कर्क राशिफल
Daily Rashifal:
आपके ऊपर अत्यधिक जिम्मेदारियाँ रहेंगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल होने की सम्भावना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में अपने खर्चों पर नियन्त्रण करने का दबाव रहेगा। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें।
Weekly Rashifal:
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत अनुकूल रहने वाली है। अपनी योग्यता और प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस सप्ताह प्रेमीजन के माध्यम से महँगे उपहार मिल सकते हैं। प्रणय सम्बन्धों में रोमान्स की भावना की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। दूरस्थ स्थानों के भ्रमण की योजना बना सकते हैं। आप पर अनेक कार्यों को पूर्ण करने का दबाव रहेगा। लेकिन आप बड़ी आसानी से ऐसे दबाव झेल जायेंगे। पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है। मंगलवार और शनिवार का दिन बहुत शुभ होगा।
अशुभ राशिफल: कानूनी मामलों में शान्ति से काम लें। परिजनों से वैचारिक भिन्नता रहेगी। अनावश्यक प्रपंचों से दूर रहें। निवेश में सावधानी रखनी आवश्यक होगी। अपने हितों को लेकर लापरवाही न करें। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ने की आशंका है। आपको कुछ छिपाकर करने की आवश्यकता नहीं है। रविवार और गुरुवार कमजोर दिन रहेंगे। अपने खान-पान की आदतों को नियन्त्रित रखें। अपने आसपास के वातावरण में कुछ कमी सी महसूस करेंगे।
समाधान: नित्य शिवलिङ्ग पर एक लोटा जल व अक्षत् चढ़ायें।
Monthly Rashifal:
सन्तान और शिक्षा को लेकर माह विशेष फलदायी रहने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। गुरु के राशि परिवर्तन के प्रभाव से नौकरी में मनोनुकूल स्थानान्तरण मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। हर विषय को लेकर जागरूक रहने की आवश्यकता है। गुरु के गोचर परिवर्तन के प्रभाव से दाम्पत्य जीवन की परेशानियाँ भी काफी हद तक कम हो जायेंगी। माह के अन्तिम सप्ताह के दौरान भूमि, भवन और वाहन से जुड़े मामलों की परेशानियों का निवारण हो सकता है।
महीने का प्रथम सप्ताह शुभ नहीं रहेगा। समय रहते अपनी गलतियों को सुधार लें वरना परेशानी बढ़ेगी। इस माह तीसरे और चौथे सप्ताह के दौरान सम्पत्ति को लेकर मामले परेशान कर सकते हैं। आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। लेन-देन के मामलों को लेकर सावधानी रखनी चाहिये। इधर-उधर की बातों पर अधिक ध्यान न दें। चुगलखोरी वाले स्वभाव से आपको बचना चाहिये। पैरों में दर्द और थकान की समस्या बढ़ सकती है। अपने शुभचिन्तकों की सलाह को गम्भीरता से लें।
Yearly Rashifal:
स्वास्थ्य: वर्ष की शुरुआत में आपको छोटी-मोटी बीमारियों से ग्रसित होना पड़ सकता है। लेकिन 18 मई के पहले आप काफी सारी समस्याओं से बचे रहेंगे। लेकिन गुरु के मिथुन राशि में गोचर के बाद स्थितियाँ स्वास्थ्य के लिये हितकर नहीं रहेंगी। राहु का अष्टमस्थ गोचर पाचन सम्बन्धी रोग उत्पन्न करेगा। आपको दवाइयों पर खर्च करना पड़ सकता है। आहार-विहार में शुद्धता का ध्यान रखें। अप्रैल से जून तक का समय थोड़ा सम्वेदनशील रहेगा। नींद न आने के कारण आपको सिरदर्द की समस्या होती रहेगी। अक्टूबर 2025 के बाद अतिचारी गुरु आपकी राशि में गोचर करेगा। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
आर्थिक स्थिति: वर्ष की शुरुआत में धन की कमी से काम प्रभावित हो सकते हैं। मार्च के बाद अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। लेकिन जून के बाद के काम अच्छे रहेंगे। जिसके कारण आपको धन लाभ होगा। राहु की स्थिति के कारण शेयर मार्केट में आप सावधानी पूर्वक निवेश करें। आय के स्रोत कम होने की सम्भावना बन रही है। आपको अपनी बचत पर ध्यान देना चाहिये। पार्टनर्स के साथ आपको अपने सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। अपने खर्चो पर कड़ाई से नियन्त्रण बनाये रखें।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: वर्ष की शुरुआत सामाजिक दृष्टिकोण से अच्छी रहेगी। मई महीने से अगस्त के बीच कई तरह के मांगलिक कार्यों में व्यवधान होने के योग बन रहे हैं। इस वर्ष पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आपको लोगों की पहचान करनी सीखनी होगी। कुछ नजदीकी लोग आपके विरुद्ध षड्यन्त्र कर सकते हैं। अगस्त-सितम्बर में परिवार में कुछ झगड़े हो सकते हैं। नव विवाहित जोड़े अक्टूबर के बाद फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं।
प्रणय जीवन: इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन कुछ कष्टकारी हो सकता है। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति की दृष्टि सप्तम भाव में पड़ती रहेगी। किन्तु मई में गुरु की मिथुन राशि और राहु की अष्टम राशि में गोचर के कारण कई बार मतभिन्नता को लेकर झगड़े हो सकते हैं। जिन कन्याओं का विवाह न हो रहा हो उनका विवाह मार्च तक तय कर देना हितकर रहेगा। जून से अगस्त के बीच विवाह तय करना समस्याजन्य हो सकता है। अतिचारी गुरु के आपकी राशि में गोचर के कारण अक्टूबर से दिसम्बर के बीच का समय अच्छा रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में विश्वसनीयता को लेकर कुछ उतार-चढाव होने की आशंका है। ऐसे में आपसी सम्वाद को बनाये रखें।
शिक्षा और करियर: वर्ष 2025 में आप करियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। वर्ष की शुरुआत में स्थानान्तरण और जॉब बदलने की सम्भावना बन रही है। जॉब करने वाले जातक किसी तरह के नये व्यवसाय में भी जुड़ने का विचार बनायेंगे। अपने काम के प्रति निष्ठावान बने रहें। विदेश में जॉब या व्यवसाय करने वाले जातकों के लिये फरवरी और जुलाई तक का महीना नकारात्मक हो सकता है। नैतिकता और शुचिता के आदर्शों का पालन अवश्य करें। फाइनेंस से जुड़े लोगों को मई के बाद थोड़ी सावधानी रखनी होगी। अष्टम भाव में राहु का गोचर आपको भ्रमित कर सकता है।
समाधान: प्रत्येक शनिवार को बहते जल में जौ बहाना लाभकारी होगा। शिव जी की आराधना अवश्य करें।
Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do
Shiv Ji
Pearl, Yellow Sapphire and Red Coral
Monday, Tuesday and Thursday