वृषभ राशिफल
Daily Rashifal:
छात्र अपने करियर को लेकर परेशान हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। घर की कोई वस्तु खराब हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले अटकने के योग बन रहे हैं। आय के अवसर कम हो सकते हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में धन निवेश कर रहे हैं तो सावधानी अवश्य बरतें।
मार्च 23, 2025, रविवार
शुक्र उदय का वृषभ राशि पर प्रभाव
शुक्र उदय का वृषभ राशि पर प्रभाव
राशि स्वामी शुक्र आपको धन लाभ के अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। मित्रों के साथ किसी नये व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। लव लाइफ काफी रोमान्टिक रहेगी।
मार्च 29, 2025, शनिवार
शनि गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव
शनि गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव
शनि आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिष ग्रन्थों के अनुसार यह गोचर आपके लिये बेहद शुभ माना जाता है। लम्बे समय से रुकी हुयी परियोजनायें न केवल शुरू होंगी अपितु उसमें उत्तम सफलता भी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है।
समाधान: जरूरतमन्द लोगों की मदद अवश्य करें। शिव सहस्ररनाम का पाठ करना लाभकारी होगा।
मार्च 29, 2025 के सूर्य ग्रहण का वृषभ राशि पर प्रभाव
करियर में कुछ बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। निजी रिश्तों में प्रेम भावना बढ़ेगी। नये कारोबार के लिये सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिये। किसी पुराने कर्ज का भुगतान कर सकते हैं। विरोधियों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
समाधान: दुर्गा चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें।
राशियों पर देखें।
Weekly Rashifal:
शुभ राशिफल: आपकी राशि से एकादश भाव में ग्रहों का जमावड़ा कार्यक्षेत्र में लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में आय अच्छी रहेगी। घर परिवार में खुशियाँ रहेंगी। प्रेमी जन के साथ अच्छे समय का आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। घर के बड़े-बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। तय लक्ष्यों को सहजता से प्राप्त कर लेंगे। नया घर खरीदने का विचार कर सकते हैं। आपके साथ रहने वाले लोग आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। गुरुवार और शनिवार का दिन बेहद सुखद रहेगा।
अशुभ राशिफल: रविवार को मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। वक्री बुध होने से संक्रामक रोगों की चपेट में आ सकते हैं। पारिवारिक मामलों को बाहरी लोगों से शेयर करने से बचें। भविष्य की योजनायें लम्बित हो सकती हैं। गले में कुछ खरास जैसी समस्या हो सकती है। अपनी कमियों को लेकर हीनताबोध से ग्रसित न रहें। पुरुष जातकों को भविष्य को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। मित्रों पर ज्यादा निर्भर रहना उचित नहीं है। मंगलवार को घुटनों और शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है।
समाधान: गाय को प्रतिदिन हल्दी लगे हुये आटे की लोयी खिलायें।
मार्च 23, 2025, रविवार
शुक्र उदय का वृषभ राशि पर प्रभाव
शुक्र उदय का वृषभ राशि पर प्रभाव
राशि स्वामी शुक्र आपको धन लाभ के अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। मित्रों के साथ किसी नये व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। लव लाइफ काफी रोमान्टिक रहेगी।
मार्च 29, 2025, शनिवार
शनि गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव
शनि गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव
शनि आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिष ग्रन्थों के अनुसार यह गोचर आपके लिये बेहद शुभ माना जाता है। लम्बे समय से रुकी हुयी परियोजनायें न केवल शुरू होंगी अपितु उसमें उत्तम सफलता भी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है।
समाधान: जरूरतमन्द लोगों की मदद अवश्य करें। शिव सहस्ररनाम का पाठ करना लाभकारी होगा।
राशियों पर देखें।
Monthly Rashifal:
व्यवसाय में विस्तार करने के अवसर मिलेंगे। अपने अनुभव और कुशलता का अच्छा प्रयोग कर पायेंगे। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहें। परिवार में प्रेम और सद्भाव का वातावरण रहेगा। निर्णय लेने में दूरदर्शिता का परिचय दें। वित्तीय मामलों में अनुकूलता रहेगी। फाइनेन्स और बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिये महीना काफी उत्तम है। विदेशी कम्पनियों के किसी बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट्स में शामिल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में परस्पर समर्पण और समन्वय बेहतरीन रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पूर्व परिवार की सहमति लेना न भूलें।
