मीन राशिफल

  • Home
  • मीन राशिफल

मीन राशिफल

Daily Rashifal:

बृहस्पतिवार, अप्रैल 16, 2026

कार्यक्षेत्र में योग्यता और कुशलता का परिचय देंगे। परिवार में आपसी सहयोग और सौहाद्र का वातावरण रहेगा। फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी। उच्च पदों पर आसीन लोगों के लिये दिन राहत भरा रहेगा। प्रेमीजन से पूर्व में किये गये वादों पर खरे उतरेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आयेगी।

Weekly Rashifal:

रविवार, 12 अप्रैल - शनिवार, 18 अप्रैल, 2026

शुभ राशिफल: नये रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिये समय बहुत अच्छा है। नया वाहन खरीद सकते हैं। आपको मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। कारोबारी उद्देश्य से विदेश यात्रा होने की सम्भावना बन रही है। व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। आपकी प्रतिभा लोगों के समक्ष व्यक्त होगी। किसी महत्त्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करने के कारण आपका यश बढ़ेगा। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में बड़ी डील हो सकती है। रविवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन काफी अच्छा बीतेगा।

अशुभ राशिफल: परिजनों की नर्म सेहत आपके लिये चिन्ता का कारण बन सकती है। वरिष्ठजनों से मनमुटाव हो सकता है। कुछ लोग आपके विषय में गलत बातें फैला सकते हैं। भोग-विलास में अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ के सम्बन्धों में अपना समय बर्बाद न करें। नजदीकी लोगों पर नजर बनाये रखें। आपका खर्च बढ़ने की सम्भावना है। लोगों को अपनी गुप्त बातें बताने से बचें। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। सप्ताह के अन्त में सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

समाधान: प्रतिदिन स्नान के लिये प्रयुक्त जल में एक चुटकी नमक डालकर स्नान करें।

Monthly Rashifal:

अप्रैल 2026
राशि शुभ दिनाँक 1,2,8,9,16,19,20,27,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,10,11,17,22,30

करियर के दृष्टि से महीना शानदार रहेगा। जीवनसाथी के नाम से कोई नया व्यापार आरम्भ करने का विचार बनेगा। दोस्तों के साथ किसी रोमांचक यात्रा का विचार बना सकते हैं। आर्थिक मुद्दों को लेकर काफी समझदार रहेंगे। अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिये आप प्रयास कर सकते हैं। रिलेशनशिप के मामलों के लिये यह माह अत्यन्त शुभ रहेगा। वैवाहिक सम्बन्धों में आपसी अन्तरंगता का आनन्द लेंगे। सरकारी मामलों में आ रही परेशानियों का निराकरण होगा। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। प्रथम, तीसरा और पाँचवा सप्ताह अत्यधिक शुभ रहेगा।

कानूनी मामलों को हल्के में न लें। घर के इन्टीरियर पर काफी धन खर्च हो सकता है। घर की महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है। बच्चों की इच्छाओं को पूरा करने में अत्यधिक धन खर्च करना पड़ेगा। इस माह आपको बुजुर्ग लोगों का ध्यान रखना होगा। दूसरे सप्ताह के दौरान कार्यक्षेत्र में आपके गुप्त शत्रु तैयार हो सकते हैं। जो आपके बारे में दुष्प्रचार करने का प्रयास कर सकते हैं। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा कर रहे हैं तो वहाँ की गरिमा का ध्यान रखें। चतुर्थ सप्ताह के दौरान आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये।

Yearly Rashifal:

2026

स्वास्थ्य: इस वर्ष आप शनि की साढ़ेसाती के साथ-साथ राहु के द्वादश गोचर के प्रभाव में रहेंगे। हड्डियों के रोग उत्पन्न हो सकते हैं। वर्ष के प्रथम महीने में ही आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गठिया और घुटनों के दर्द से पीड़ित जातकों की समस्या बढ़ने वाली है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। आपकी जीवनशैली अव्यवस्थित हो सकती है। जुलाई से दिसम्बर के बीच आपको स्वास्थ्य के प्रति गम्भीर रहना चाहिये। हर तीन महीने में रूटीन चेकअप अवश्य करवा लें।

आर्थिक स्थिति: राहु के द्वादश भाव में गोचर के कारण आपको अचानक धन लाभ और अचानक धन हानि का सामना करना पड़ेगा। आपको मकान और वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। आय के नवीन स्रोत विकसित होंगे। मार्च से जून के बीच गुरु की दृष्टि आय स्थान में होने से आपको पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। रियल एस्टेट के क्रय-विक्रय से अधिक लाभ नहीं होगा। आभूषण और SIP आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं। सितम्बर में शनि की ढैया के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष समाज में आपकी छवि एक विद्वान् व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत होगी। कानूनी विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। बच्चों की पढ़ाई से सन्तुष्ट रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को काफी सावधानी रखनी चाहिये। आपकी वाणी से लोगों का मन विचलित हो सकता है। जुलाई से अक्टूबर के बीच में आपको सन्तान सुख भी प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विदेशी लोगों पर अधिक विश्वास न करें।

प्रणय जीवन: दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा। अविवाहितों के लिये नये रिश्ते आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में संघर्ष है तो किसी तीसरे को मध्यस्थ के रूप में न रखें। प्रेम विवाह को परिवार की अनुमति मिल सकती है। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन आमतौर पर सामान्य ही रहेगा। अप्रैल के बाद विवाह के योग प्रबल होंगे। अवैध सम्बन्धों से दूर रहना आपके लिये हितकर होगा। वर्ष के उत्तरार्ध में आपकी दाम्पत्य समस्याओं का निवारण होगा।

शिक्षा और करियर: वर्ष का पूर्वार्ध शिक्षा के लिये अनुकूल नहीं है। आपको विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपको बड़े कर्ज लेने से बचना चाहिये। सरकारी अधिकारियों के ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। प्राइवेट नौकरी में आपकी आय बढ़ सकती है। व्यापार में पार्टनरशिप से आपको बचना चाहिये। मार्च-जून में लापरवाही से उच्चाधिकारियों से बहसबाजी हो सकती है। नवम्बर-दिसम्बर के बीच अनावश्यक खर्चों से सावधान रहना चाहिये। शोध सम्बन्धी कार्यों के लिये वर्ष उत्तम है।

समाधान: नित्य शनिवार को बहते जल में नारियल और बादाम प्रवाहित करें। गाय को काला गुड़ खिलायें।

राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरद, च, झ, थ | Da, Cha, Jha, Tha
नक्षत्र चरण नामाक्षरदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची
Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशाउत्तर | North
राशि धातुकांस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज, मोती तथा मूंगा
Yellow Sapphire, Pearl and Red Coral
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार
Thursday, Monday and Tuesday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

राशिफल

Heaing
अपनी राशि के अनुसार जानें कि क्या कहता है आपकी राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक व वार्षिक राशिफल।
horoscope_img
मेष

राशिफल

horoscope_img
वृषभ

राशिफल

horoscope_img
मिथुन

राशिफल

horoscope_img
कर्क

राशिफल

horoscope_img
सिंह

राशिफल

horoscope_img
कन्या

राशिफल

horoscope_img
तुला

राशिफल

horoscope_img
वृश्चिक

राशिफल

horoscope_img
धनु

राशिफल

horoscope_img
मकर

राशिफल

horoscope_img
कुंभ

राशिफल

horoscope_img
मीन

राशिफल