मिथुन राशिफल
Daily Rashifal:
दैनिक दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। शान्ति और धैर्य का परिचय दें। कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। व्यापार में बड़े लाभ मिलने की भरपूर सम्भावना है। रिश्तेदारों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न होगा।
मई 7, 2025, बुधवार
बुध गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
बुध गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
व्यवसाय में उत्तम लाभ के अवसर बनेंगे। नौकरी में आपका पद बढ़ सकता है। सहकर्मी आपके लिये अनुकूल रहेंगे। आप ललित कलाओं की ओर काफी आकर्षित रहेंगे। दिखावे के कारण आप गलत प्रवृत्तियों की ओर मुड़ सकते हैं। अपनी भावनाओं का सभी के सामने प्रदर्शन न करें।
Weekly Rashifal:
शुभ राशिफल: आपके व्यक्तित्व में सकारात्मकता रहेगी। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह प्रगतिकारक होगा। नयी भूमि और सम्पत्ति खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप घूमने के लिये जा सकते हैं। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रत्येक परिस्थिति में स्वयं पर विश्वास अवश्य बनाये रखें। थोक व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में आ रही बाधा दूर होगी। आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। मंगलवार और बुधवार का दिन सुखद रहेगा।
अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ दबाव में हो सकते हैं। पड़ोसियों से तनाव हो सकता है। आसपास के लोगों के प्रति उदार बने रहें। नव विवाहित दम्पत्ति फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। दूसरों की आलोचना और बुराई में अपना समय व्यर्थ न करें। व्यवसायियों को काफी चौकस रहने की आवश्यकता है। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी जॉब की चिन्ता रहेगी। गुरुवार और शुक्रवार को यात्रा करने से बचें।
समाधान: किसी मन्दिर या अतिथि प्रतीक्षालय में पंखें की व्यवस्था करें।
मई 7, 2025, बुधवार
बुध गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
बुध गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
व्यवसाय में उत्तम लाभ के अवसर बनेंगे। नौकरी में आपका पद बढ़ सकता है। सहकर्मी आपके लिये अनुकूल रहेंगे। आप ललित कलाओं की ओर काफी आकर्षित रहेंगे। दिखावे के कारण आप गलत प्रवृत्तियों की ओर मुड़ सकते हैं। अपनी भावनाओं का सभी के सामने प्रदर्शन न करें।
Monthly Rashifal:
इस महीने परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का समाधान मिलेगा। विदेशी स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल में आपको सहयोगियों का जबरदस्त सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन कारोबार में उल्लेखनीय प्रगति होने की सम्भावना है। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पहला और तीसरा सप्ताह काफी शुभ रहेगा।
मई 18 के बाद नौकरी में अचानक बदलाव की परिस्थितियाँ बन सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य की समस्या होगी। प्रेमी जन से झूठ न बोलें। रुके हुये काम इस अवधि में थोड़े कमजोर रहेंगे। व्यापार में आपको नकदी की परेशानी हो सकती है। गरिष्ठ और बाहरी खानपान से आपको बचना चाहिये। खर्च करते समय बजट का ध्यान अवश्य रखें। आपके जीवन में नया बदलाव आयेगा। सन्तान के व्यवहार में नजर बनाये रखें।
Yearly Rashifal:
स्वास्थ्य: वर्ष के शुरुआती महीने में सेहत कुछ कमजोर रहेगी। खानपान में लापरवाही के कारण कुछ समस्या होगी। शनि देव की दॄष्टि आपकी राशि से द्वादश भाव पर रहेगी जिसके कारण अक्सर आपको शरीर में दर्द की शिक़ायत हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कुछ तनाव जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है वे इस वर्ष अपना ध्यान रखें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष सामान्य रहेगा। अक्टूबर के बाद सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो जायेगा।
आर्थिक स्थिति: वर्ष की शुरुआत बहुत शुभ रहेगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को भारी धन लाभ हो सकता है। विदेशी भूमि में जाकर व्यवसाय करने वाले लोगों के लिये वर्ष बेहद शुभ है। आपको उच्च धन लाभ होगा। अप्रैल में शनि की स्थिति आपकी आय के लिये बेहतरीन रहेगी। यद्यपि इसके कारण आपके बहुत से काम रुक-रुक कर होंगे लेकिन इसके बाद भी आप अपनी योग्यता से परिस्थितियों को नियन्त्रण में कर लेंगे। अप्रैल से जुलाई के बीच धन उधार देना पड़ेगा। जुलाई के बाद उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। मई के बाद राहु के नवम भाव में गोचर के कारण आपको बड़े निवेश में सावधानी रखनी चाहिये।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: वर्ष की शुरुआत में पारिवारिक जीवन सुखदायी रहेगा। सन्तान से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण होगा। आपके घर में शुभ कार्यो का आयोजन हो सकता है। लेकिन अप्रैल के बाद वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। अहंकार के कारण कई रिश्ते प्रभावित होंगे। अप्रैल के बाद शनि मीन राशि में होंगे व उस समय शनि की दॄष्टि सप्तम और चतुर्थ भाव में होगी। जिसके कारण आपके माता-पिता को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। बच्चों की अच्छी-बुरी आदतों पर नजर बनाये रखें। सामाजिक कार्यों में दिखावा करने से बचें।
प्रणय जीवन: वर्ष की शुरुआत में परिवार के बुजुर्ग प्रेम सम्बन्धों का विरोध कर सकते हैं। ऐसे में प्रेमी जन के साथ रिश्तों में कड़वापन होने की सम्भावना बन रही है। यदि विवाह करना चाह रहे हैं तो वर्ष का उत्तरार्ध उत्तम रहेगा। वर्ष मध्य में लम्बे समय से लम्बित तलाक के मामलों के हल होने की सम्भावना बन रही है। जुलाई से अक्टूबर के बीच अवैध सम्बन्धों से बचना चाहिये। महिलाओं को वैवाहिक जीवन में काफी परेशानियाँ हो सकती है। निजी रिश्तों में अहंकार का त्याग करें। वर्ष के उत्तरार्ध में रोमान्टिक यात्राओं में जा सकते हैं।
शिक्षा और करियर: यदि जॉब में बदलाव करना चाह्ते हैं तो अप्रैल के पहले का समय आपके लिये शुभ रहेगा। बच्चे शिक्षा के उद्देश्य से यात्रा कर सकते हैं। लेकिन पढ़ाई में बार-बार व्यवधान आते रहेंगे। चिकित्सा प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिये समय बेहद शुभफलदायी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस वर्ष अधिकारियों से काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। प्रमोशन को लेकर भी लगातार पंगे होते रहेंगे। जून से अगस्त तक का समय नकारात्मक रहेगा। सितम्बर के बाद व्यापार में नये पार्टनर्स के जुड़ने के योग बन रहे हैं।
समाधान: प्रत्येक शनिवार को काली माता के मन्दिर जाकर तेल का दिया लगायें और नींबुओ की माला अर्पित करें।
Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa
Shri Ganesha Ji
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
Tuesday, Thursday and Sunday