सिंह राशिफल

  • Home
  • सिंह राशिफल

सिंह राशिफल

Daily Rashifal:

शनिवार, जनवरी 18, 2025

आज का दिन आपके लिये काफी शुभ है। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। परिवार में शान्ति का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता मिल सकती है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

जनवरी 14, 2025, मंगलवार
सूर्य गोचर का सिंह राशिफल पर प्रभाव

लोग आपके द्वारा किये गये अच्छे कार्यों को महत्व नहीं देंगे। आप लोगों की मदद करने को तत्पर रहेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा।

जनवरी 21, 2025, मंगलवार
मंगल गोचर का सिंह राशिफल पर प्रभाव

आप करियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य अच्छा रहने वाला है। नये व्यवसाय की शुरुआत करने में सफलता मिलेगी। आप पुराने नुकसानों की भरपायी कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में आप भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोगियों से काफी मदद मिलेगी।


समाधान: दुर्गा जी को प्रतिदिन गुड़हल के पुष्प अर्पित करें।

Weekly Rashifal:

रविवार, 12 जनवरी - शनिवार, 18 जनवरी, 2025

शुभ राशिफल: नये रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिये समय बहुत अच्छा है। नया वाहन खरीद सकते हैं। आपको मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। कारोबारी उद्देश्य से विदेश यात्रा होने की सम्भावना बन रही है। व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। आपकी प्रतिभा लोगों के समक्ष व्यक्त होगी। किसी महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करने के कारण आपका यश बढ़ेगा। रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में बड़ी डील हो सकती है। रविवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन काफी अच्छा बीतेगा।

अशुभ राशिफल: स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से घिरे रहेंगे। परिजनों की नर्म सेहत आपके लिये चिन्ता का कारण बन सकती है। वरिष्ठ जनों से मनमुटाव हो सकता है। कुछ लोग आपके विषय में गलत बातें फैला सकते हैं। भोग-विलास में अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ के सम्बन्धों में अपना समय बर्बाद न करें। नजदीकी लोगों पर नजर बनाये रखें। आपका खर्च बढ़ने की सम्भावना है। लोगों से अपनी गुप्त बातें बताने से बचें। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। सप्ताह के अन्त में सिरदर्द की समस्या रहेगी।

समाधान: प्रतिदिन स्नान के लिये प्रयुक्त जल में तिल डालकर स्नान करें।

जनवरी 14, 2025, मंगलवार
सूर्य गोचर का सिंह राशिफल पर प्रभाव

लोग आपके द्वारा किये गये अच्छे कार्यों को महत्व नहीं देंगे। आप लोगों की मदद करने को तत्पर रहेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा।

जनवरी 21, 2025, मंगलवार
मंगल गोचर का सिंह राशिफल पर प्रभाव

आप करियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य अच्छा रहने वाला है। नये व्यवसाय की शुरुआत करने में सफलता मिलेगी। आप पुराने नुकसानों की भरपायी कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में आप भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोगियों से काफी मदद मिलेगी।


समाधान: दुर्गा जी को प्रतिदिन गुड़हल के पुष्प अर्पित करें।

Monthly Rashifal:

जनवरी 2025
राशि शुभ दिनाँक1,2,4,10,11,13,16,17,21,22,30,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक6,7,9,14,15,24,25,27

कारोबार में नये प्रयोग कर सकते हैं। परिवार में काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आयात-निर्यात से जुड़े पेशे में लाभ की स्थितियाँ मजबूत होगी। जनता के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। लम्बे समय से रुके हुये काम शुरू हो सकते हैं। भाई-बहनों के जीवन में उन्नति होगी। कृषि सम्बन्धी कार्यों में उत्तम परिणाम मिलेंगे। महीने का उत्तरार्ध बेहतरीन रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ अपने सम्बन्धों को मजबूत करना उचित होगा। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

24 जनवरी तक बुध मकर राशिस्थ होने के कारण आपके ऊपर काम का दबाव काफी रहने वाला है। इससे आपकी दैनिक दिनचर्या भी बाधित हो सकती है। इस दौरान प्रतियोगी साक्षात्कारों में असफलता मिलने की सम्भावना है। कारोबारियों को कर सम्बन्धी जटिलताओं में फँसना पड़ सकता है। व्यवसाय विस्तार के प्रयास में आपका धन फँस सकता है। अनैतिक कार्यों की तरफ आपका मन लगेगा। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। दूसरे सप्ताह में ठण्ड के कारण हाथ पैरों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है।

Yearly Rashifal:

