कर्क राशिफल

  • Home
  • कर्क राशिफल

कर्क राशिफल

Daily Rashifal:

शनिवार, अक्टूबर 24, 2026

आज आपको थोड़ा तनाव रहेगा। अपने सिद्धान्तों के साथ समझौता न करें। अति आत्मविश्वास में आकर कोई बड़ा निर्णय लेना उचित नहीं होगा। अपने मन की आवाज को सुनें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी ध्यान रखना पड़ेगा।

Weekly Rashifal:

रविवार, 18 अक्टूबर - शनिवार, 24 अक्टूबर, 2026

शुभ राशिफल: सन्तान के करियर में आ रही बाधा दूर होगी। आर्थिक स्थिति अत्यन्त सुदृढ़ रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में नये अनुबन्ध स्थापित हो सकते हैं। अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग कर पायेंगे। घर में कुछ बदलाव ला सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को शुरू करने का अवसर मिलेगा। युवा जातकों को नयी नौकरी मिल सकती है। सोमवार और गुरुवार का दिन उत्तम रहेगा।

अशुभ राशिफल: अति आत्मविश्वास में काम बिगड़ सकते हैं। घर में झगड़ा हो सकता है। पाचन तन्त्र में शिथिलता आने के योग बन रहे हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों को अनुशासित रखें। लोगों के सामने अपनी कमजोरी व्यक्त न करें। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का पालन करें। कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। अधिकारी आपकी बातों से नाराज हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। शुक्रवार और शनिवार का दिन कमजोर रहेगा।

समाधान: नित्य प्रातः घर के मन्दिर में 11 घी के दिये जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

Monthly Rashifal:

अक्टूबर 2026
राशि शुभ दिनाँक1,4,5,9,10,16,18,19,25,26,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,7,11,14,20,21,30

इस माह आपकी आय काफी अच्छी रहेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर थोड़े कन्फ्यूज रहेंगे। उच्च शिक्षा में भी स्थितियाँ अनुकूल नहीं हैं। लेकिन फिर भी आप नये ज्ञान की खोज में लगे रहेंगे। शुक्र आपको मनोरञ्जन का भरपूर आनन्द लेने के अवसर प्रदान करेंगे। पहला और तीसरा सप्ताह शुभ रहने वाला है।

अक्टूबर 3 को शुक्र के वक्री होने के कारण आपको व्यापार में अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। अधिकारीगण आपके ऊपर अत्यधिक निर्भर रहेंगे। इसीलिये आपको काम ज्यादा करना पड़ेगा। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। आर्थराइटिस के रोगियों को अधिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर 17 को सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण नौकरीपेशा लोगों के लिये परिस्थितियाँ कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। दूसरे और पाँचवें सप्ताह में प्रतिकूलता रहने वाली है।

Yearly Rashifal:

2026

स्वास्थ्य: वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति के द्वादश भाव में गोचर के कारण आपको छोटी-मोटी समस्या आ सकती है। बृहस्पति आपके छठे भाव में दृष्टि डालते रहेंगे। कब्ज और घुटनों से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। लेकिन किसी तरह की बड़ी समस्या के योग नहीं दिख रहे हैं। जून से अक्टूबर के बीच कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान आपको प्राप्त हो सकता है। अगस्त महीने के आसपास वाहन दुर्घटना हो सकती है। आर्थराइटिस और कब्ज के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। जनवरी और जून में स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। देर रात तक जागने की आदत है तो उसे सुधार लें।

आर्थिक स्थिति: मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। यदि कोई सम्पत्ति का सौदा कर रहे हैं तो उसमें अच्छी सफलता मिलेगी। कारोबार के लिये कर्ज लेना पड़ सकता है। काफी सोच-समझकर आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। अप्रैल से जून के बीच आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मार्च 11 के पहले बड़े प्रोजेक्ट्स में हाथ न डालें। अगस्त-सितम्बर के महीने में आप फ्लैट और जमीन खरीदने का विचार बना सकते हैं। अक्टूबर और मार्च में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष परिजनों की अपेक्षायें आपसे कुछ अधिक होंगी। आपको शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी को सलाह देने से पहले उसका अनुपालन आप स्वयं करें। लोग आपकी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर सकते हैं। गुरु कृपा से नयी सम्पत्ति और जमीन खरीद सकते हैं। वित्तीय समस्याओं को लेकर इष्ट मित्रों से बहस हो सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनायेंगे। वर्ष के मध्य में पिता की सेहत को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे।

प्रणय जीवन: इस वर्ष की शुरुआत में वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। अविवाहितों के लिये जून से अक्टूबर के बीच विवाह के उत्तम योग बन रहे हैं। अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से निकटता का अनुभव कर सकते हैं। अगस्त माह में चन्द्रग्रहण के प्रभाव से जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य समस्या महसूस होगी। जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को क्षमा करें।

शिक्षा और करियर: इस वर्ष आपके हिस्से में नयी उपलब्धियाँ जुड़ेंगी। इस वर्ष आप अत्यन्त भाग्यशाली रहेंगे। नये मित्र और सम्बन्ध बनेंगे। मार्च 11 के बाद ऐसी सम्भावना है कि बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। शनि की उत्तम स्थिति के कारण कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जून 2 के बाद कारोबार में काफी अच्छी बढ़ोत्तरी होगी। लेकिन इस वर्ष लोन आदि को लेकर अति सावधानी बरतें। विदेश में रह रहे लोगों के मन में अपने करियर को लेकर हितों की चिन्ता बढ़ सकती है।

समाधान: नित्य हनुमान जी की उपासना करें और हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलायें।

राशि स्वामीचन्द्रमा | Moon
राशि नामाक्षरड, ह | Da, Ha
नक्षत्र चरण नामाक्षरही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगदूधिया | Milky
भाग्यशील अंक4
अनुकूल दिशापूर्व, दक्षिण | East, South
राशि धातुचाँदी, तांबा | Silver, Copper
राशि शुभ रत्नमोती | Pearl
राशि अनुकूल रत्नमोती, पुखराज तथा मूंगा
Pearl, Yellow Sapphire and Red Coral
राशि अनुकूल वारसोमवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Monday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

राशिफल

Heaing
अपनी राशि के अनुसार जानें कि क्या कहता है आपकी राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक व वार्षिक राशिफल।
horoscope_img
मेष

राशिफल

horoscope_img
वृषभ

राशिफल

horoscope_img
मिथुन

राशिफल

horoscope_img
कर्क

राशिफल

horoscope_img
सिंह

राशिफल

horoscope_img
कन्या

राशिफल

horoscope_img
तुला

राशिफल

horoscope_img
वृश्चिक

राशिफल

horoscope_img
धनु

राशिफल

horoscope_img
मकर

राशिफल

horoscope_img
कुंभ

राशिफल

horoscope_img
मीन

राशिफल