वृश्चिक राशिफल

  • Home
  • वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल

Daily Rashifal:

बुधवार, सितम्बर 9, 2026

अपने कार्यों को व्यवस्थित रखें। धन के मामले को लेकर किसी पर अधिक विश्वास न करें। गम्भीर और बुद्धिमान लोगों की संगत में रहना पसन्द करेंगे। परिजनों की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आपका कोमल व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। पेट में दर्द की समस्या होने की आशंका है।

Weekly Rashifal:

रविवार, 06 सितम्बर - शनिवार, 12 सितम्बर, 2026

शुभ राशिफल: आपकी दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रहेगी। किसी बड़े समारोह में भाग ले सकते हैं। पुराने निवेश का लाभ आपको इस सप्ताह अवश्य होगा। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। समाज में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। रिश्तेदारों से विवाद शान्त होगा। व्यवसायी अपने उत्पादों की नयी रणनीति के साथ ब्रान्डिंग और मार्केटिंग करेंगे। जिसका परिणाम आपको लम्बे समय में व्यवसाय में विस्तार के रूप में प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अनेक योजनायें समय पर पूर्ण हो जायेंगी। शुक्रवार और शनिवार विशेष रूप से शुभ दिन रहेंगे।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको कुछ तनाव महसूस होगा। हृदयरोगियों को अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिये। परिजनों से बहसबाजी नहीं करनी चाहिये। वरना आपके कमजोर पक्ष को लेकर ताने मिल सकते हैं। दिखावे के चक्कर में अपनी क्षमताओं से अधिक खर्च न करें, वरना आपके दूसरे काम इस कारण प्राभावित हो सकते हैं। मांगलिक कार्यों को लेकर मन में कुछ दुविधा रहेगी। अपनी प्राथमिकताओं को सदैव सर्वोच्च स्थान पर रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखें। रविवार और सोमवार का दिन कमजोर रहेगा।

समाधान: भगवान हनुमान को लड्डू, मीठा पान, सिन्दूर और चोला अर्पित करें।

Monthly Rashifal:

सितम्बर 2026
राशि शुभ दिनाँक2,3,10,11,13,17,18,22,29,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक5,6,14,15,19,24,28

महीने की शुरुआत में आप अपने काम को लेकर अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। व्यवसाय में आप बहुत उन्नति करेंगे। पूर्वजों की सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। बड़े भाई-बहनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पुरुष जातकों को किसी महिला सहकर्मी की वजह से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ प्राप्त होगा। पिछले महीने किये गये आर्थिक निवेश से इस महीने आपको धन लाभ होगा। आप सभी लोगों को प्रसन्न रखने का प्रयास करेंगे। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। दूसरा और चौथा सप्ताह शुभ होगा।

इस सप्ताह दिखावे के चक्कर में आप क्षमता से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। अचल सम्पत्ति को लेकर चलने वाले विवादों पर समझौता करना हितकर होगा। हित शत्रुओं से सावधान रहें। लोग आपको भरोसे में लेकर आपके साथ छल कर सकते हैं। राशि स्वामी मंगल नीच का होकर आपको पिता से जुड़ी परेशानियाँ दे सकता है। महीने का प्रथम और तीसरा सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।

Yearly Rashifal:

2026

स्वास्थ्य: इस वर्ष राहु-केतु दशम और चतुर्थ भाव पर गोचर करते रहेंगे। इसके कारण आपको बीमारियों से परेशान होना पड़ सकता है। मार्च के महीने में सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। फेफड़े सम्बन्धी समस्या हो सकती है। अगस्त-सितम्बर के महीने में पेट दर्द की शिकायत होगी। अपनी दिनचर्या में प्राणायाम और योग को अवश्य सम्मिलित करें। यदि कोई पुरानी बीमारी है तो आपको इलाज ठीक तरह से लेना चाहिये। नवम्बर के आसपास घुटनों का दर्द परेशान करेगा। गुरु का सिंह राशि में गोचर पुराने रोगों को दोबारा उभार सकता है।

