कन्या राशिफल

  • Home
  • कन्या राशिफल

कन्या राशिफल

Daily Rashifal:

शनिवार, फरवरी 15, 2025

परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपको नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। दूसरों के भरोसे में न रहें। विवाह योग्य सन्तान के विवाह की चिन्ता हो सकती है। उच्च अधिकारी आपके काम में हस्तक्षेप कर सकते हैं। आलोचनाओं से आपको दुखी नहीं होना चाहिये।

फरवरी 12, 2025, बुधवार
सूर्य गोचर का कन्या राशिफल पर प्रभाव

निवेश में आपको सफलता मिलेगी। उधार लेन-देन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

फरवरी 11, 2025, मंगलवार
बुध गोचर का कन्या राशिफल पर प्रभाव

आपके द्वारा लिये गये व्यावसायिक निर्णय सफल सिद्ध होंगे। पारिवारिक व्यवसाय में काफी अच्छा धन लाभ होगा। आपके खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। मामा पक्ष से कुछ शुभ सूचना मिल सकती है। कानूनी मामलों में विजय मिलने की सम्भावना है।

Weekly Rashifal:

रविवार, 09 फरवरी - शनिवार, 15 फरवरी, 2025

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपके लिये बेहद शुभ रहेगी। नया कारोबार आप इस सप्ताह शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी मधुर रहने वाला है। आपकी जीवनशैली काफी सन्तुलित रहेगी। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं। घर के किसी छोटे सदस्य को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। रविवार से बुधवार का दिन बेहद शुभ रहेगा। धन कमाने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। व्यावसायिक शिक्षा ले रहे छात्रों को जॉब मिलने के योग बन रहे हैं।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह दूसरों के दबाव में आकर अपने काम को प्रभावित न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता रहेगी। मंगलवार को राशि स्वामी के शनि की राशि में आने से जुकाम और खाँसी की समस्या हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको व्यवसाय में नुकसान होने की आशंका है। कठोर भाषा बोलने से बचें। इससे आपके नजदीकी लोग भी नाराज हो सकते हैं। भावनाओं में आकर निर्णय न लें। अपने सहायक लोगों पर अविश्वास करना उचित नहीं है। गुरुवार और शुक्रवार का दिन नकारात्मक हो सकता है।

समाधान: नित्य सूर्य को अर्घ्य दें और उड़द की खिचड़ी का दान करें।

फरवरी 12, 2025, बुधवार
सूर्य गोचर का कन्या राशिफल पर प्रभाव

निवेश में आपको सफलता मिलेगी। उधार लेन-देन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

फरवरी 11, 2025, मंगलवार
बुध गोचर का कन्या राशिफल पर प्रभाव

आपके द्वारा लिये गये व्यावसायिक निर्णय सफल सिद्ध होंगे। पारिवारिक व्यवसाय में काफी अच्छा धन लाभ होगा। आपके खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। मामा पक्ष से कुछ शुभ सूचना मिल सकती है। कानूनी मामलों में विजय मिलने की सम्भावना है।

Monthly Rashifal:

फरवरी 2025
राशि शुभ दिनाँक1,3,8,9,11,15,16,20,21,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक4,5,7,13,14,22,23,26

इस माह समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर में माङ्गलिक उत्सव को लेकर तैयारियाँ हो सकती है। लम्बे समय से रुके काम शुरू हो सकते हैं। कृषि सम्बन्धी कार्यों में उपज बढ़ने से आय में वृद्धि होगी। कारोबार में अभिनव प्रयोग कर सकते हैं। विनिर्माण से जुड़े पेशे में लाभ की स्थितियाँ मजबूत होगी। 11 फरवरी को बुध का राशि परिवर्तन आपके लिये काफी शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान प्राप्त होने से आप प्रसन्न रहेंगे। उच्चाधिकारी आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

शुरुआती दो सप्ताह काम का दबाव काफी बढ़ सकता है। इससे आपकी दैनिक दिनचर्या भी बाधित हो सकती है। इस दौरान कुछ पारिवारिक कलह भी हो सकती है। कारोबारियों को कर सम्बन्धी जटिलताओं में फँसना पड़ सकता है। दूसरे सप्ताह के दौरान व्यापार में उधारी करने से बचें। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। गलत कार्यों की ओर आपका झुकाव हो सकता है। हाथ पैरों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। 11 फरवरी तक का समय कुछ कमजोर रहेगा।

Yearly Rashifal:

2025

स्वास्थ्य: प्रथम तीन महीने स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छे रहेंगे। जिन लोगों को किसी गम्भीर बीमारी के कारण समस्या है, वे इन तीन महीनों के दौरान उचित उपचार लेकर उत्तम स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। मई माह के बाद पुरानी कब्ज जैसी समस्याओं से लागतार जूझना पड़ेगा। माँसाहारी भोजन से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। छोटे बच्चों को अगस्त-सितम्बर के बाद जुकाम और वायरल की समस्या हो सकती है। फिर भी दवाइयों पर आपको ज्यादा धन खर्च नहीं करना पड़ेगा। वर्ष के अन्तिम कुछ महीने में अधेड़ उम्र के व्यक्तियों को आँख से जुड़ी सर्जरी करवानी पड़ सकती है।

आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आप अपने विलास पर काफी धन खर्च करेंगे। अप्रैल माह में जॉब में पदोन्नति या बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। मई महीने के बाद आपको व्यापार में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। जुलाई से सितम्बर के बीच आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान धन उधार देने से बचें वरना आपका धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। जीवनसाथी के माध्यम से आपको धन लाभ अवश्य होगा। शनि की दशम दृष्टि आपकी राशि से चौथे भाव में पड़ेगी जो आपको सम्पत्ति से जुड़े मामलों में भाग्यशाली बनायेगी।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष की शुरुआत में राहु सप्तम भाव पर प्रभाव डालता रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर सजग रहना चाहिये। आप परिवार के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। सुख और विलास के संसाधनों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। पारिवारिक दृष्टिकोण से आप भाग्यशाली रहेंगे। लेकिन कम उम्र के बच्चों की परवरिश पर ध्यान अवश्य बनाये रखना होगा। उनकी शिक्षा में भी अवरोध आने की आशंका रहेगी। जुलाई से नवम्बर के बीच शनि की वक्री स्थिति शत्रुओं में वृद्धि कर सकती है।

प्रणय जीवन: वैवाहिक जीवन में आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। यदि आप किसी प्रेम सम्बन्ध में जुड़े हुये हैं तो आपको विवाह के अवसर मिलेंगे। अप्रैल मास में विवाह योग्य लड़कों का विवाह तय हो सकता है। बृहस्पति का अतिचारी प्रभाव पञ्चम भाव पर स्पष्ट प्रभाव डालता रहेगा। जिसके कारण नि:सन्तान दम्पतियों के घर किलकारी गूँजने के योग बन रहे हैं। महिलाओं को वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं के अनुरूप कई बार काम नहीं करेगा। सितम्बर से नवम्बर के बीच नये प्रेम सम्बन्ध विकसित होने के योग बन रहे हैं।

शिक्षा और करियर: जनवरी से मार्च के बीच का समय पढ़ाई के लिये लाभकारक होगा। इस वर्ष आपको स्वयं को सिद्ध करने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। करियर में आपको काफी अच्छे अवसर मिलेंगे। लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में आपको काफी दबाव का सामना भी करना पडे़गा। शिक्षा को लेकर वर्ष ज्यादा शुभ नहीं रहेगा। छात्र पढ़ाई में ज्यादा ध्यान नहीं दे पायेंगे। कई बार अध्ययन में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में लगेगा। तकनीकी विषयों से जुड़े लोगों को परीक्षा में संघर्ष के साथ सफलता मिलेगी। वर्ष का उत्तरार्ध करियर के लिये उत्तम रहेगा।

समाधान: नित्य काले कुत्ते को रोटी खिलायें। प्रत्येक बृहस्पतिवार विष्णु जी के मन्दिर में चने की दाल अर्पित करें।

राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरप, ठ, ण | Pa, Tha, Na
नक्षत्र चरण नामाक्षरटो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगहरा | Green
भाग्यशील अंक3, 8
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा तथा नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air

राशिफल

Heaing
अपनी राशि के अनुसार जानें कि क्या कहता है आपकी राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक व वार्षिक राशिफल।
horoscope_img
मेष

राशिफल

horoscope_img
वृषभ

राशिफल

horoscope_img
मिथुन

राशिफल

horoscope_img
कर्क

राशिफल

horoscope_img
सिंह

राशिफल

horoscope_img
कन्या

राशिफल

horoscope_img
तुला

राशिफल

horoscope_img
वृश्चिक

राशिफल

horoscope_img
धनु

राशिफल

horoscope_img
मकर

राशिफल

horoscope_img
कुंभ

राशिफल

horoscope_img
मीन

राशिफल