कुंभ राशिफल

  • Home
  • कुंभ राशिफल

तुला राशिफल

Daily Rashifal:

मंगलवार, सितम्बर 8, 2026

कानूनी मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। शोधकार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। अनजान व्यक्तियों पर अधिक विश्वास न करें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

Weekly Rashifal:

रविवार, 06 सितम्बर - शनिवार, 12 सितम्बर, 2026

शुभ राशिफल: कारोबार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपकी चिन्ताओं को कम करेगा। नयी सोच और कार्यशैली से आपको लाभ मिलेगा। समाज में आपको यश और सम्मान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके काम की सराहना करेंगे। सप्ताह के मध्य में भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। सोमवार से गुरुवार तक का समय अत्यन्त सुखद रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको अनावश्यक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप थोड़े भावुक रहेंगे। दूसरों से अधिक सलाह लेने के बजाय अपने विचारों को अधिक प्राथमिकता दें। रक्तचाप और मधुमेह के रोगियों को सावधानी रखनी चाहिये। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। मन में भटकाव के कारण तनाव होगा। सप्ताहान्त में परिवार में परेशानियाँ हो सकती हैं। अचानक खर्चे बढ़ने की सम्भावना है।

समाधान: भगवान शिव का पञ्चामृत से अभिषेक करें।

Monthly Rashifal:

सितम्बर 2026
राशि शुभ दिनाँक1,2,8,9,11,14,15,20,26,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,12,13,17,21,22,30

महीने की शुरुआत आपके लिये काफी अच्छी रहने वाली है। व्यापारिक यात्रा से लाभ मिलेगा। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा परिणामों में अपेक्षा के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। शेयर मार्केट से काफी अच्छा लाभ उठा सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने का मार्ग प्रशस्त होगा। युवा प्रेमी डेट के लिये अत्यधिक समय निकालेंगे। लेकिन आपको इसका सुखद परिणाम भी अवश्य प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं पिकनिक के लिये जा सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी अच्छे रहने वाले हैं। महीने का दूसरा एवं पाँचवाँ सप्ताह शुभ रहेगा।

महिलाओं को मासिक धर्म से सम्बन्धित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ा सजग रहें। कुछ विशेष कार्यों में रुकावट आने की सम्भावना है। घरेलू वातावरण में कभी-कभी कलह की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी वाणी एवं व्यवहार पर नियन्त्रण रखें, वरना लोग आपको ही सभी समस्याओं का दोष दे देंगे। महीने के मध्य में आपको बाहर का भोजन करने में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। तीसरा और चौथा सप्ताह कमजोर रहेगा।

Yearly Rashifal:

2026

स्वास्थ्य: वर्ष की शुरुआत में गुरु वक्री रहेगा जो स्वास्थ्य से जुड़े मामलों के लिये शुभ नहीं है। महिलाओं को थायराइड सम्बन्धी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इसीलिये अपने खानपान और जीवनशैली पर ध्यान रखें। जुलाई माह के दौरान बृहस्पति की छठे भाव में दृष्टि किसी पुराने रोग को दोबारा उभारने की क्षमता रखती है। प्राणायाम और दिनचर्या को सन्तुलित रखना आपके लिये इस वर्ष अत्यन्त आवश्यक है। अक्टूबर के बाद आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगस्त-सितम्बर का समय हृदय रोगियों के लिये ठीक नहीं है। इस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

आर्थिक स्थिति: वर्ष 2026 आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद सिद्ध होगा। पुराने निवेश से आपको काफी बड़ा धन लाभ हो सकता है। रियल एस्टेट में आप बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। फरवरी-अप्रैल में ऐसे कुछ मामले उभर भी सकते हैं। जून के बाद आपके खर्चे अचानक बढ़ने की सम्भावना है। राहु इस वर्ष आपके पञ्चम भाव में रहेगा जिसके कारण शेयर बाजार में अतिरिक्त निर्भरता आपके लिये शुभ नहीं रहेगी। वर्ष के उत्तरार्ध में कई बार आपको नकदी की समस्या हो सकती है।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष आपको परिजनों के स्वास्थ्य का काफी ध्यान रखना होगा। पिता की सेहत को लेकर सावधान रहें। कुछ बाहरी लोग आपके परिवार की एकता को तोड़ने का प्रयास करेंगे। आपकी भावनाओं को कई बार लोग नहीं समझ पायेंगे। ऐसे में आपको थोड़ा धैर्य और सहनशीलता दिखानी होगी। नये मित्र बनाने से आपको बचना चाहिये। सन्तान प्राप्ति के लिये प्रयास कर रहे हैं तो आपको मार्च, अप्रैल और नवम्बर में प्रयास करना होगा। सम्पत्ति के मामलों को सावधानीपूर्वक सुलझा पायेंगे।

प्रणय जीवन: इस वर्ष आपके दाम्पत्य सम्बन्ध सामान्य रहेंगे। शनि की दशम दृष्टि आपकी राशि से तीसरे भाव पर पड़ेगी जिसके कारण नये सम्बन्ध बन सकते हैं। राहु की स्थिति प्रेम सम्बन्धों में आपसी विश्वास को भी नुकसान पहुँचा सकती है। लेकिन आप काफी रोमान्टिक रहेंगे। राहु के कारण अतिरिक्त वैवाहिक सम्बन्ध की भी सम्भावना बन रही है। इसीलिये सम्बन्धों में पारदर्शिता निश्चित रखें। वर्ष के पहले पूर्वार्ध में प्रेमी जन के साथ बात-बात पर झगड़ा होते रहने से रिश्तों में खटास आ सकती है। लेकिन वर्ष के अन्तिम दो महीने के दौरान गुरु के सिंह में जाने से रिश्ते सम्भल जायेंगे।

शिक्षा और करियर: इस वर्ष आपको करियर में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। शनि आपको धैर्यवान रहने की प्रेरणा दे रहा है। वर्ष की शुरुआत में ही आप अपने व्यापार में बड़ा बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। मार्च के बाद वेतन बढ़ने से आपका मनोबल बढ़ेगा। राहु की स्थिति आपको शिक्षा और प्रतियोगिता में असफलता भी दे सकती है। आप अपने काम को लेकर समर्पित और निष्ठावान रहें। विदेशी माध्यमों से भी आपको लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित रहेंगे। इस वर्ष जॉब और व्यापार को लेकर कई यात्रा करने की सम्भावना बन रही है। वर्ष के उत्तरार्ध में शनि के वक्री होने से कारोबार थोड़ा धीमा पड़ सकता है।

समाधान: प्रत्येक शनिवार को शिव सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। कौओं को तेल मिश्रित रोटी खिलायें।

राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरर, त | Ra, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षररा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुलोहा, चाँदी | Iron, Silver
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना तथा नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार
Friday, Saturday and Wednesday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even

राशिफल

Heaing
अपनी राशि के अनुसार जानें कि क्या कहता है आपकी राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक व वार्षिक राशिफल।
horoscope_img
मेष

राशिफल

horoscope_img
वृषभ

राशिफल

horoscope_img
मिथुन

राशिफल

horoscope_img
कर्क

राशिफल

horoscope_img
सिंह

राशिफल

horoscope_img
कन्या

राशिफल

horoscope_img
तुला

राशिफल

horoscope_img
वृश्चिक

राशिफल

horoscope_img
धनु

राशिफल

horoscope_img
मकर

राशिफल

horoscope_img
कुंभ

राशिफल

horoscope_img
मीन

राशिफल