सिंह राशिफल
Daily Rashifal:
आपके मान-सम्मान में कुछ कमी आ सकती है। व्यस्तता के बावजूद आपको परिवार को समय अवश्य देना चाहिये। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिये समय बहुत ही अच्छा है।
Weekly Rashifal:
शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने में आसानी होगी। ससुराल से कोई अच्छी खबर मिलेगी। विदेश यात्रा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। धार्मिक कार्यकलापों में रुचि लेंगे। कॉलेज विद्यार्थियों को कैम्पस प्लेसमेन्ट मिल सकता है। कारोबारी यात्राओं के योग बन रहे हैं। घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। मित्रों की सलाह आपके लिये बहुत लाभदायक होगी। मार्केटिंग से जुड़े जातकों की आमदनी बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम को लेकर योजना बन सकती है। सोमवार और शुक्रवार बहुत शुभ दिन रहेंगे।
अशुभ राशिफल: सप्ताह के आरम्भ में आपके खर्चे बढ़ेंगे। दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी। दिखावे के प्रयास में गलतियाँ होंगी। आपको व्यवसाय में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। उच्चाधिकारियों से सम्बन्ध मधुर रखें। गुरुवार को धन सम्बन्धी डील से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। पारिवारिक सुख में कमी आयेगी। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है। आँखों के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। गुरुवार कमजोर दिन हो सकता है।
समाधान: सोमवार को किसी नव्य सुहागन स्त्री को लाल चुनरी और शृङ्गार की सामाग्री भेंट करें।
Monthly Rashifal:
महीने का प्रथम पूर्वार्ध आपको कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम दिलायेगा। आप आत्मविश्वास से भरे हुये नजर आयेंगे। बिजनेस में मार्केटिंग और ब्राण्डिंग सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। पैतृक सम्पत्ति को लेकर लम्बित मामलों का निपटारा होगा। यदि कहीं बड़ी धनराशि निवेश कर रहे हैं तो अनुभवी लोगों से सलाह लेना न भूलें। उच्च अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। आपकी अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। शत्रुओं पर आपका प्रभाव मजबूत होगा। महीने का पहला, दूसरा और पाँचवाँ सप्ताह अनुकूल है।
वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। व्यापार में आपकी एक गलत रणनीति के कारण आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। अपनी कमजोरियों पर पर्दा न डालें। प्रेम सम्बन्धों की गलतफहमी बढ़ सकती है। वक्री शुक्र आपको लगातार भ्रमित करता रहेगा। धर्म-कर्म को लेकर थोड़े कम उत्साही रहेंगे। तीसरा और चौथा सप्ताह थोड़ा कमजोर हो सकता है।
Yearly Rashifal:
स्वास्थ्य: आपकी राशि इस वर्ष भी शनि की ढैया के प्रभाव में रहेगी। जिसके प्रभाव से कुछ पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं। हालाँकि यदि आप लापरवाही नहीं करते हैं तो आप अत्यन्त स्वस्थ रहेंगे। बवासीर और कब्ज के रोगियों को अपने खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान देना चाहिये। आर्थराइटिस और गाउट से सम्बन्धित रोग भी इस वर्ष अचानक से आपको परेशान कर सकते हैं। मार्च, जून और दिसम्बर माह सेहत को लेकर अधिक सुखद नहीं रहेगा।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आप नये प्रोजेक्ट्स में धन निवेश कर सकते हैं। आपके द्वारा लिये गये आर्थिक निर्णय अत्यन्त सटीक होंगे। वर्ष की शुरुआत में उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। धन आगमन के साथ ही अच्छी बचत के भी योग प्रबल हैं। नये घर की खरीदारी या निर्माण कराना चाहते हैं तो इस वर्ष कोई बाधा नहीं आयेगी। सम्पत्ति के विवादों का निपटारा हो सकता है। जून 2 से अक्टूबर 31 तक का समय आर्थिक रूप से शुभ नहीं रहेगा। नवम्बर, दिसम्बर के बीच का समय बहुत अच्छा रहेगा।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। भाई-बहनों से सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। माता-पिता की आज्ञानुसार काम करना आपके लिये उचित होगा। आपके सामाजिक सम्पर्क मजबूत होंगे। जून 2 के बाद गुरु के राशि परिवर्तन के उपरान्त परिवार में कलह के बादल मंडरा सकते हैं। पैतृक व्यवहार और घर में बदलाव करने की स्थिति निर्मित हो सकती है। जून-जुलाई और नवम्बर में अपमान का घूँट पीना पड़ सकता है।
प्रणय जीवन: अपने व्यवहार में विनम्रता का भाव बनाये रखें। जीवनसाथी आपसे कई बार शिकायतें कर सकता है। राहु आपकी राशि से सप्तम भाव में रहेगा अविवाहित लोगों को ऊँचे प्रतिष्ठित परिवारों से विवाह के रिश्ते मिलने की सम्भावना रहेगी। सितम्बर महीने में जीवनसाथी के व्यवहार से थोड़ा निराश हो सकते हैं। आपको उन्हें खुश करने के लिये काफी कुछ बदलाव करने होंगे। निःसन्तान दम्पतियों को खुशखबरी मिल सकती है।
शिक्षा और करियर: कार्यक्षेत्र में आपको शानदार उपलब्धियाँ मिल सकती हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास बनाये रखने के कारण कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में बदलाव करने के अवसर मिलेंगे। उच्चाधिकारी आपसे ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। विचारों में स्पष्टता रखें क्योंकि आप में गम्भीरता की कमी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। फिल्म जगत और संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये वर्ष अत्यन्त शुभ रहेगा। मार्च से जून तक का समय सुखद रहेगा। अक्टूबर से दिसम्बर तक का समय अच्छा रहने वाला है।
समाधान: गुरुवार को भगवान विष्णु और केले के पेड़ का पूजन करें तथा घी का दीपक जलायें।
Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te
Shri Vishnu Narayan
Ruby, Red Coral and Yellow Sapphire
Sunday, Tuesday and Thursday
