तुला राशिफल
Daily Rashifal:
व्यापार में आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना पड़ सकता है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बितायेंगे। सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें। बच्चे पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा।
मार्च 23, 2025, रविवार
शुक्र उदय का तुला राशि पर प्रभाव
शुक्र उदय का तुला राशि पर प्रभाव
नौकरीपेशा लोगों के लिये शुक्र का उदय सुखद रहेगा। लोग आपकी बातों को काफी महत्व देंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। शेयर मार्केट में पहले हुये नुकसान की भरपायी कर सकते हैं।
मार्च 29, 2025, शनिवार
शनि गोचर का तुला राशि पर प्रभाव
शनि गोचर का तुला राशि पर प्रभाव
सन्तान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। किसी पर अधिक विश्वास न करें। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को उच्च कोटि की सफलता मिल सकती है। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। बड़ा कर्ज लेने से बचें। छोटे भाई-बहनों को कष्ट हो सकता है।
समाधान: प्रत्येक मास के पहले शनिवार को तिल का दान करें।
मार्च 29, 2025 के सूर्य ग्रहण का तुला राशि पर प्रभाव
आपकी तकनीक क्षमता और प्रबन्धन में वृद्धि होगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवादित मामलों का समाधान मिलेगा। आपकी राजनीतिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी।
समाधान: सूर्यग्रहण के बाद अन्न और काँसे के एक बर्तन का दान करें।
राशियों पर देखें।
Weekly Rashifal:
शुभ राशिफल: यह सप्ताह आपके लिये बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। मित्रों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य शुरू हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और सहयोग भाव बढ़ेगा। नये प्रकल्प में धन निवेश कर सकते हैं। गुरुजनों और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आवश्यक कार्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। घर के लिये महत्वपूर्ण शॉपिंग कर सकते हैं। रविवार और शुक्रवार का दिन बेहद शुभ रहेगा।
अशुभ राशिफल: प्रेम प्रसंग में अति उत्साही होने से आपका अपमान हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। लोग आपकी भावनाओं का मजाक उड़ा सकते हैं। अन्जान लोगों से अपनी बातें शेयर न करें। घर में बिजली के उपकरण खराब हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। व्यवसाय में सोच-समझकर ही निवेश करें। वक्री बुध और वक्री शुक्र आपके खर्च अचानक बढ़ा सकते हैं। सोमवार और मंगलवार का दिन कमजोर रहेगा।
समाधान: बुधवार को तिल, जौ और काले वस्त्रों का दान करें।
मार्च 23, 2025, रविवार
शुक्र उदय का तुला राशि पर प्रभाव
शुक्र उदय का तुला राशि पर प्रभाव
नौकरीपेशा लोगों के लिये शुक्र का उदय सुखद रहेगा। लोग आपकी बातों को काफी महत्व देंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। शेयर मार्केट में पहले हुये नुकसान की भरपायी कर सकते हैं।
मार्च 29, 2025, शनिवार
शनि गोचर का तुला राशि पर प्रभाव
शनि गोचर का तुला राशि पर प्रभाव
सन्तान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। किसी पर अधिक विश्वास न करें। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को उच्च कोटि की सफलता मिल सकती है। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। बड़ा कर्ज लेने से बचें। छोटे भाई-बहनों को कष्ट हो सकता है।
समाधान: प्रत्येक मास के पहले शनिवार को तिल का दान करें।
राशियों पर देखें।
Monthly Rashifal:
कारोबार में नये प्रयोग कर सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े पेशे में लाभ की स्थितियाँ मजबूत होंगी। जनता के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर में सुख-शान्ति रहेगी। लम्बे समय से रुके काम शुरू हो सकते हैं। भाई-बहनों के जीवन में उन्नति होगी। मैनेजमेन्ट से जुड़े करियर में अच्छी सफलता मिलेगी। कृषि सम्बन्धी कार्यों में उत्तम परिणाम मिलेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ अपने सम्बन्धों को मजबूत करना उचित होगा। महीने का उत्तरार्ध बेहतरीन रहेगा।
