मेष राशिफल
Daily Rashifal:
नये कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में अदूरदर्शी निर्णय लेने से बचना चाहिये। उत्तम भोजन का आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी से अपने दिल की बातें शेयर करेंगे। आलस्य की वजह से काम प्रभावित हो सकते हैं। लोभी व्यवहार से आपको बचना चाहिये।
Weekly Rashifal:
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आप रोमाञ्चक यात्रा पर जा सकते हैं। अपने दाम्पत्य जीवन से अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। मित्र एवं सम्बन्धियों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में साझेदारों के साथ कुछ समझौते कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। घर के नवनिर्माण को लेकर योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव इस सप्ताह बढ़ेगा। शनिवार को आप कुछ नया सीखने एवं जानने को लेकर उत्सुक रहेंगे।
अशुभ राशिफल: इस सप्ताह सब कुछ अच्छा होते हुये भी मन में अज्ञात भय पनप सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। उनके साथ नरमी से पेश आयें लेकिन उन्हें ज्यादा छूट न दें। छोटे बच्चों को सर्दी-जुकाम की समस्या भी होने की आशंका है। विवाह को लेकर निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। मंगलवार और बुधवार शुभ दिन नहीं रहेंगे।
समाधान: प्रातःकाल सूर्य को अर्घ्य अवश्य दें। गौशाला में जाकर गायों को हरी घास खिलायें।
Monthly Rashifal:
आप अपनी कार्यशैली में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन कर सकते हैं। आपकी विचारशैली में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। साझेदारी के व्यवसाय में गलतफहमी दूर होगी। आपको उधार में धन मिल सकता है, जिसका उपयोग आप कारोबार वृद्धि के लिये कर सकते हैं। सितम्बर 17 के उपरान्त सूर्य के राशि परिवर्तन के पश्चात् आपके अनेक रुके हुये काम बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता मिल सकती है।
महीने के द्वितीय भाग के दौरान राशि स्वामी मंगल के नीचस्थ होने कारण रक्तचाप का स्तर बिगड़ सकता है। नियमित रूप से ब्लडप्रेशर चेक कराते रहें। व्यर्थ के झगड़ों में आपको नहीं पड़ना चाहिये। जल्दबाजी के कारण अवसरों को खो सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर कुछ परेशानी रहेगी। तीसरे सप्ताह के दौरान हृदय रोगियों को समस्या हो सकती है।
Yearly Rashifal:
स्वास्थ्य: इस वर्ष आप शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण के प्रभाव में रहेंगे। जिसके कारण मानसिक चिन्ता और तनाव जैसी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। शुरुआती तीन महीने के दौरान राशि स्वामी की मजबूत स्थिति के कारण आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किन्तु मन में किसी रोग को लेकर भय रहेगा। अप्रैल माह से मई के दौरान राशि स्वामी के अस्त होने और छठे भाव के पीड़ित होने के कारण थायराइड और एलर्जी जैसी समस्या बढ़ सकती है। जून 21 से अगस्त 12 के बीच दाँतों में भी कुछ परेशानियाँ और सर्जरी आदि हो सकते हैं।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। राहु और बृहस्पति की उत्तम स्थिति के कारण आप काफी अच्छा धन लाभ प्राप्त करेंगे। किसी पॉलिसी से उत्तम लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। किन्तु शनि की द्वादश स्थिति के कारण आपको बचत करने में काफी परेशानी होगी। जून 2 के बाद गुरु के गोचर के कारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। दिसम्बर माह के दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी। अनावश्यक वस्तुओं की खरीदी में धन व्यर्थ न करें। बिना शर्त के किसी को उधार धन देने से आपको बचना चाहिये। वर्ष के अन्त में आपके पास अचानक धन आ सकता है। मनोरञ्जन और भोग-विलास में अत्यधिक धन खर्च होगा। जोखिम भरे निवेश भी करने का विचार बनेगा। राहु के एकादश भाव में होने के कारण किसी नये व्यवसाय से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष पारिवारिक दृष्टिकोण से आप अधिक भाग्यशाली नहीं रहेंगे। दूसरे भाव में शनि की दृष्टि परिजनों को कुछ परेशान करती रहेगी। वरिष्ठ लोगों के बीच आपका उठना बैठना रहेगा। उनके साथ धार्मिक और सामाजिक विषयों पर चिन्तन कर सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्ता बनी रहेगी। जून और नवम्बर के बीच ससुराल पक्ष में कुछ अच्छे आयोजन हो सकते हैं। भाई-बहनों की सफलता से आप उत्साहित रहेंगे। अगस्त से नवम्बर के बीच मित्रों से कुछ नाराजगी हो सकती है।
प्रणय जीवन: इस वर्ष आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। छोटे-मोटे तनाव हैं भी तो उन्हें बातचीत से सुलझा लेंगे। मई-जून के आसपास विशेष सावधानी रखें। वर्ष के अन्त में विवाह योग्य लोगों के विवाह की सम्भावना प्रबल होगी। वर्ष के मध्य में कुछ तनाव अवश्य रहेगा। बहसबाजी और लोगों की सोच को अपने वैवाहिक जीवन के बीच न आने दें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
शिक्षा और करियर: वर्ष 2026 करियर की दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण रहने वाला है। मार्च-अप्रैल के दौरान आप काफी यात्रायें कर सकते हैं। शनि की दृष्टि आपकी राशि से नवम भाव पर पड़ेगी जिसके कारण लोन लेकर उच्च शिक्षा लेने वाले जातकों के ऊपर से दबाव कम होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर जिम्मेदार रहेंगे। किन्तु नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब से असन्तुष्ट हो सकते हैं। बार-बार जॉब बदलने का विचार आयेगा। बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। जुलाई से अक्टूबर के बीच आपको रोजगार सम्बन्धी बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।
समाधान: प्रत्येक शनिवार को किसी गरीब व्यक्ति को भोजन करायें।
Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A
Shri Hanuman Ji
Red Coral, Yellow Sapphire and Ruby
Tuesday, Thursday and Sunday
