धनु राशिफल

  • Home
  • धनु राशिफल

धनु राशिफल

Daily Rashifal:

मंगलवार, जून 2, 2026

आज आपको व्यवसाय से बेहतरीन धन लाभ मिलेगा। महिलायें आज साज-सज्जा पर धन खर्च करेंगी। भावुक होकर निर्णय लेने से आपको बचना चाहिये। विवाह योग्य जातकों को रिश्ते मिल सकते हैं। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुनें एवं उन्हें हल करने का प्रयास करें।

जून 2, 2026, मंगलवार
गुरु गोचर का धनु राशि पर प्रभाव

स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। अविवाहित लोगों के विवाह तय होने में आ रही बाधायें दूर होंगी। गृह कलह का समाधान मिल सकता है। घरेलू खर्च बढ़ने के योग बन रहे हैं। अटके हुये कार्य दोबारा शुरू होने के योग बन रहे हैं।

Weekly Rashifal:

रविवार, 31 मई - शनिवार, 06 जून, 2026

शुभ राशिफल: यह सप्ताह प्रसन्नता से भरपूर रहेगा। आय के नवीन साधन निर्मित होंगे। पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिल सकता है। मित्रों के साथ व्यापार की योजना बना सकते हैं। अपने कार्य की गुणवत्ता से सन्तुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें अवश्य कहें। इससे आपके मन की दुविधायें दूर होंगी। बीमार लोगों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। अपनी शक्ति और क्षमता का सदुपयोग कर पायेंगे। इस सप्ताह चुनौतीपूर्ण कार्यों में मन लगेगा। मंगलवार और बुधवार को व्यवसाय में काफी अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपके सामने अवसर तो बहुत से लेकर आयेंगे, लेकिन आपको परेशानी होगी। गैस के कारण माइग्रेन जैसे रोग आपको परेशान कर सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई और परवरिश पर ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। किसी भी स्थिति में संवादहीनता न होने दें। विचारों को लेकर मित्रों के साथ झड़प होने की आशंका है। रविवार और शुक्रवार को थोड़ी कठिनाई महसूस होगी।

समाधान: बहते जल में तिल, गुड़ और नारियल प्रवाहित करें।

जून 2, 2026, मंगलवार
गुरु गोचर का धनु राशि पर प्रभाव

स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। अविवाहित लोगों के विवाह तय होने में आ रही बाधायें दूर होंगी। गृह कलह का समाधान मिल सकता है। घरेलू खर्च बढ़ने के योग बन रहे हैं। अटके हुये कार्य दोबारा शुरू होने के योग बन रहे हैं।

Monthly Rashifal:

जून 2026
राशि शुभ दिनाँक2,3,7,8,14,16,22,23,25,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,5,9,10,17,18,27

कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। काफी समय से रुके हुये धन की प्राप्ति होगी। जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा था, उनका विवाह तय हो सकता है। प्रेमीजन के प्रति प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। माता-पिता की सेहत काफी अच्छी रहेगी। सम्पत्ति को लेकर उलझे मामले सुलझने की सम्भावना है। कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। आप लोगों की काफी मदद करेंगे, जिससे आप लोगों के चहेते बन सकते हैं। व्यवसाय में धन से जुड़ी परेशानियाँ दूर होंगी।

इस माह शत्रु वर्ग आपके व्यावसायिक हितों को प्रभावित करने का प्रयास करेगा। कार्यक्षेत्र में अकारण झगड़े हो सकते हैं। यद्यपि आपकी प्रतिष्ठा और पराक्रम में कोई कमी नहीं आने वाली है। फिर भी आपको साझेदारों के साथ अपने सम्बन्ध सीमित रखने होंगे। निवेश करने में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान बुध एवं शुक्र की स्थिति के कारण त्वचा और पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।

Yearly Rashifal:

2026

स्वास्थ्य: इस वर्ष शनि आपके चतुर्थ भाव में रहेगा। जिसके कारण आपके ऊपर ढैया का प्रभाव रहेगा। पेट दर्द की शिकायत बढ़ने की सम्भावना बन रही है। मानसिक रोगों से पीड़ित लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। वर्ष की शुरुआत में गुरु आपकी राशि पर दृष्टि डालते रहेंगे। जिसके कारण आपको बीमारियों से राहत मिलेगी। जून से सितम्बर के बीच बवासीर के रोगियों को कष्ट देगा। इस दौरान आपको विद्युत उपकरणों से भी बचना चाहिये। इस वर्ष आपको भोजन की शुद्धता का ध्यान रखना चाहिये। वर्ष के अन्त में आपको उत्तम स्वास्थ्य लाभ हो सकता है।

आर्थिक स्थिति: इस वर्ष शनि की दृष्टि षष्टम् स्थान पर पड़ती रहेगी। जिसके कारण आपको आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गुरु सप्तम भाव में जून 2026 तक रहेंगे जिसके कारण यह पूरा समय धन के लिये सुखद नहीं रहेगा। जनवरी से अप्रैल के बीच आपको व्यापार में धन हानि होने की आशंका है। हालाँकि आप लोगों की सहायता करने से पीछे नहीं हटेंगे। विवादित मामलों पर धन खर्च करने से आपको बचना चाहिये। जून से सितम्बर के बीच आपको व्यवसाय में धन लाभ हो सकता है। कमीशन और शेयर मार्केट में निवेश से अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा। वर्ष की अन्तिम तिमाही काफी अच्छी रहेगी।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: जनवरी से मार्च के मध्य परिवार के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। जून माह के बाद जब बृहस्पति का गोचर कर्क में होगा तब आपको सामाजिक अवमानना का शिकार होना पड़ सकता है। यद्यपि गुरु की दृष्टि के कारण परिवार में समृद्धि रहेगी। वाहन और सम्पत्ति लाभ से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। सन्तान को करियर में उत्तम सफलता मिलेगी। कड़वी भाषा प्रयोग करने से आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। चाचा और मामा पक्ष के लोगों के साथ आपके तनाव बढ़ने की आशंका है।

प्रणय जीवन: इस वर्ष आपको अत्यन्त परिपक्वता से रिश्तों को सम्भालना होगा। बृहस्पति की सप्तम भाव में स्थिति के कारण परेशानियाँ जन्म ले सकती हैं। फरवरी से अप्रैल के बीच के समय जीवनसाथी से अत्यधिक मनमुटाव हो सकते हैं। इसीलिये इस दौरान धैर्यपूर्वक चलना हितकर होगा। इसके पश्चात् जून में गुरु के गोचर परिवर्तन के बाद परेशानियाँ बढ़ेंगी। यद्यपि शनि की दृष्टि के कारण प्रेम सम्बन्धों में कई बार गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों का विवाह वर्ष के अन्त में हो सकता है। अक्टूबर के बाद वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी।

शिक्षा और करियर: व्यवसाय में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। आपको समझौतों के माध्यम से अत्यधिक लाभ भी होगा। वर्ष का शुरुआती भाग व्यापार की दृष्टि से अत्यन्त नकारात्मक हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। जून के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस वर्ष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिये वर्ष बहुत अच्छा है। वकालत, मेडिकल और अकाउंट के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये लाभ की परिस्थितियाँ निर्मित होंगी। तृतीय भाव का राहु विदेश जाकर करियर और शिक्षा के लिये अत्यधिक शुभ रहेगा।

समाधान: प्रत्येक शनिवार को काले तिल, काले वस्त्र और बादाम का दान करें।

राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरभ, ध, फ, ढ | Bha, Dha, Pha, Dha
नक्षत्र चरण नामाक्षरये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे
Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुकाँस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज तथा माणिक्य
Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार तथा रविवार
Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile

राशिफल

Heaing
अपनी राशि के अनुसार जानें कि क्या कहता है आपकी राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक व वार्षिक राशिफल।
horoscope_img
मेष

राशिफल

horoscope_img
वृषभ

राशिफल

horoscope_img
मिथुन

राशिफल

horoscope_img
कर्क

राशिफल

horoscope_img
सिंह

राशिफल

horoscope_img
कन्या

राशिफल

horoscope_img
तुला

राशिफल

horoscope_img
वृश्चिक

राशिफल

horoscope_img
धनु

राशिफल

horoscope_img
मकर

राशिफल

horoscope_img
कुंभ

राशिफल

horoscope_img
मीन

राशिफल