2025

स्वास्थ्य: वर्ष 2025 में आपका स्वास्थ्य काफी सामान्य रहेगा। वर्ष के शुरुआती भाग जनवरी से अप्रैल तक के समय में स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। मधुमेह के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। इसीलिये आपको अपने खानपान पर काफी ध्यान देना चाहिये। 29 मार्च को शनि आपके पञ्चम भाव में दृष्टिपात करेंगे जिसके कारण पेट में गैस और पाचन सम्बन्धी परेशानी होने के योग बन रहे हैं। आपकी इम्यूनिटी अच्छी रहेगी। लेकिन नवम्बर-दिसम्बर के आसपास आप शरीर में थकावट और दर्द की शिकायत हो सकती है। भोजन में स्वाद के बजाय गुणकारी और पोषक तत्वों को अवश्य शामिल करें।

आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपको अपने काम में बड़ा विस्तार करने का अवसर मिलेगा। लोग आपकी सहायता करने को उत्सुक रहेंगे। जिसको लेकर आप कर्ज या ऋण भी ले सकते हैं। अप्रैल के बाद एक पुराने ऋण से आपको मुक्ति मिल सकती है। लेकिन यह वर्ष उन लोगों के लिये बहुत अच्छा है जो अभी तक आर्थिक रूप से स्थिर नहीं हुये हैं। उन्हें कार्यक्षेत्र में बहुत बड़ा सम्मान मिल सकता है। लेकिन फिर भी व्यापारिक एग्रीमेन्ट आदि सावधानी पूर्वक करें। जुलाई से सितम्बर माह के मध्य का समय नये निवेश को लेकर शुभ नहीं रहेगा। टैक्स और प्रॉपर्टी रेन्ट आदि को लेकर फरवरी और मार्च में कुछ समस्या रहेगी।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान को करियर में शानदार अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी समस्याओं को मित्रों से अवश्य साझा करें। जून से सितम्बर मध्य के बीच मित्रों से भी कुछ अनबन हो सकती है। जिसे आप बातचीत द्वारा सुलझा लेंगे। परिवार पर आपको ध्यान देते रहना पड़ेगा। आपको छोटी-छोटी बातें भी काफी प्रभावित करेंगी। जिसके कारण आप गुस्सा हो सकते हैं। ऐसे में शब्दों का चयन संयमपूर्वक करें। मित्रों के ऊपर ज्यादा विश्वास करना आपके ऊपर भारी भी पड़ सकता है।

प्रणय जीवन: वर्ष का पूर्वार्ध प्रेम विवाह के लिये हितकर नहीं रहेगा। लेकिन वर्ष के अन्तिम महीने इसके लिये हितकारी सिद्ध होंगे। इस वर्ष दाम्पत्य जीवन को लेकर आप भाग्यशाली रहेंगे। जीवनसाथी के साथ नजदीकियों में वृद्धि होगी। लेकिन जिन लोगों का विवाह तय नहीं हुआ है उनके लिये वर/वधू खोजने में परिजनों को थोड़ी असुविधा होगी। प्रेम सम्बन्धों के लिये वर्ष सामान्य रहेगा। मई-जून के महीने के आसपास प्रेमी जोड़ों के बीच किसी कारण मनमुटाव हो सकता है।

शिक्षा और करियर: वर्ष का शुरुआती भाग शिक्षा और करियर के लिये सकारात्मक रहने वाला है। आप काफी आक्रामकता के साथ अपने काम को आगे बढ़ाने में लगे रहेंगे। तकनीकी का उन्नत प्रयोग करने से आपकी कार्यक्षमता और परिणामों में भी सफलता मिलेगी। शनि की साढ़े साती के प्रभाव में आने के कारण अप्रैल से जुलाई के बीच सरकारी जॉब कर रहे लोगों को इस वर्ष विवादों को लेकर सावधान रहना चाहिये। गुप्त शत्रु आपको कार्यक्षेत्र में परेशान करने का प्रयास करेंगे। करियर को लेकर जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। मई माह में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बेहतरीन सफलता मिल सकती है।

समाधान: मंगलवार को हनुमान जी के मन्दिर में घी का दीपक लगायें और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

राशि स्वामीसूर्य | Sun
राशि नामाक्षरम, ट | Ma, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षरमा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगसुनहरा | Golden
भाग्यशील अंक5
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमाणिक्य | Ruby
राशि अनुकूल रत्नमाणिक्य, मूंगा, पुखराज
Ruby, Red Coral and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वाररविवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Sunday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile

राशिफल

Heaing
अपनी राशि के अनुसार जानें कि क्या कहता है आपकी राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक व वार्षिक राशिफल।
horoscope_img
मेष

राशिफल

horoscope_img
वृषभ

राशिफल

horoscope_img
मिथुन

राशिफल

horoscope_img
कर्क

राशिफल

horoscope_img
सिंह

राशिफल

horoscope_img
कन्या

राशिफल

horoscope_img
तुला

राशिफल

horoscope_img
वृश्चिक

राशिफल

horoscope_img
धनु

राशिफल

horoscope_img
मकर

राशिफल

horoscope_img
कुंभ

राशिफल

horoscope_img
मीन

राशिफल