तुला राशिफल
Daily Rashifal:
आपकी दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। अत्यधिक भावुकता और दयालु व्यवहार का लोग लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। दूसरों पर अधिक विश्वास न करें। साझेदारी वाले कारोबार में पारदर्शिता रखें। सन्तान की तरक्की से आप उत्साहित रहेंगे।
Weekly Rashifal:
शुभ राशिफल: पूर्व में तय लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिये अनुकूल सप्ताह है। व्यापारिक दृष्टि से इस सप्ताह आप अत्यन्त भाग्यशाली रहेंगे। अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम बढ़ेगा। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। सोमवार तक जॉब में स्थान परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। विनिर्माण कार्य से जुड़े लोगों को नये प्रोजेक्ट्स में जगह मिल सकती है। रविवार और सोमवार विशेष शुभ रहेंगे।
अशुभ राशिफल: दूसरों के सामने अपनी प्रशंसा करने से बचें। आपको मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिये। अजनबी लोग आपको धोखा दे सकते हैं। किसी से व्यर्थ में उलझना उचित नहीं होगा। साझेदारों से मनमुटाव हो सकता है। अपनी बातों को लेकर अड़ियल रवैया अपनाना बिल्कुल उचित नहीं है। अपशब्दों के प्रयोग से आपको बचना चाहिये। उमस भरी गर्मी के कारण सर्द-गर्म हो सकता है। समस्याओं में चिन्तित होने के बजाय उनका समाधान ढूँढने का प्रयास करें। सप्ताह का मध्य भाग, विशेष तौर पर बुधवार आपके लिये शुभ नहीं रहेगा।
समाधान: रविवार की रात को देवीजी के निमित्त घी का दिया जलायें और रात्रि सूक्तम का पाठ करें।
Monthly Rashifal:
इस माह आप आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सन्तान का भरपूर सहयोग मिलेगा। धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम के लिये महीना बहुत शुभ है। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बिगड़े हुये सम्बन्धों में सुधार हो सकता है। इस महीने में आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यापार में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। महीने का उत्तरार्ध प्रेम सम्बन्धों के लिये काफी अच्छा है।
महीने का पहला पखवाड़ा इस दृष्टि से काफी संवेदनशील है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह माह ठीक नहीं है। हाइपरटेन्शन की समस्या उभरकर सामने आ सकती है। जल के सेवन में कन्जूसी बिल्कुल न करें। अत्यधिक क्रोध के कारण कभी-कभी आपका रक्तचाप भी बढ़ जाता है। इसीलिये धैर्य और शान्ति से कार्य करें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना बेहद जरूरी है। महीने का प्रथम और अन्तिम सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।
Yearly Rashifal:
स्वास्थ्य: वर्ष की शुरुआत में गुरु वक्री रहेगा जो स्वास्थ्य से जुड़े मामलों के लिये शुभ नहीं है। महिलाओं को थायराइड सम्बन्धी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इसीलिये अपने खानपान और जीवनशैली पर ध्यान रखें। जुलाई माह के दौरान बृहस्पति की छठे भाव में दृष्टि किसी पुराने रोग को दोबारा उभारने की क्षमता रखती है। प्राणायाम और दिनचर्या को सन्तुलित रखना आपके लिये इस वर्ष अत्यन्त आवश्यक है। अक्टूबर के बाद आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगस्त-सितम्बर का समय हृदय रोगियों के लिये ठीक नहीं है। इस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
आर्थिक स्थिति: वर्ष 2026 आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद सिद्ध होगा। पुराने निवेश से आपको काफी बड़ा धन लाभ हो सकता है। रियल एस्टेट में आप बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। फरवरी-अप्रैल में ऐसे कुछ मामले उभर भी सकते हैं। जून के बाद आपके खर्चे अचानक बढ़ने की सम्भावना है। राहु इस वर्ष आपके पञ्चम भाव में रहेगा जिसके कारण शेयर बाजार में अतिरिक्त निर्भरता आपके लिये शुभ नहीं रहेगी। वर्ष के उत्तरार्ध में कई बार आपको नकदी की समस्या हो सकती है।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष आपको परिजनों के स्वास्थ्य का काफी ध्यान रखना होगा। पिता की सेहत को लेकर सावधान रहें। कुछ बाहरी लोग आपके परिवार की एकता को तोड़ने का प्रयास करेंगे। आपकी भावनाओं को कई बार लोग नहीं समझ पायेंगे। ऐसे में आपको थोड़ा धैर्य और सहनशीलता दिखानी होगी। नये मित्र बनाने से आपको बचना चाहिये। सन्तान प्राप्ति के लिये प्रयास कर रहे हैं तो आपको मार्च, अप्रैल और नवम्बर में प्रयास करना होगा। सम्पत्ति के मामलों को सावधानीपूर्वक सुलझा पायेंगे।
प्रणय जीवन: इस वर्ष आपके दाम्पत्य सम्बन्ध सामान्य रहेंगे। शनि की दशम दृष्टि आपकी राशि से तीसरे भाव पर पड़ेगी जिसके कारण नये सम्बन्ध बन सकते हैं। राहु की स्थिति प्रेम सम्बन्धों में आपसी विश्वास को भी नुकसान पहुँचा सकती है। लेकिन आप काफी रोमान्टिक रहेंगे। राहु के कारण अतिरिक्त वैवाहिक सम्बन्ध की भी सम्भावना बन रही है। इसीलिये सम्बन्धों में पारदर्शिता निश्चित रखें। वर्ष के पहले पूर्वार्ध में प्रेमी जन के साथ बात-बात पर झगड़ा होते रहने से रिश्तों में खटास आ सकती है। लेकिन वर्ष के अन्तिम दो महीने के दौरान गुरु के सिंह में जाने से रिश्ते सम्भल जायेंगे।
शिक्षा और करियर: इस वर्ष आपको करियर में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। शनि आपको धैर्यवान रहने की प्रेरणा दे रहा है। वर्ष की शुरुआत में ही आप अपने व्यापार में बड़ा बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। मार्च के बाद वेतन बढ़ने से आपका मनोबल बढ़ेगा। राहु की स्थिति आपको शिक्षा और प्रतियोगिता में असफलता भी दे सकती है। आप अपने काम को लेकर समर्पित और निष्ठावान रहें। विदेशी माध्यमों से भी आपको लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित रहेंगे। इस वर्ष जॉब और व्यापार को लेकर कई यात्रा करने की सम्भावना बन रही है। वर्ष के उत्तरार्ध में शनि के वक्री होने से कारोबार थोड़ा धीमा पड़ सकता है।
समाधान: प्रत्येक शनिवार को शिव सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। कौओं को तेल मिश्रित रोटी खिलायें।
Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Shri Durga Mata
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
Friday, Saturday and Wednesday
