गुरु अस्त-उदय
गणना उपलब्धगुरु — इस वर्ष का अस्त-उदय
गणना हो रही है…
गुरु का अस्त-उदय-चक्र
गुरु का एक ही उदयास्त-चक्र होता है — सूर्य के अत्यंत निकट आने पर वह पश्चिम में अदृश्य होता है (लोप, जिसे साधारण भाषा में अस्त कहा जाता है), और कुछ सप्ताह बाद पूर्व में पुनः दिखने लगता है (दर्शन, अर्थात् उदय)। यह चक्र लगभग साढ़े-तेरह चान्द्रमास (सार्धविश्व) में पूरा होता है — ग्रहलाघव के मूल श्लोक में यही शब्द है।
गणना-विधि
अस्त-उदय की तिथि दृक् पद्धति से निकाली जाती है — प्रतिदिन सूर्य से गुरु का अन्तर नापा जाता है, और जिस दिन वह अन्तर गुरु के कालांश (८·२५°) से कम हो जाए उसी दिन से अस्त, तथा जिस दिन पुनः उससे अधिक हो उसी दिन उदय। कसौटी वही है जो आकाश में दिखती है — सूर्य के निकट होने पर ग्रह दिखाई न पड़े तो अस्त। गणना उज्जैन के सूर्योदय पर होती है, अतः तिथि पूरे देश के लिये एक ही रहती है, जैसा छपे पंचांग में होता है।
मुहूर्त पर प्रभाव
गुरु के अस्त काल में विवाह जैसे शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं — धर्मसिन्धु व मुहूर्त-चिंतामणि दोनों इसकी पुष्टि करते हैं। अस्त से पूर्व व उदय के पश्चात् भी कुछ दिन बाल्य/वृद्धत्व के रूप में वर्जित रहते हैं, जिनकी अलग गणना है।