शुरुआती दो सप्ताह काम का दबाव काफी बढ़ सकता है। इससे आपकी दैनिक दिनचर्या भी बाधित हो सकती है। इस दौरान परिवार में कलह भी हो सकती है। कारोबारियों को कर सम्बन्धी जटिलताओं में फँसना पड़ सकता है। व्यापार के प्रसार में आपका धन फँस सकता है। गलत कार्यों की तरफ आपका मन लगेगा। 13 मार्च तक का समय कुछ कमजोर रहेगा। हाथ पैरों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
राशियों पर देखें।
Yearly Rashifal:
स्वास्थ्य: वर्ष के शुरुआती महीने आपके स्वास्थ्य के लिये बेहतरीन रहेंगे। व्यस्तता के कारण आपको थकान महसूस होगी। यात्राओं के दौरान आप कई बार कठिनाई महसूस कर सकते हैं। जिन लोगों को कोरोना जैसी बीमारियों की समस्या पहले हो चुकी है उन्हें प्राणायाम और अपनी जीवनशैली में सुधार कर लेना चाहिये। मई से सितम्बर महीने के बीच लीवर के रोगियों को कुछ समस्या हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को जुलाई के बाद ज्यादा विशेष देखभाल करनी चाहिये। एनीमिया और थायराइड से पीड़ित महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहने वाली है। वर्ष की शुरुआत बहुत शुभ रहेगी। अटके हुये धन के वापस मिलने के योग बन रहे हैं। सम्पत्ति के मामलों में आपको बड़ा लाभ होगा। लेकिन कुछ मामले उलझने की सम्भावना भी बन रही है। अवैध माध्यमों से धन कमाने से बचें। वर्ष के मध्य में शेयर मार्केट में निवेश में नुकसान हो सकता है। आप वर्ष के दूसरे भाग में विलासिता के संसाधनों में धन खर्च करेंगे। लेकिन आपको बचत पर काफी ध्यान देना चाहिये। जुलाई से नवम्बर के बीच पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामलों की समस्या दूर होगी। आपकी आय के लिये वर्ष की अन्तिम तिमाही बेहतरीन रहेगी।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष आपको कई व्यर्थ के विवादों में उलझना पड़ सकता है। वर्ष का शुरुआती भाग आपके लिये बेहद शुभ रहेगा। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। घर में कई शुभ आयोजन होने की सम्भावना है। इसके लिये फरवरी-मार्च बेहद शुभ रहेगा। 4 फरवरी को गुरु के मार्गी होने से परिवार को लेकर कई पुरानी समस्याओं का निवारण होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेकिन आपको जून के बाद अपने पिता की सेहत का खास ध्यान रखना पड़ेगा। 18 मई के बाद राहु का आपके पञ्चम भाव में गोचर आपकी सामाजिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। बच्चों की संगत का विशेष ध्यान रखें।
प्रणय जीवन: वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमान्स बढ़ेगा। आप छोटी-छोटी बातों को सम्वाद के माध्यम से आसानी से सुलझा लेंगे। लिव इन रिलेशन में रहने वाले कपल्स विवाह को लेकर योजना बना सकते हैं। आप अपने रिश्तों को काफी अच्छी तरह से निभायेंगे। फरवरी मास में अपने प्रेमी को गिफ्ट दे सकते हैं। जुलाई के महीने में आपको क्रोध पर नियन्त्रण रखना चाहिये, इससे आप रिश्तों को बचा सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अक्टूबर के बाद प्रभावित हो सकता है। अपनी भावनाओं को जीवनसाथी पर न थोपें।
शिक्षा और करियर: वर्ष की प्रथम तीन महीनो में फाइनेंस और पब्लिक रिलेशन से जुड़े कार्यो में बड़ी सफलता मिल सकती है। जॉब में आपको कठिन कार्य सौंपे जा सकते हैं। उच्चाधिकारी आपकी योग्यता का परीक्षण करने का प्रयास करेंगे। कृषि सम्बन्धी कारोबार में अच्छी पैदावार से आर्थिक लाभ होगा। राहु के पञ्चम भाव में गोचर के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा में बदलाव आने की सम्भावना बन रही है। यदि किसी नये कोर्स में एडमिशन ले रहे हैं तो पहले उसकी पूरी जानकारी ले लें। अन्यथा उसे बीच में छोड़ने का विचार भी मन में आयेगा। अक्टूबर के बाद शिक्षा और करियर से जुड़ी बाधा दूर होगी।
समाधान: प्रत्येक बृहस्पतिवार गाय को जौ खिलाना लाभकारी होगा। निम्नलिखित मन्त्र का नित्य जाप करें।
नम:शिवाय।
राशियों पर देखें।
Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Shri Durga Mata
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
Friday, Saturday and Wednesday