काल चक्र प्रवर्तकों महाकाल प्रतापनः

आज का संक्षित पंचांग
तिथिएकादशी - 13:52:20 तकनक्षत्रहस्त - 27:16:41 तक
करणविष्टि - 13:52:20 तक, बव - 26:59:37 तकयोगवज्र - 11:23:20 तक
वाररविवारचन्द्र राशिकन्या

काल चक्र प्रवर्तकों महाकाल प्रतापनः
अवंतिका नगरी एक अत्यंत प्राचीन नगरी है। यह कालगणना की नगरी है, इसीलिए यहां महाकालेश्वर कालगणना के देवता के रूप में स्थापित है।“काल चक्र प्रवर्तकों महाकाल प्रतापनः”
यह स्कंद पुराण में लिखा है।कालगणना का प्रारंभ तबसे हुआ जब सृष्टि का आरंभ हुआ। सृष्टि का आरंभ होने से समय का आरंभ हुई और समय के आरंभ होने से कालगणना आरंभ हुई और फिर समय के मान निर्धारित किए गए जैसे कल्प, युग, वर्ष, मास, सप्ताह, दिन, रात, घटी, पल, विपल, आदि।स्कंद पुराण के अवंतिखंड में यह उल्लेखित है की सृष्टि की संरचना यहां से है और सृष्टि की रचना यहां से होने से यह अवंतिका क्षेत्र विश्व का सबसे प्राचीन क्षेत्र है। एक अरब पंचान्नवे करोड़ वर्ष सृष्टि के आरंभ को हो चुके है और यह भूमि उतनी ही प्राचीन है। लंका से सुमेरू जाने वाली रेखा ( भूमध्य )एवं कर्क रेखा यही मिलती है और यह स्थान संभवतः महाकालेश्वर ही है इसीलिए भी यहां से कालगणना की जाति है।यहां कई ऐसे प्राचीन स्थान है जो कालगणना के संकेत देते है, जैसे अनादिकल्पेश्वर जो अनादि काल से या अनादि कल्प से यहां होने का संकेत देते है, वृद्धकालेश्वर पूर्व कल्प के स्वामी ( महाकालेश्वर ) होने का संकेत देते है, ८४ महादेव बीते ७ कल्प के १२ ज्योतिर्लिंग होने का संकेत देते है ( ७×१२=८४ ) इनके अतिरिक्त नव ग्रह, दस महाविष्णु, सप्त सागर के स्थान भी यहां विद्यमान है। इस प्रकार यह सब स्थान यहां कालगणना के संकेत देते है।भगवान श्री महाकालेश्वर का सृष्टि के आरंभ से होने का साक्ष्य भी स्कंद पुराण के दूसरे अध्याय में इस प्रकार मिलता है,
पुरा त्वेकार्णवे प्राप्ते नष्टे स्थावरजंगमे नाग्निर्न वायुरादित्यो न भूमिर्न दिशो नभः ।। 1
न नक्षत्राणि न ज्योतिर्न द्यौर्नेन्दुर्ग्रहास्तथा ।।
न देवासुरगन्धर्वाः पिशाचोरगराक्षसाः ।। 2 ।।
सरांसि नैव गिरयो नापगा नाब्धयस्तथा ।।
सर्वमेव तमोभूतं न प्राज्ञायत किञ्चन ।। 3 ।।
तदैको हि महाकालो लोकानुग्रहकारणात् ।।
तस्थौ स्थानान्यशेषाणि काष्ठास्वालोकयन्प्रभुः ।।4।।
अर्थ :- “जब जल, अग्नि, वायु, सूर्य, भूमि, दिशा, नक्षत्र, प्रकाश, आकाश, चंद्र, ग्रह, देव, असुर, गंधर्व, पिशाच, नाग, सरोवर, पर्वत, नदी, समुद्र नही थे जब कुछ ज्ञात नही था ऐसे समय अकेले महाकाल ही विद्यमान थे”।
इसी पुराण में वर्णित प्रतिकल्पा शब्द से पुराण की यही ध्वनि है कि प्रत्येक कल्प में इस नगरी का अस्तित्व रहा है, प्रलय पूर्व और प्रलयांत में भी ।स्कंद पुराण के अवंती खंड के प्रथम अध्याय मे माता पार्वती ने सर्वेश्वर भाग्वान् शिव से पृथ्वी पर स्थित सभि पुण्यतम स्थानो के बारे मे वर्णन करने हेतु अग्रह किया।
भाग्वान सर्वेश्वर ने निम्नलिखित स्थानों का उल्लेख किया-:

  1. भागीरथी गंगा
  2. सूर्यपुत्री यमुना
  3. चंद्रभागा
  4. वितस्ता ( वर्तमान की झेलम नदी)
  5. अमरकण्टकस्थ नर्मदा
  6. कुरुक्षेत्र
  7. गया
  8. प्रयाग
  9. नैमिषारण्य
  10. केदारनाथ
  11. पुष्कर
  12. कयावरोहण
  13. महाकाल वन

उपरोक्त सभी तीर्थों में स्कंदपुराण में भगवान शिव ने सबसे पुण्यशाली क्षेत्र “महाकाल वन” को बताया है जहा महाकाल विद्यमान रहते है। महाकाल वन क्षेत्र में एक योजन परिमित स्थान ब्रह्महत्यानाशक, भुक्ति मुक्ति दायक तथा कलिकल्मषहारी है। और यह भी वर्णित है की यह देवदुर्लभ क्षेत्र महाप्रलय में भी नष्ट नही होता।

तथा पुण्यतमं देवि महाकालवनं शुभम् ।। 6 ।।
यत्रास्ते श्रीमहाकालः पापेन्धनहुताशनः।
क्षेत्रं योजनपर्यन्तं ब्रह्महत्यादिनाशनम्।। 7 ।।
भुक्तिदं मुक्तिदं क्षेत्रं कलिकल्मषनाशम् । प्रलयेऽप्यक्षयं देवि दुष्प्रापं त्रिदशैरपि ।। 8 ।। 

महाकाल वन क्षेत्र में पञ्च दिव्य गुण (विशेषताएं)
१. क्षेत्र २. पीठ ३. ऊषर ४. श्मशान ५. वन

महाकालवनंगुह्यंसिद्धिक्षेत्रंतथोषरम्। किञ्चिद्धह्यान्यथान्यानिश्मशानान्यूषराणिच॥
सर्वतस्तुसमाख्यातं महाकालवनंमुने ।
श्मशानमूषरं क्षेत्रं पीठन्तु वनमेवच ॥
पञ्चैकत्र न लभ्यन्ते महाकालपुरादृते॥*

जिस स्थान पर पातकों का क्षय होता हो (पातकों का नाश होता हो) उसे क्षेत्र कहा जाता है। जहा मातृकाओं का स्थान हो उसे पीठ कहा जाता है। जिस स्थान पर मृत्यु होने पर या प्राण त्यागने पर पुनः जन्म ना होता हो उसे ऊषर कहा जाता है। जिस स्थान पर भगवान भव नित्य क्रीड़ा करते है, रुद्र नित्य वास करते है, जो भूतगण (प्राणीगण) के लिए हितकारी हो, जो महादेव का इष्ट स्थान हो, जो महादेव को प्रिय हो उसे श्मशान कहा जाता है। ( श्मशान अन्य ११ क्षेत्रों को और कहा गया है जैसे अविमुक्त क्षेत्र, एकाम्र क्षेत्र, भद्रकाल क्षेत्र, करवीर वन, कोलागिरी, काशी, प्रयाग, अमरेश्वर, भरत, केदार तथा रुद्रमहालय इन स्थानों को भी श्मशान कहा गया है)
किंतु उपरोक्त पञ्च दिव्य गुण एक साथ महाकाल वन के अलावा अन्य किसी स्थान पर नही पाए जाते।

