ 36″ उ.
ज्योतिर्लिंग
द्वादश में प्रथम
काल-गणना
उज्जैन मध्याह्न
“काल चक्र प्रवर्तकों महाकाल प्रतापनः”

अवंतिका नगरी एक अत्यंत प्राचीन नगरी है। यह कालगणना की नगरी है, इसीलिए यहां महाकालेश्वर कालगणना के देवता के रूप में स्थापित है। "काल चक्र प्रवर्तकों महाकाल प्रतापनः"

यह स्कंद पुराण में लिखा है। कालगणना का प्रारंभ तबसे हुआ जब सृष्टि का आरंभ हुआ। सृष्टि का आरंभ होने से समय का आरंभ हुई और समय के आरंभ होने से कालगणना आरंभ हुई और फिर समय के मान निर्धारित किए गए जैसे कल्प, युग, वर्ष, मास, सप्ताह, दिन, रात, घटी, पल, विपल, आदि। स्कंद पुराण के अवंतिखंड में यह उल्लेखित है की सृष्टि की संरचना यहां से है और सृष्टि की रचना यहां से होने से यह अवंतिका क्षेत्र विश्व का सबसे प्राचीन क्षेत्र है। एक अरब पंचान्नवे करोड़ वर्ष सृष्टि के आरंभ को हो चुके है और यह भूमि उतनी ही प्राचीन है। लंका से सुमेरू जाने वाली रेखा (भूमध्य) एवं कर्क रेखा यही मिलती है और यह स्थान संभवतः महाकालेश्वर ही है इसीलिए भी यहां से कालगणना की जाति है। यहां कई ऐसे प्राचीन स्थान है जो कालगणना के संकेत देते है, जैसे अनादिकल्पेश्वर जो अनादि काल से या अनादि कल्प से यहां होने का संकेत देते है, वृद्धकालेश्वर पूर्व कल्प के स्वामी (महाकालेश्वर) होने का संकेत देते है, ८४ महादेव बीते ७ कल्प के १२ ज्योतिर्लिंग होने का संकेत देते है (७×१२=८४) इनके अतिरिक्त नव ग्रह, दस महाविष्णु, सप्त सागर के स्थान भी यहां विद्यमान है। इस प्रकार यह सब स्थान यहां कालगणना के संकेत देते है। भगवान श्री महाकालेश्वर का सृष्टि के आरंभ से होने का साक्ष्य भी स्कंद पुराण के दूसरे अध्याय में इस प्रकार मिलता है,

पुरा त्वेकार्णवे प्राप्ते नष्टे स्थावरजंगमे नाग्निर्न वायुरादित्यो न भूमिर्न दिशो नभः ।। १ ।।
न नक्षत्राणि न ज्योतिर्न द्यौर्नेन्दुर्ग्रहास्तथा ।।
न देवासुरगन्धर्वाः पिशाचोरगराक्षसाः ।। २ ।।
सरांसि नैव गिरयो नापगा नाब्धयस्तथा ।।
सर्वमेव तमोभूतं न प्राज्ञायत किञ्चन ।। ३ ।।
तदैको हि महाकालो लोकानुग्रहकारणात् ।।
तस्थौ स्थानान्यशेषाणि काष्ठास्वालोकयन्प्रभुः ।। ४ ।।

अर्थ:- "जब जल, अग्नि, वायु, सूर्य, भूमि, दिशा, नक्षत्र, प्रकाश, आकाश, चंद्र, ग्रह, देव, असुर, गंधर्व, पिशाच, नाग, सरोवर, पर्वत, नदी, समुद्र नही थे जब कुछ ज्ञात नही था ऐसे समय अकेले महाकाल ही विद्यमान थे"।

इसी पुराण में वर्णित प्रतिकल्पा शब्द से पुराण की यही ध्वनि है कि प्रत्येक कल्प में इस नगरी का अस्तित्व रहा है, प्रलय पूर्व और प्रलयांत में भी। स्कंद पुराण के अवंती खंड के प्रथम अध्याय मे माता पार्वती ने सर्वेश्वर भाग्वान् शिव से पृथ्वी पर स्थित सभि पुण्यतम स्थानो के बारे मे वर्णन करने हेतु अग्रह किया।

भाग्वान सर्वेश्वर ने निम्नलिखित स्थानों का उल्लेख किया:-

  1. 1भागीरथी गंगा
  2. 2सूर्यपुत्री यमुना
  3. 3चंद्रभागा
  4. 4वितस्ता (वर्तमान की झेलम नदी)
  5. 5अमरकण्टकस्थ नर्मदा
  6. 6कुरुक्षेत्र
  7. 7गया
  8. 8प्रयाग
  9. 9नैमिषारण्य
  10. 10केदारनाथ
  11. 11पुष्कर
  12. 12कयावरोहण
  13. 13महाकाल वन

उपरोक्त सभी तीर्थों में स्कंदपुराण में भगवान शिव ने सबसे पुण्यशाली क्षेत्र "महाकाल वन" को बताया है जहा महाकाल विद्यमान रहते है। महाकाल वन क्षेत्र में एक योजन परिमित स्थान ब्रह्महत्यानाशक, भुक्ति मुक्ति दायक तथा कलिकल्मषहारी है। और यह भी वर्णित है की यह देवदुर्लभ क्षेत्र महाप्रलय में भी नष्ट नही होता।