महीने के उत्तरार्ध में आपको सतर्क होकर व्यापार करना चाहिये। कुछ गलत निर्णय आपको व्यापार में काफी पीछे धकेल सकते हैं। सामाजिक बैठकों में एकपक्षीय विचार रखने से बचें। कुछ लोग आपकी बेइज्जती करने की कोशिश करेंगे। दूसरे और तीसरे सप्ताह में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अजनबी लोगों पर आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। वरना आपको कुछ योजनाओं को टालना पड़ सकता है। व्यापारिक पार्टनरशिप में किसी कारण समस्या हो सकती है। तीसरे सप्ताह में बुध आपको महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर कनफ्यूज कर सकता है।
राशियों पर देखें।
Yearly Rashifal:
स्वास्थ्य: इस वर्ष आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिये। वर्ष के शुरुआती भाग में लीवर के रोग उत्पन्न हो सकते हैं। मार्च-अप्रैल में वक्री शुक्र गर्भवती महिलाओं को कुछ परेशानियों की अनुभूति करा सकता है। जुलाई महीने में फूड पॉइजनिंग की समस्या होने के योग बन रहे हैं। इसीलिये फाइबर युक्त भोजन का सेवन अवश्य करें एवं जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। इससे आपका पाचन संस्थान उत्तम रहेगा। आपको अनावश्यक दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिये। वर्ष का उत्तरार्ध सेहत के दृष्टिकोण से शुभ नहीं है।
आर्थिक स्थिति: वर्ष के प्रथम तीन महीने आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ समस्या होने के योग बन रहे हैं। यदि किसी तरह का कोई लीगल मामला चल रहा है तो उसे निपटाने में सफलता मिलेगी। नया काम शुरु करने के लिये आपको लोन लेना पड़ सकता है। जिसमें कुछ जोखिम भी उठाना पड़ सकता है। हालाँकि इससे आपके काम में बढ़ोत्तरी होगी। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से बचना चाहिये। अप्रैल से अगस्त के बीच आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। जुलाई मास में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय में बड़ी आर्थिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के ऊपर आपको काफी धन खर्च करना पड़ेगा।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: वर्ष की शुरुआत में शनि आपके परिवार को लगातार कुछ न कुछ समस्या देता रहेगा। ससुराल पक्ष में कई तरह की परेशानियाँ देखने को मिलेंगी। नव विवाहित महिलाओं को थोड़ा समझदारी से स्थितियों को सम्भालना होगा। आप स्वयं को शान्त रखें और परिवार में उथल-पुथल को सम्भालने का प्रयास करें। माता से अनबन होती रहेगी। जून से सितम्बर के बीच परिवार में परेशानियाँ होगी। इस बीच वाहन दुर्घटना के योग भी बन रहे हैं। समाज में आपकी छवि बेहतरीन रहेगी।
प्रणय जीवन: यदि विवाह करना चाह रहे हैं तो उसमें पारिवारिक सहमति अवश्य हो इसका ध्यान रखें। जीवनसाथी आपके करियर को लेकर काफी सतर्क रहेगा। आपका व्यवहार भी जीवनसाथी के प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। जून से सितम्बर के बीच धन-सम्पत्ति आदि को लेकर दाम्पत्य सम्बन्ध में कुछ छिटपुट समस्या होगी। अवैध सम्बन्धों से आपको पूरी तरह से दूरी बना लेनी चाहिये। शनि की पञ्चम भाव में दृष्टि के कारण नये प्रेम सम्बन्धों में कमिटमेन्ट को लेकर कुछ सावधान रहें। कुछ गलतफहमियाँ होने के योग बन रहे हैं।
शिक्षा और करियर: 2025 करियर को लेकर सामान्य रहेगा। शुरुआती तीन माह के दौरान राहु के एकादश और दशम भाव में प्रभाव में रहने के कारण शिक्षा और करियर की स्थिति अच्छी रहेगी। अप्रैल 2025 तक का समय पढ़ाई के लिये बेहद शुभ रहेगा। बच्चों को अपनी शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिये। किन्तु इसके बाद राहु के दशम भाव में गोचर के कारण करियर में परेशानियाँ आने की आशंका है। किन्तु इसके बावजूद शनि की शुभ स्थिति के कारण अधिकारी वर्ग के लोग आपके प्रमोशन को लेकर काफी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। मैंनेजमेन्ट से जुड़े कार्यों में आपका प्रदर्शन उत्तम रहने वाला है।
समाधान: शनिवार के दिन 'हनुमान चालीसा' और 'शनि स्तोत्र' का पाठ करना हितकर होगा।
राशियों पर देखें।
Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo
Shri Durga Mata
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
Friday, Wednesday and Saturday