कन्या राशिफल
Daily Rashifal:
कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। पुरानी उधारी चुकाने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। रियल एस्टेट सम्बन्धी डील से आपको लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे। आज आपके सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे।
मार्च 3, 2026, मंगलवार
चन्द्र ग्रहण का कन्या राशि पर प्रभाव
लम्बी दूरी की यात्रायें करनी पड़ सकती हैं। परिश्रम का यथोचित परिणाम न मिलने से मन अशान्त रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों को समय न देना कलह का कारण बन सकता है। भरपूर मात्रा में नींद अवश्य लें। दवाइयों पर धन खर्च बढ़ सकता है।
राशियों पर देखें।
Weekly Rashifal:
शुभ राशिफल: इस सप्ताह पूरा ध्यान करियर को आगे बढ़ाने में लगाये रहेंगे। आप नये उपकरणों की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रमों का आनन्द उठायेंगे। रुके हुये कार्य पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। नये व्यापार की शुरुआत करना उत्तम रहेगा। रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। वैवाहिक जीवन का असन्तोष दूर होगा। गुरुवार से शनिवार समय विशेष रूप से सुखद रहेगा।
अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। घुटनों में मोच आ सकती है। नकारात्मक प्रकृति के लोगों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। विपरीत लिङ्ग के जातकों के प्रति आकर्षण मुश्किलें उत्पन्न कर सकता है। भविष्य की योजनाओं को लेकर थोड़े सशंकित रहेंगे। अपने खर्चों में कटौती करें। बुधवार को कार्यक्षेत्र में परेशानियाँ हो सकती हैं।
समाधान: गौमाता को हरी घास खिलायें।
मार्च 3, 2026, मंगलवार
चन्द्र ग्रहण का कन्या राशि पर प्रभाव
लम्बी दूरी की यात्रायें करनी पड़ सकती हैं। परिश्रम का यथोचित परिणाम न मिलने से मन अशान्त रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों को समय न देना कलह का कारण बन सकता है। भरपूर मात्रा में नींद अवश्य लें। दवाइयों पर धन खर्च बढ़ सकता है।
राशियों पर देखें।
Monthly Rashifal:
आप अपनी क्षमताओं का काफी अच्छा प्रयोग कर पायेंगे। अधिकारियों और सहकर्मियों से आपको काफी मदद मिलेगी। कमीशन से जुड़े कार्यों में अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रेमीजन को प्रपोज कर सकते हैं। धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं। लीगल मामलों का उत्तम समाधान मिलने की सम्भावना बन रही है। आपको अनेक स्रोतों से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये माह शुभ रहेगा। कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। इसके लिये आप उच्च दक्षता वाले सलाहकारों से भी सहायता ले सकते हैं। पहला और तीसरा सप्ताह शुभ रहेगा।
वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपको अच्छे लोगों की सलाह प्रायः लेनी चाहिये। तात्कालिक प्रतिक्रिया देने से समस्या बढ़ सकती है। वैसे तो पारिवारिक वातावरण शुभ रहेगा लेकिन आवश्यकता से अधिक हस्तक्षेप करने से बचें। फरवरी 23 से फरवरी 27 के बीच आपको पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। दिखावे और आडम्बर से बचना चाहिये। अधिक सोच-विचार करने के कारण आपके हाथ से अवसर निकल सकते हैं। दूसरा सप्ताह शुभ नहीं रहेगा।
Yearly Rashifal:
स्वास्थ्य: इस वर्ष आपकी राशि से द्वादश भाव में केतु का प्रत्यक्ष प्रभाव रहेगा। यदि आपको पहले से कोई बीमारी है तो इस वर्ष आपको अधिक सावधान रहना चाहिये। राहु आपको अचानक अस्पताल के चक्कर लगवा सकता है। किन्तु बृहस्पति के कारण आप सकारात्मक बने रहेंगे। वर्ष की शुरुआत में ही आपको समस्या हो सकती है। वर्ष के अन्तिम दो महीनों के दौरान बृहस्पति आपकी राशि से द्वादश भाव में रहने से कफ बिगड़ सकता है। यदि आपको किसी बीमारी को लेकर शंका है तो चिकित्सीय सलाह लें साथ ही आपको जाँच भी अवश्य करा लेनी चाहिये। यह वर्ष पेट में गम्भीर इन्फेक्शन के संकेत दे रहा है। इसीलिये सावधानी रखने में चूक न करें।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आप पूँजी निवेश की योजना बना सकते हैं। सट्टे और शेयर बाजार से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। शनिदेव आपकी आय में निरन्तरता बनाये रखेंगे। मार्च महीने में महँगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी कर सकते हैं। जून के बाद नयी नौकरी के लिये तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपकी आय बढ़ सकती है। द्वादश भाव का केतु आपके खर्चों में अचानक वृद्धि करायेगा। इसीलिये किसी को धन देने से सावधानी रखें। मेडिकल खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। युवाओं के मन में गलत कार्यों में निवेश करने की प्रवृत्ति उत्पन्न होगी।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: पूरे वर्ष शनि आपकी राशि से सातवें भाव में भ्रमण करेगा। आपका सामाजिक दायरा इस वर्ष काफी अच्छा रहेगा। जून माह के बाद निःसन्तान दम्पति सन्तान की योजना बना सकते हैं। गुरु की पञ्चम दृष्टि से सन्तान अत्यन्त आज्ञाकारी रहेगी। उनकी शिक्षा-दीक्षा काफी अच्छी रहने वाली है। हालाँकि आपको अगस्त के बाद उनकी संगत का अत्यधिक ध्यान देना होगा। गुरु की अच्छी स्थिति के कारण आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के कई सदस्यों के लिये उनके करियर और धन के मामले में यह वर्ष शुभ सिद्ध होगा। अप्रैल से जून के बीच माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
प्रणय जीवन: वर्ष की शुरुआत प्रेम सम्बन्धों के लिये शुभ रहेगी। विपरीत लिङ्ग के लोग आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। यदि आप अविवाहित कन्या हैं तो आप रिलेशनशिप में बँध सकते हैं। जनवरी से मार्च तक का समय विवाह के लिये भी अनुकूल है। वैवाहिक रिश्तों में मजबूती होने से आप अत्यधिक सन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। लेकिन वर्ष का मध्य भाग जीवनसाथी की सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। अक्टूबर माह में जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव होता रहेगा।
शिक्षा और करियर: वर्ष की शुरुआत में गुरु की पञ्चम दृष्टि राशि से द्वितीय भाव पर पड़ेगी, इसके कारण आपकी शिक्षा की कई तरह की बाधाओं का निवारण होता रहेगा। उच्च शिक्षा में मनचाहा परिणाम मिलने से यह वर्ष आपके लिये अत्यन्त सौभाग्यशाली हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिये मई तक का समय अत्यन्त शुभ रहेगा। विदेश में शिक्षा और करियर के अवसर खोज रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें आप ठगी का भी शिकार हो सकते हैं। फरवरी, जुलाई और सितम्बर थोड़े कमजोर हो सकते हैं।
समाधान: प्रतिदिन श्रीविष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।
To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po
Shri Ganesha Ji
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
Wednesday, Friday and Saturday
