कुम्भ राशिफल
Daily Rashifal:
आज परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। समाज के कार्यों में आप रुचि लेंगे। बीमार लोगों को दवाइयों में लापरवाही नहीं करनी चाहिये। साहित्य और कला में आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी।
Weekly Rashifal:
शुभ राशिफल: दाम्पत्य जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे। इस सप्ताह रुके हुये निर्माण कार्यों से जुड़े मामले में बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार में बड़े क्लाइन्ट्स के साथ मीटिंग हो सकती है। अपने काम करने के तरीके में बदलाव न करें। जो जैसा चल रहा है चलने दें। सप्ताह के आखिर तक आप स्वयं को तनावमुक्त महसूस करेंगे। बुद्धिजीवियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी समस्याओं को जीवनसाथी से शेयर करें समाधान अवश्य मिलेगा। पारिवारिक मामलों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। शुक्रवार और शनिवार शुभ दिन होंगे।
अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत अनुकूल नहीं रहेगी। बनते कार्यों में किसी तरह का अवरोध झेलना पड़ सकता है। थोड़ी सूझबूझ दिखाई जाये, तो बड़े नुकसान से बच सकते हैं। मित्रों पर ज्यादा भरोसा करना उचित नहीं है। अपने मन की बातें हमेशा सुनें। आपको लोगों से अपेक्षानुसार प्रेम और सम्मान नहीं मिल पा रहा है जिससे आप व्यथित हो सकते हैं। महत्वपूर्ण लोन लेने से पहले पेपरवर्क सावधानी पूर्वक करें। क्रोध के कारण काम बिगड़ सकते हैं। रविवार और मंगलवार का दिन शुभ नहीं है।
समाधान: शिवलिङ्ग में 11 बेलपत्र प्रतिदिन चढ़ायें।
Monthly Rashifal:
पहले सप्ताह में आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कलात्मक विषयों में आप काफी रुचि लेंगे। आप भविष्य को लेकर काफी आशान्वित रहने वाले हैं। आपकी बचत बहुत ही अच्छी रहेगी। दूसरों की भलाई में समय व्यतीत करेंगे। उच्च अधिकारियों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपकी सोचने और समझने की क्षमता में वृद्धि होगी। चौथे सप्ताह में विदेश यात्रा को लेकर समस्या दूर होने की सम्भावना बन रही है। रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में आकर्षण भाव बढ़ेगा।
इस माह सेहत नरम-गरम रहेगी। बहुत से अच्छे अवसरों को भुनाने में मुश्किल होगी। कुछ लोग आपकी संवेदनशीलता का गलत लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। कोई नजदीकी व्यक्ति आपको किसी परेशानी में फंसा सकता है। छोटे भाई-बहनों का ध्यान रखें। मास के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। महीने के अन्तिम सप्ताह में किसी बड़े कार्य में बाधा आ सकती है। गलत निवेश के कारण हानि भी हो सकती है। लोन और कर्ज के कारण थोड़े मुश्किल में फंस सकते हैं। 26 से 31 अक्टूबर के बीच धन के लेन-देन में सावधान रहें।
Yearly Rashifal:
स्वास्थ्य: इस वर्ष आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। दूसरे भाव पर रहने वाला राहू गले में कई तरह के विकार पैदा कर सकता है। खानपान की अशुद्धता के कारण मुख में छाले और इन्फेक्शन आपको परेशानी में डालते रहेंगे। यदि आप एल्कोहल और तम्बाकू आदि का सेवन करते हैं तो इस वर्ष आपको काफी सावधान रहना चाहिये। और सम्भव हो तो नशे से जुड़ी सभी सामग्रियो को त्याग दें। शनि देव की स्थिति के कारण पैरों और घुटनों में दर्द की समस्या होती रहेगी। तनाव को कम करने के लिये योग और ध्यान का सहारा लें। साथ ही आप आयुर्वेद का भी सहारा लें। गुरु के चौथे भाव में गोचर के प्रभाव से आपको स्वास्थ्य लाभ हो सकता है।
आर्थिक स्थिति: आपके धन कमाने की क्षमता में वृद्धि होगी। धन-लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। गुरु नवम और एकादश भाव में दॄष्टि रखेंगे जिसके कारण व्यवसाय में आपकी आय बढ़ेगी। लेकिन आप अनावश्यक धन बर्बाद भी कर सकते है। क्रिप्टो करन्सी और वर्चुअल माध्यम से किये गये इन्वेस्टमेन्ट से आपको नुकसान हो सकता है। किसी भी बड़े आर्थिक निवेश के पहले किसी विशेषज्ञ से राय अवश्य ले लें। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आप सम्भाल कर रखें। यदि आप किसी तरह की चूक करते हैं तो आपको बडी़ आर्थिक हानि भी हो सकती है। द्वितीयस्थ राहू आपको निवेश को लेकर भ्रमित भी कर सकता है। अगस्त से नवम्बर आर्थिक दॄष्टि से शुभ रहेगा।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: शनि आपकी राशि पर पूरे वर्ष छाये रहेंगे जिसके कुछ अच्छे तो कुछ बुरे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। गुरु वर्ष के प्रारम्भ में तृतीय स्थान को प्रभावित करेंगे। इसके कारण भाई-बहनो के जीवन में कुछ उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। राहू दूसरे भाव में जल राशि में बने हुये हैं इसीलिये किसी परिजन को सेहत की समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है। सम्वादहीनता की स्थितियाँ आपके कई रिश्तों को बिगाड़ भी सकती है। फेक या फर्जी व्यवहार रिश्तों में बिखराव का कारण बन सकता है। इसीलिये अपने व्यवहार को वही रखें जो की आप वाकई हैं। जुलाई के बाद का समय सामाजिक जीवन के लिये ठीक रहेगा।
प्रणय जीवन: प्रेमीजन आपके प्रति काफी प्रेम भाव रखेगा। जो आपको मानसिक रूप से हेल्प करेगा। शुरुआती तीन महीने आपको नये वैवाहिक और प्रेम-सम्बन्धों से बचना चाहिये। गुरु के चतुर्थ भाव में आने के बाद जीवनसाथी को स्वास्थ्य लाभ होगा। इस वर्ष जीवनसाथी पर आपको काफी ध्यान देना होगा। उनका स्वास्थ्य वर्ष की शुरुआत में आपको परेशान करता रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियो से पीछे न हटें। फरवरी और जुलाई का महीना जीवनसाथी के लिये शुभ नहीं रहेगा।
शिक्षा और करियर: छोटे बच्चों को पढ़ाई में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तकनीकी शिक्षा के जुड़े लोगों के लिये यह वर्ष थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आप अपने लक्ष्यों से दिग्भ्रमित हो सकते हैं। अप्रैल और अगस्त माह आपकी पढ़ाई को लेकर शुभ नहीं रहेंगे। लेकिन मई के बाद गुरु के गोचर परिवर्तन के बाद आपकी पढ़ाई में प्रगति होगी। शनि की दॄष्टि आपके दशम भाव पर रहेगी इसके कारण आप अपने काम पर बहुत ध्यान देंगे। शनि आपको करियर में आगे बढ़ने के लिये काफी प्रेरित करेंगे। वर्ष की शुरुआत में ही जॉब बदलने के आपको मौके मिल सकते हैं।
समाधान: गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें। शनि स्तोत्र का शनिवार को दीपक जलाकर पाठ करें।
Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa
Shiv Ji (Rudra Swaroop)
Blue Sapphire, Diamond and Emerald
Wednesday, Friday and Saturday