मिथुन राशिफल

  • Home
  • मिथुन राशिफल

कर्क राशिफल

Daily Rashifal:

बुधवार, सितम्बर 9, 2026

दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी प्रेमभाव बढ़ेगा। नयी योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। कारोबार में बड़ी उपलब्धियाँ अर्जित हो सकती हैं। परिवार में कुछ मांगलिक उत्सव हो सकते हैं। सभी कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे। जिसके कारण काफी दिनों से चला आ रहा तनाव समाप्त होगा।

Weekly Rashifal:

रविवार, 06 सितम्बर - शनिवार, 12 सितम्बर, 2026

शुभ राशिफल: व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन अत्यन्त सुखद रहेगा। आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। इसके कारण आप लोगों के प्रिय बने रहेंगे। विचारों को सदैव सकारात्मक बनाये रखें। रिश्तेदार आपसे कुछ निजी मामलों को लेकर राय ले सकते हैं। यदि आप सजग रहे तो आपके काम निर्बाध रूप से हो जायेंगे। किसी बड़ी कम्पनी से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मंगलवार और शनिवार नये कार्यों के लिये शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपकी कोई महत्त्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर सप्ताह अधिक शुभ नहीं है। अपनी भावनाओं और क्रोध पर नियन्त्रण बनाये रखें। मन में किसी गलती को लेकर ग्लानि महसूस होगी। अपनी कमजोरियों के बारे में किसी से अधिक बात न करें। विरोधी लोग आपके विषय में अफवाह उड़ा सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सावधानीपूर्वक निवेश करना चाहिये। रविवार और गुरुवार का दिन शुभ नहीं है।

समाधान: भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगायें।

Monthly Rashifal:

सितम्बर 2026
राशि शुभ दिनाँक5,6,8,14,15,17,21,22,25,26
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,4,9,10,18,19,23,27

आपको कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। आपकी कार्यकुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। आप अपने क्षेत्र को बदलने के विषय में सोच-विचार कर सकते हैं। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से आपको सम्मान प्राप्त होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो इस महीने सफलता मिल सकती है। घरेलू खर्चों को घटाने में सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

परिवार के किसी सदस्य के विवाह की चिन्ता रहेगी। पर्यटन से जुड़े व्यवसाय में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। आप जिनकी सहायता करेंगे, वे लोग आपके ऊपर आरोप लगा सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। व्यापार में विरोधियों को लेकर थोड़े सावधान रहेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ी टेंशन ले सकते हैं। विलम्ब के साथ कार्य पूर्ण होंगे।

Yearly Rashifal:

2026

स्वास्थ्य: वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति के द्वादश भाव में गोचर के कारण आपको छोटी-मोटी समस्या आ सकती है। बृहस्पति आपके छठे भाव में दृष्टि डालते रहेंगे। कब्ज और घुटनों से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। लेकिन किसी तरह की बड़ी समस्या के योग नहीं दिख रहे हैं। जून से अक्टूबर के बीच कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान आपको प्राप्त हो सकता है। अगस्त महीने के आसपास वाहन दुर्घटना हो सकती है। आर्थराइटिस और कब्ज के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। जनवरी और जून में स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। देर रात तक जागने की आदत है तो उसे सुधार लें।

आर्थिक स्थिति: मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। यदि कोई सम्पत्ति का सौदा कर रहे हैं तो उसमें अच्छी सफलता मिलेगी। कारोबार के लिये कर्ज लेना पड़ सकता है। काफी सोच-समझकर आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। अप्रैल से जून के बीच आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मार्च 11 के पहले बड़े प्रोजेक्ट्स में हाथ न डालें। अगस्त-सितम्बर के महीने में आप फ्लैट और जमीन खरीदने का विचार बना सकते हैं। अक्टूबर और मार्च में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष परिजनों की अपेक्षायें आपसे कुछ अधिक होंगी। आपको शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी को सलाह देने से पहले उसका अनुपालन आप स्वयं करें। लोग आपकी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर सकते हैं। गुरु कृपा से नयी सम्पत्ति और जमीन खरीद सकते हैं। वित्तीय समस्याओं को लेकर इष्ट मित्रों से बहस हो सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनायेंगे। वर्ष के मध्य में पिता की सेहत को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे।

प्रणय जीवन: इस वर्ष की शुरुआत में वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। अविवाहितों के लिये जून से अक्टूबर के बीच विवाह के उत्तम योग बन रहे हैं। अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से निकटता का अनुभव कर सकते हैं। अगस्त माह में चन्द्रग्रहण के प्रभाव से जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य समस्या महसूस होगी। जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को क्षमा करें।

शिक्षा और करियर: इस वर्ष आपके हिस्से में नयी उपलब्धियाँ जुड़ेंगी। इस वर्ष आप अत्यन्त भाग्यशाली रहेंगे। नये मित्र और सम्बन्ध बनेंगे। मार्च 11 के बाद ऐसी सम्भावना है कि बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। शनि की उत्तम स्थिति के कारण कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जून 2 के बाद कारोबार में काफी अच्छी बढ़ोत्तरी होगी। लेकिन इस वर्ष लोन आदि को लेकर अति सावधानी बरतें। विदेश में रह रहे लोगों के मन में अपने करियर को लेकर हितों की चिन्ता बढ़ सकती है।

समाधान: नित्य हनुमान जी की उपासना करें और हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलायें।

राशि स्वामीचन्द्रमा | Moon
राशि नामाक्षरड, ह | Da, Ha
नक्षत्र चरण नामाक्षरही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगदूधिया | Milky
भाग्यशील अंक4
अनुकूल दिशापूर्व, दक्षिण | East, South
राशि धातुचाँदी, तांबा | Silver, Copper
राशि शुभ रत्नमोती | Pearl
राशि अनुकूल रत्नमोती, पुखराज तथा मूंगा
Pearl, Yellow Sapphire and Red Coral
राशि अनुकूल वारसोमवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Monday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

राशिफल

Heaing
अपनी राशि के अनुसार जानें कि क्या कहता है आपकी राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक व वार्षिक राशिफल।
horoscope_img
मेष

राशिफल

horoscope_img
वृषभ

राशिफल

horoscope_img
मिथुन

राशिफल

horoscope_img
कर्क

राशिफल

horoscope_img
सिंह

राशिफल

horoscope_img
कन्या

राशिफल

horoscope_img
तुला

राशिफल

horoscope_img
वृश्चिक

राशिफल

horoscope_img
धनु

राशिफल

horoscope_img
मकर

राशिफल

horoscope_img
कुंभ

राशिफल

horoscope_img
मीन

राशिफल