पृथ्वी पर नैमिष तथा पुष्कर तीर्थ उत्तम है, तीनों लोको में त्रिभुवन में कुरुक्षेत्र सबसे श्रेष्ठ है, वाराणसी कुरुक्षेत्र से दस गुना अधिक श्रेष्ठ एवं पुण्यदायी है, परंतु वाराणसी से भी दस गुना अधिक श्रेष्ठ एवं पुण्यप्रद महाकाल वन है।
प्रभास तीर्थ सभी तीर्थों में उत्तम है एवं पिनाकी का अद्याक्षेत्र है, श्रीशैल एवं देवदारुकावन भी उत्तम है इनसे दस गुना पुण्यशाली वाराणसी है और इस से भी दस गुना अधिक पुण्यशली स्थान महाकाल वन है, यह स्कंद पुराण के अवंती खंड में लिखा है।

पृथिव्यानैमिषंतीर्थमुत्तमं तीर्थपुष्करम्॥२८॥ त्रयाणामपिलोकानां कुरुक्षेत्रं च प्रशस्यते। कुरुक्षेत्राद्दशगुणा पुण्यावाराणसीमता ॥२९॥ तस्माद्दशगुणंव्यास! महाकालवनोत्तमम्। प्रभासाद्यानितीर्थानिपृथिव्यामिहयानितु ॥३०॥
प्रभासमुत्तमंतीर्थ क्षेत्रमाद्यंपिनाकिनः।
श्रीशैलमुत्तमंतीर्थं देवदारुवनंतथा ॥३१॥
तस्मादप्युत्तमा व्यास! पुण्या वाराणसी मता ।
तस्माद्दशगुणं प्रोक्तं सर्वतीर्थोत्तमं यतः ॥३२॥

हर कल्प में उज्जयिनी महाक्षेत्र के नाम-
वेद व्यास सनत कुमार से पूछते है की ऐसा कैसे है की दिव्य नगरी उज्जयनी का वर्णन सात कल्पो से होता आ रहा है।, हे मुनीश्रेष्ठ मुझे इसके नाम बताए और वे क्या है।,
तब उत्तर में सनत कुमार कहते है
हे व्यास,  इस दिव्य नगरी कुशस्थली की ख्याति सुनिए,
नाम एवं कर्म दोनो में श्रेष्ठ जो ७ कल्पो से स्थित है ( वास कर रही है)
प्रथम कल्प में स्वर्णश्रृंगा
द्वितीय कल्प में कुशस्थली
तृतीय कल्प में अवंतिका
चतुर्थ कल्प में अमरावती
पंचम कल्प में चूड़ामणि
षष्ठम कल्प में पद्मावती
सप्तम कल्प में उज्जयिनी
सभी कल्पो के अंत होने के बाद यह पुनः इसी प्रकार नामांकित होगी (स्वर्णश्रृंगा आदि )

राशिफल

Heaing
अपनी राशि के अनुसार जानें कि क्या कहता है आपकी राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक व वार्षिक राशिफल।
horoscope_img
मेष

राशिफल

horoscope_img
वृषभ

राशिफल

horoscope_img
मिथुन

राशिफल

horoscope_img
कर्क

राशिफल

horoscope_img
सिंह

राशिफल

horoscope_img
कन्या

राशिफल

horoscope_img
तुला

राशिफल

horoscope_img
वृश्चिक

राशिफल

horoscope_img
धनु

राशिफल

horoscope_img
मकर

राशिफल

horoscope_img
कुंभ

राशिफल

horoscope_img
मीन

राशिफल

ज्योतिष शास्त्र

Heaing
ज्योतिष शास्त्र ज्योतिष शास्त्र ज्योतिष शास्त्रज्योतिष शास्त्र ज्योतिष शास्त्र ज्योतिष शास्त्र ज्योतिष शास्त्र