आर्थिक स्थिति: इस वर्ष की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छी रहने वाली है। व्यापार में धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड जैसे निवेश आपको काफी अच्छा लाभ देंगे। वर्ष के पूर्वार्ध में बृहस्पति की शनि पर दृष्टि होने से आपको जॉब में पदोन्नति से धन लाभ भी मिलेगा। जनवरी से मई तक का समय आपके लिये आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। दवाइयों पर आपके खर्चे बढ़ने के योग बन रहे हैं। सम्भव है कि आप व्यापार में बड़े निवेश कर सकते हैं। विदेश में व्यवसाय के बड़े अवसर मिल सकते हैं।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: सामाजिक सम्बन्धों में आप काफी ध्यान देंगे। आपको अपने मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। पिता के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। मार्च के महीने में परिवार में कुछ परेशानी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य भी आपके लिये चिन्ता का विषय रहेगा। मई माह तक का समय सन्तान के लिये बहुत अच्छा रहेगा। नया घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। लेकिन उसमें आपको अत्यधिक बाधा आयेगी। जून महीने के बाद आपको सफलता मिलेगी। सम्पत्ति को लेकर परिवार में तनाव हो सकता है। अक्टूबर माह में पड़ने वाला ग्रहण आपकी माता की सेहत को परेशान करेगा।

प्रणय जीवन: इस वर्ष वैवाहिक जीवन अत्यन्त शुभ रहने वाला है। आप प्रेम सम्बन्धों का काफी अच्छी तरह से आनन्द उठायेंगे। वर्ष की शुरुआत में ही आप अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी को काफी समय देंगे। किन्तु मार्च और अक्टूबर माह के दौरान कई बार आपके और पार्टनर के साथ गम्भीर झगड़े हो सकते हैं। आपको हिंसा और कटु वचनों से बचना चाहिये। जून में गुरु के कर्क में जाने के बाद आप जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। इससे आपके रिश्तों में ताजगी आयेगी। जुलाई के बाद शनि जब वक्री होंगे तब ससुराल के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

शिक्षा और करियर: करियर के दृष्टिकोण से आप इस वर्ष अत्यन्त भाग्यशाली रहेंगे। गुरु की कृपादृष्टि से उच्च शिक्षा में उत्तम सफलता मिलेगी। नये व्यापार की शुरुआत करने के लिये धन की व्यवस्था हो जायेगी। फाइनेन्स से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। प्रशासन और प्रबन्धन से जुड़े लोगों को इस वर्ष अत्यधिक यश मिलेगा। गुरु का कर्क में गोचर विदेश में जॉब में अवसर लेकर आयेगा। लेकिन जून में शनि के वक्री होने के बाद चलते हुये कार्यों में बाधा आयेगी।

समाधान: प्रत्येक माह के दोनों प्रदोष के दिन शिवजी का पूजन करें।

राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरन, य | Na, Ya
नक्षत्र चरण नामाक्षरतो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व, उत्तर | East, North
राशि धातुतांबा, स्टील, सोना | Copper, Steel, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, माणिक्य तथा पुखराज
Red Coral, Ruby and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

राशिफल

Heaing
अपनी राशि के अनुसार जानें कि क्या कहता है आपकी राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक व वार्षिक राशिफल।
horoscope_img
मेष

राशिफल

horoscope_img
वृषभ

राशिफल

horoscope_img
मिथुन

राशिफल

horoscope_img
कर्क

राशिफल

horoscope_img
सिंह

राशिफल

horoscope_img
कन्या

राशिफल

horoscope_img
तुला

राशिफल

horoscope_img
वृश्चिक

राशिफल

horoscope_img
धनु

राशिफल

horoscope_img
मकर

राशिफल

horoscope_img
कुंभ

राशिफल

horoscope_img
मीन

राशिफल