मीन राशिफल
Daily Rashifal:
कार्यक्षेत्र में आप काम के साथ ही दूसरी अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। सम्पत्ति को लेकर बड़ी डील हो सकती है। आपकी कार्यक्षमताओं में बढ़ोत्तरी होगी। बच्चों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। क्रोध एवं जल्दबाजी के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। प्रेमीजन को विवाह के लिये प्रपोज कर सकते हैं।
Weekly Rashifal:
शुभ राशिफल: समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में वृद्धि होगी। परिजनों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। घर के लिये महत्त्वपूर्ण एसेसरीज की खरीदारी कर सकते हैं। उच्च शिक्षा में आपका प्रदर्शन जबरदस्त रहेगा। किसी लम्बित परियोजना को पुनः प्रारम्भ करने में सफलता मिलेगी। आपके व्यक्तित्व का आभामण्डल और बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ और प्रेमभाव में वृद्धि होगी। शुक्रवार और शनिवार अत्यधिक शुभ दिन सिद्ध होंगे।
अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं है। धन को लेकर उधारी करने से आपको बचना चाहिये। शरीर में थकावट महसूस हो सकती है। नींद और आराम पर्याप्त मात्रा में लें। महिलाओं को थायराइड जैसे रोगों की शिकायत हो सकती है। बड़े भाई-बहनों के ऊपर किसी कारणवश कुपित हो सकते हैं। शंका के कारण आप अपने विश्वसनीय लोगों के विश्वास को भी खो सकते हैं। बुधवार को कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
समाधान: मछलियों को आटे की गोलियाँ खिलायें।
Monthly Rashifal:
यह महीना छात्रों के लिये बहुत अच्छा है। जीवनसाथी आपको उपहार दे सकते हैं। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अपनी दिनचर्या में परिवर्तन ला सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता की सलाह का लाभ उठायेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। दूसरा और पाँचवाँ सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहेगा।
कोई नजदीकी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में खिंचाव होने की सम्भावना है। अनावश्यक खर्चों के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। दवाइयों का सेवन सावधानीपूर्वक करें। यदि पेट में जलन की समस्या हो तो पारम्परिक दवाइयों का सेवन लाभकारी होगा। पहला, तीसरा और अन्तिम सप्ताह कुछ कमजोर रहने की आशंका है।
Yearly Rashifal:
स्वास्थ्य: इस वर्ष आप शनि की साढ़ेसाती के साथ-साथ राहु के द्वादश गोचर के प्रभाव में रहेंगे। हड्डियों के रोग उत्पन्न हो सकते हैं। वर्ष के प्रथम महीने में ही आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गठिया और घुटनों के दर्द से पीड़ित जातकों की समस्या बढ़ने वाली है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। आपकी जीवनशैली अव्यवस्थित हो सकती है। जुलाई से दिसम्बर के बीच आपको स्वास्थ्य के प्रति गम्भीर रहना चाहिये। हर तीन महीने में रूटीन चेकअप अवश्य करवा लें।
आर्थिक स्थिति: राहु के द्वादश भाव में गोचर के कारण आपको अचानक धन लाभ और अचानक धन हानि का सामना करना पड़ेगा। आपको मकान और वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। आय के नवीन स्रोत विकसित होंगे। मार्च से जून के बीच गुरु की दृष्टि आय स्थान में होने से आपको पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। रियल एस्टेट के क्रय-विक्रय से अधिक लाभ नहीं होगा। आभूषण और SIP आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं। सितम्बर में शनि की ढैया के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष समाज में आपकी छवि एक विद्वान् व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत होगी। कानूनी विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। बच्चों की पढ़ाई से सन्तुष्ट रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को काफी सावधानी रखनी चाहिये। आपकी वाणी से लोगों का मन विचलित हो सकता है। जुलाई से अक्टूबर के बीच में आपको सन्तान सुख भी प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विदेशी लोगों पर अधिक विश्वास न करें।
प्रणय जीवन: दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा। अविवाहितों के लिये नये रिश्ते आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में संघर्ष है तो किसी तीसरे को मध्यस्थ के रूप में न रखें। प्रेम विवाह को परिवार की अनुमति मिल सकती है। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन आमतौर पर सामान्य ही रहेगा। अप्रैल के बाद विवाह के योग प्रबल होंगे। अवैध सम्बन्धों से दूर रहना आपके लिये हितकर होगा। वर्ष के उत्तरार्ध में आपकी दाम्पत्य समस्याओं का निवारण होगा।
शिक्षा और करियर: वर्ष का पूर्वार्ध शिक्षा के लिये अनुकूल नहीं है। आपको विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपको बड़े कर्ज लेने से बचना चाहिये। सरकारी अधिकारियों के ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। प्राइवेट नौकरी में आपकी आय बढ़ सकती है। व्यापार में पार्टनरशिप से आपको बचना चाहिये। मार्च-जून में लापरवाही से उच्चाधिकारियों से बहसबाजी हो सकती है। नवम्बर-दिसम्बर के बीच अनावश्यक खर्चों से सावधान रहना चाहिये। शोध सम्बन्धी कार्यों के लिये वर्ष उत्तम है।
समाधान: नित्य शनिवार को बहते जल में नारियल और बादाम प्रवाहित करें। गाय को काला गुड़ खिलायें।
Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee
Shri Vishnu Narayan
Yellow Sapphire, Pearl and Red Coral
Thursday, Monday and Tuesday