गृह गोचर

जानें वर्तमान व आने कौनसा गृह किस राशि, नक्षत्र व नक्षत्र पद में गोचर होगा।

यहां क्लिक करें

गृह वक्री व मार्गी

जानें वर्तमान व आने कौनसा गृह कब वक्री व कब मार्गी होगा।

यहां क्लिक करें

ग्रह उदय और अस्त

जानें कि कौनसा गृह कब उदय व कब अस्त होने वाला है।

यहां क्लिक करें

ग्रहों की स्थिति

जानें वर्तमान में कौनसे गृह की स्थिति कौनसी है।

यहां क्लिक करें

पूर्णिमा तिथियाँ

जानें वर्तमान वर्ष में कौन-कौनसी व कितनी पूर्णिमा तिथियां आने वाली हैं।

यहां क्लिक करें

अमावस्या तिथियाँ

जानें वर्तमान वर्ष में कौन-कौनसी व कितनी अमावस्या तिथियां आने वाली हैं।

यहां क्लिक करें

शुभ मुहूर्त

Heaing
जानें कब है विवाह, घर व जमीन खरीदने का, वाहन खरीदने का और गृह प्रवेश सर्वाधिक शुभ मुहूर्त।

विवाह मुहूर्त

जानें कब बन रहा है विवाह के सबसे शुभ मुहूर्त का योग।

यहां क्लिक करें

घर, जमीन खरीदने का मुहूर्त

जानें कब है घर, जमीन खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त।

यहां क्लिक करें

वाहन खरीदने का मुहूर्त

जानें कब है वाहन की खरीदी करने का सबसे शुभ मुहूर्त।

यहां क्लिक करें

गृह प्रवेश मुहूर्त

जानें कब है नए घर में गृह प्रवेश का सबसे शुभ मुहूर्त।

यहां क्लिक करें

खगोल शास्त्र

Heaing
खगोल शास्त्रखगोल शास्त्रखगोल शास्त्रखगोल शास्त्रखगोल शास्त्रखगोल शास्त्रखगोल शास्त्रखगोल शास्त्रखगोल शास्त्र
horoscope_img
सूर्य

ग्रहण

horoscope_img
चंद्र

ग्रहण

horoscope_img
शीत

अयनकाल

horoscope_img
ग्रीष्म

अयनकाल

horoscope_img
शरदकालीन

सम्पात

horoscope_img
वसंत

सम्पात

राशिफल

Heaing
अपनी राशि के अनुसार जानें कि क्या कहता है आपकी राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक व वार्षिक राशिफल।

शुभ योग

शुभ योग की जानकारी

यहां क्लिक करें

पञ्चक

पञ्चक की जानकारी

यहां क्लिक करें

अभिजित नक्षत्र

अभिजित नक्षत्र की जानकारी

यहां क्लिक करें

भद्रा विचार

भद्रा विचार की जानकारी

यहां क्लिक करें

गण्ड मूल

गण्ड मूल की जानकारी

यहां क्लिक करें

राहु काल

राहुकाल की जानकारी

यहां क्लिक करें

ज्योतिष परामर्श

Heaing

    ज्योतिष परामर्श फॉर्म
    विवाह मुहूर्त, गृह प्रवेश, गृह आरंभ, उपनयन मुहूर्त अपनी राशि द्वारा श्रेष्ठ मुहूर्त दिखवाने हेतु








    Why Choose Us

    Heaing
    It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout. The point of using Lorem Ipsum .
    0+counter

    Trusted by Million Clients

    0+counter

    Year's experience

    0+counter

    Types of Horoscopes

    0+counter

    Qualified Astrologers

    0+counter

    Success Horoscope

    यजमानों के विचार

    Heaing

    नवीनतम लेख

    Heaing
    21 April 2024

    हनुमान जी की युगीन प्रासंगिकता

    त्रेता युग के विशिष्ट और रुद्र अवतार हनुमान जी का अलग ही संदर्भ आता है। विशेष कर इसलिए क्योंकि हनुमान जी अष्ट सिद्धि नव निधि के भी दाता है। रुद्र […]

    21 April 2024

    श्री हनुमत जन्मोत्सव

    चैत्र मास की पूर्णिमा को सूर्योदय के समय मेष लग्न में मनेगा श्री हनुमान जन्मोत्सव शिवपुराण की मान्यतानुसार चैत्र मास में पूर्णिमा के दिन हनुमानजी महाराज का जन्म ठीक सूर्योदय […]

    24 March 2024

    होलिका का पूजन

    प्रदोष काल में होलिका का पूजन पंचांग की गणना के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर प्रदोष काल में होलिका के पूजन की मान्यता है। इस […]