तथा पुण्यतमं देवि महाकालवनं शुभम् ।। ६ ।।
यत्रास्ते श्रीमहाकालः पापेन्धनहुताशनः।
क्षेत्रं योजनपर्यन्तं ब्रह्महत्यादिनाशनम्।। ७ ।।
भुक्तिदं मुक्तिदं क्षेत्रं कलिकल्मषनाशम् । प्रलयेऽप्यक्षयं देवि दुष्प्रापं त्रिदशैरपि ।। ८ ।।

महाकाल वन क्षेत्र में पञ्च दिव्य गुण (विशेषताएं)

१. क्षेत्र २. पीठ ३. ऊषर ४. श्मशान ५. वन
महाकालवनं गुह्यं सिद्धिक्षेत्रं तथोषरम्। किञ्चिद्धह्यान्यथान्यानि श्मशानान्यूषराणि च॥
सर्वतस्तु समाख्यातं महाकालवनं मुने।
श्मशानमूषरं क्षेत्रं पीठन्तु वनमेव च॥
पञ्चैकत्र न लभ्यन्ते महाकालपुरादृते॥

जिस स्थान पर पातकों का क्षय होता हो (पातकों का नाश होता हो) उसे क्षेत्र कहा जाता है। जहा मातृकाओं का स्थान हो उसे पीठ कहा जाता है। जिस स्थान पर मृत्यु होने पर या प्राण त्यागने पर पुनः जन्म ना होता हो उसे ऊषर कहा जाता है। जिस स्थान पर भगवान भव नित्य क्रीड़ा करते है, रुद्र नित्य वास करते है, जो भूतगण (प्राणीगण) के लिए हितकारी हो, जो महादेव का इष्ट स्थान हो, जो महादेव को प्रिय हो उसे श्मशान कहा जाता है। (श्मशान अन्य ११ क्षेत्रों को और कहा गया है जैसे अविमुक्त क्षेत्र, एकाम्र क्षेत्र, भद्रकाल क्षेत्र, करवीर वन, कोलागिरी, काशी, प्रयाग, अमरेश्वर, भरत, केदार तथा रुद्रमहालय इन स्थानों को भी श्मशान कहा गया है)

किंतु उपरोक्त पञ्च दिव्य गुण एक साथ महाकाल वन के अलावा अन्य किसी स्थान पर नही पाए जाते।

पृथ्वी पर नैमिष तथा पुष्कर तीर्थ उत्तम है, तीनों लोको में त्रिभुवन में कुरुक्षेत्र सबसे श्रेष्ठ है, वाराणसी कुरुक्षेत्र से दस गुना अधिक श्रेष्ठ एवं पुण्यदायी है, परंतु वाराणसी से भी दस गुना अधिक श्रेष्ठ एवं पुण्यप्रद महाकाल वन है।

प्रभास तीर्थ सभी तीर्थों में उत्तम है एवं पिनाकी का अद्याक्षेत्र है, श्रीशैल एवं देवदारुकावन भी उत्तम है इनसे दस गुना पुण्यशाली वाराणसी है और इस से भी दस गुना अधिक पुण्यशली स्थान महाकाल वन है, यह स्कंद पुराण के अवंती खंड में लिखा है।

पृथिव्यां नैमिषं तीर्थमुत्तमं तीर्थपुष्करम् ॥२८॥ त्रयाणामपि लोकानां कुरुक्षेत्रं च प्रशस्यते। कुरुक्षेत्राद्दशगुणा पुण्या वाराणसी मता ॥२९॥ तस्माद्दशगुणं व्यास! महाकालवनोत्तमम्। प्रभासाद्यानि तीर्थानि पृथिव्यामिह यानि तु ॥३०॥
प्रभासमुत्तमं तीर्थ क्षेत्रमाद्यं पिनाकिनः।
श्रीशैलमुत्तमं तीर्थं देवदारुवनं तथा ॥३१॥
तस्मादप्युत्तमा व्यास! पुण्या वाराणसी मता।
तस्माद्दशगुणं प्रोक्तं सर्वतीर्थोत्तमं यतः ॥३२॥

हर कल्प में उज्जयिनी महाक्षेत्र के नाम-

वेद व्यास सनत कुमार से पूछते है की ऐसा कैसे है की दिव्य नगरी उज्जयनी का वर्णन सात कल्पो से होता आ रहा है।, हे मुनीश्रेष्ठ मुझे इसके नाम बताए और वे क्या है।,

तब उत्तर में सनत कुमार कहते है

हे व्यास, इस दिव्य नगरी कुशस्थली की ख्याति सुनिए,

नाम एवं कर्म दोनो में श्रेष्ठ जो ७ कल्पो से स्थित है (वास कर रही है)

  1. 1प्रथम कल्प में स्वर्णश्रृंगा
  2. 2द्वितीय कल्प में कुशस्थली
  3. 3तृतीय कल्प में अवंतिका
  4. 4चतुर्थ कल्प में अमरावती
  5. 5पंचम कल्प में चूड़ामणि
  6. 6षष्ठम कल्प में पद्मावती
  7. 7सप्तम कल्प में उज्जयिनी

सभी कल्पो के अंत होने के बाद यह पुनः इसी प्रकार नामांकित होगी (स्वर्णश्रृंगा आदि)।

संपर्क

हमसे जुड़ें

पंचांग, मुहूर्त या किसी व्रत-त्योहार के बारे में कुछ पूछना हो — सीधे हमसे बात करें।

परिचय — नारायण विजय पंचांग