मेष राशिफल
Daily Rashifal:
सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है। विरोधी आपका मजाक उड़ा सकते हैं। आज उधार देने से आपका धन फँस सकता है। दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। घर में अचानक अतिथियों के आगमन से परेशान हो सकते हैं।
Weekly Rashifal:
शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में अचानक लाभ मिल सकता है। परिवार में अच्छा तालमेल रहेगा। बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने की सम्भावना है। दाम्पत्य सम्बन्ध अत्यन्त सुखद रहेंगे। सामाजिक दायरे में आपका सम्मान बढ़ेगा। अपने कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देंगे। आपका मन काफी शान्त रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में शानदार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अनुभवी एवं बुद्धिजीवी लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। सोमवार से शुक्रवार तक का समय बहुत ही अच्छा रहेगा।
अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको सावधान रहना चाहिये। रविवार को अति आत्मविश्वास के कारण गलतियाँ हो सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग को आलस्य से बचना चाहिये। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। दूसरों पर जल्दबाजी में भरोसा न करें। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार कर लें। प्रशासन से जुड़े लोगों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। शनिवार को मधुमेह के रोगियों को दवाइयों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिये। शुगर लो होने की आशंका है।
समाधान: छोटी कन्याओं को काले चने की सब्जी और हलवा-पूरी खिलाकर उनका पूजन करें तथा द्रव्य-दक्षिणा प्रदान करें।
Monthly Rashifal:
पारिवारिक जीवन बहुत खुशहाल रहने वाला है। नयी परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिये समय अच्छा है। दाम्पत्य सम्बन्धों में यदि कुछ अनबन थी तो वह दूर होने की सम्भावना है। जीवनसाथी का सहयोग आपको अभिभूत कर देगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर अत्यन्त भाग्यशाली रहेंगे। आपकी धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। इस माह का दूसरा और पाँचवाँ सप्ताह शुभ रहेगा।
रियल एस्टेट में निवेश कर रहे हैं तो सावधानी रखें। मित्रों के साथ वाद-विवाद उभर के सामने आ सकते हैं। मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। महीने का तीसरा सप्ताह आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। अनजाने लोगों पर ज्यादा भरोसा करना भारी पड़ सकता है। आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता में कमी आयेगी। महीने के चौथे सप्ताह में आपको करियर को लेकर तनाव हो सकता है।
Yearly Rashifal:
स्वास्थ्य: इस वर्ष आप शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण के प्रभाव में रहेंगे। जिसके कारण मानसिक चिन्ता और तनाव जैसी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। शुरुआती तीन महीने के दौरान राशि स्वामी की मजबूत स्थिति के कारण आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किन्तु मन में किसी रोग को लेकर भय रहेगा। अप्रैल माह से मई के दौरान राशि स्वामी के अस्त होने और छठे भाव के पीड़ित होने के कारण थायराइड और एलर्जी जैसी समस्या बढ़ सकती है। जून 21 से अगस्त 12 के बीच दाँतों में भी कुछ परेशानियाँ और सर्जरी आदि हो सकते हैं।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। राहु और बृहस्पति की उत्तम स्थिति के कारण आप काफी अच्छा धन लाभ प्राप्त करेंगे। किसी पॉलिसी से उत्तम लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। किन्तु शनि की द्वादश स्थिति के कारण आपको बचत करने में काफी परेशानी होगी। जून 2 के बाद गुरु के गोचर के कारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। दिसम्बर माह के दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी। अनावश्यक वस्तुओं की खरीदी में धन व्यर्थ न करें। बिना शर्त के किसी को उधार धन देने से आपको बचना चाहिये। वर्ष के अन्त में आपके पास अचानक धन आ सकता है। मनोरञ्जन और भोग-विलास में अत्यधिक धन खर्च होगा। जोखिम भरे निवेश भी करने का विचार बनेगा। राहु के एकादश भाव में होने के कारण किसी नये व्यवसाय से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष पारिवारिक दृष्टिकोण से आप अधिक भाग्यशाली नहीं रहेंगे। दूसरे भाव में शनि की दृष्टि परिजनों को कुछ परेशान करती रहेगी। वरिष्ठ लोगों के बीच आपका उठना बैठना रहेगा। उनके साथ धार्मिक और सामाजिक विषयों पर चिन्तन कर सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्ता बनी रहेगी। जून और नवम्बर के बीच ससुराल पक्ष में कुछ अच्छे आयोजन हो सकते हैं। भाई-बहनों की सफलता से आप उत्साहित रहेंगे। अगस्त से नवम्बर के बीच मित्रों से कुछ नाराजगी हो सकती है।
प्रणय जीवन: इस वर्ष आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। छोटे-मोटे तनाव हैं भी तो उन्हें बातचीत से सुलझा लेंगे। मई-जून के आसपास विशेष सावधानी रखें। वर्ष के अन्त में विवाह योग्य लोगों के विवाह की सम्भावना प्रबल होगी। वर्ष के मध्य में कुछ तनाव अवश्य रहेगा। बहसबाजी और लोगों की सोच को अपने वैवाहिक जीवन के बीच न आने दें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
शिक्षा और करियर: वर्ष 2026 करियर की दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण रहने वाला है। मार्च-अप्रैल के दौरान आप काफी यात्रायें कर सकते हैं। शनि की दृष्टि आपकी राशि से नवम भाव पर पड़ेगी जिसके कारण लोन लेकर उच्च शिक्षा लेने वाले जातकों के ऊपर से दबाव कम होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर जिम्मेदार रहेंगे। किन्तु नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब से असन्तुष्ट हो सकते हैं। बार-बार जॉब बदलने का विचार आयेगा। बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। जुलाई से अक्टूबर के बीच आपको रोजगार सम्बन्धी बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।
समाधान: प्रत्येक शनिवार को किसी गरीब व्यक्ति को भोजन करायें।
Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A
Shri Hanuman Ji
Red Coral, Yellow Sapphire and Ruby
Tuesday, Thursday and Sunday
