धनु राशिफल
Daily Rashifal:
नया काम शुरू करने से आपको बचना चाहिये। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। महिला जातकों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल की कमी हो सकती है। अनावश्यक बातों पर अधिक ध्यान न दें। लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं।
Weekly Rashifal:
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बहुत ही शुभ रहेगी। मित्रों और हितैषियों की सहायता मिलेगी। बच्चों को करियर में उत्तम लाभ मिलेगा। आपके नेतृत्व कौशल की लोग प्रशंसा करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होने की सम्भावना है। पूरे जोश और मेहनत के साथ अपने काम में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र का काम आपको घर पर करना पड़ सकता है। अपनी बातों को प्रभावशाली रूप से व्यक्त कर पायेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। रविवार और शनिवार अत्यन्त सुखद दिन रहेंगे।
अशुभ राशिफल: विरोधी आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। महत्त्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब होने की सम्भावना है। खानपान में आपको सावधानी रखनी चाहिये। जीवनसाथी और बच्चे आपसे अधिक अपेक्षायें रखेंगे। बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे बनाकर रखें। बुजुर्गों की बातें आपको चुभ सकती हैं। मंगलवार और बुधवार थोड़े कमजोर दिन हो सकते हैं।
समाधान: गङ्गाजल और गौदुग्ध से शिवलिङ्ग का अभिषेक करें।
Monthly Rashifal:
इस महीने आपको यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। पिछले काफी समय से चल रही खर्चों को लेकर समस्या दूर होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ काफी अच्छी रहेगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। घरवालों के लिये नये महँगे सामान भी खरीद सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को वैवाहिक स्वरूप देने का विचार बनायेंगे। पारिवारिक वातावरण बहुत ही प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। महीने का उत्तरार्ध आपको सभी कार्यों में अच्छे परिणाम दिलायेगा।
परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। भाग्य के भरोसे रहते हुये आवश्यक कार्यों को टालना उचित नहीं है। कोई आवश्यक कार्य अनुमान से अधिक समय ले सकता है। बच्चों की गतिविधियों से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर अधिक लापरवाही न करें। आप इन्टरनेट पर अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। गैस और एसिडिटी की समस्या होने की सम्भावना है।
Yearly Rashifal:
स्वास्थ्य: इस वर्ष शनि आपके चतुर्थ भाव में रहेगा। जिसके कारण आपके ऊपर ढैया का प्रभाव रहेगा। पेट दर्द की शिकायत बढ़ने की सम्भावना बन रही है। मानसिक रोगों से पीड़ित लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। वर्ष की शुरुआत में गुरु आपकी राशि पर दृष्टि डालते रहेंगे। जिसके कारण आपको बीमारियों से राहत मिलेगी। जून से सितम्बर के बीच बवासीर के रोगियों को कष्ट देगा। इस दौरान आपको विद्युत उपकरणों से भी बचना चाहिये। इस वर्ष आपको भोजन की शुद्धता का ध्यान रखना चाहिये। वर्ष के अन्त में आपको उत्तम स्वास्थ्य लाभ हो सकता है।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष शनि की दृष्टि षष्टम् स्थान पर पड़ती रहेगी। जिसके कारण आपको आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गुरु सप्तम भाव में जून 2026 तक रहेंगे जिसके कारण यह पूरा समय धन के लिये सुखद नहीं रहेगा। जनवरी से अप्रैल के बीच आपको व्यापार में धन हानि होने की आशंका है। हालाँकि आप लोगों की सहायता करने से पीछे नहीं हटेंगे। विवादित मामलों पर धन खर्च करने से आपको बचना चाहिये। जून से सितम्बर के बीच आपको व्यवसाय में धन लाभ हो सकता है। कमीशन और शेयर मार्केट में निवेश से अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा। वर्ष की अन्तिम तिमाही काफी अच्छी रहेगी।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: जनवरी से मार्च के मध्य परिवार के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। जून माह के बाद जब बृहस्पति का गोचर कर्क में होगा तब आपको सामाजिक अवमानना का शिकार होना पड़ सकता है। यद्यपि गुरु की दृष्टि के कारण परिवार में समृद्धि रहेगी। वाहन और सम्पत्ति लाभ से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। सन्तान को करियर में उत्तम सफलता मिलेगी। कड़वी भाषा प्रयोग करने से आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। चाचा और मामा पक्ष के लोगों के साथ आपके तनाव बढ़ने की आशंका है।
प्रणय जीवन: इस वर्ष आपको अत्यन्त परिपक्वता से रिश्तों को सम्भालना होगा। बृहस्पति की सप्तम भाव में स्थिति के कारण परेशानियाँ जन्म ले सकती हैं। फरवरी से अप्रैल के बीच के समय जीवनसाथी से अत्यधिक मनमुटाव हो सकते हैं। इसीलिये इस दौरान धैर्यपूर्वक चलना हितकर होगा। इसके पश्चात् जून में गुरु के गोचर परिवर्तन के बाद परेशानियाँ बढ़ेंगी। यद्यपि शनि की दृष्टि के कारण प्रेम सम्बन्धों में कई बार गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों का विवाह वर्ष के अन्त में हो सकता है। अक्टूबर के बाद वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी।
शिक्षा और करियर: व्यवसाय में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। आपको समझौतों के माध्यम से अत्यधिक लाभ भी होगा। वर्ष का शुरुआती भाग व्यापार की दृष्टि से अत्यन्त नकारात्मक हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। जून के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस वर्ष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिये वर्ष बहुत अच्छा है। वकालत, मेडिकल और अकाउंट के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये लाभ की परिस्थितियाँ निर्मित होंगी। तृतीय भाव का राहु विदेश जाकर करियर और शिक्षा के लिये अत्यधिक शुभ रहेगा।
समाधान: प्रत्येक शनिवार को काले तिल, काले वस्त्र और बादाम का दान करें।
Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe
Shri Vishnu Narayan
Yellow Sapphire and Ruby
Thursday and Sunday
