मकर राशिफल

  • Home
  • मकर राशिफल

मकर राशिफल

Daily Rashifal:

बुधवार, फरवरी 25, 2026

दाम्पत्य सम्बन्धों में पारदर्शिता रखें। विद्यार्थियों के मन में परीक्षा को लेकर दबाव हो सकता है। विदेश यात्रा में समस्या होगी। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी दूसरे के हित प्रभावित हों। प्रेमीजन से मतभिन्नता के कारण झगड़ा हो सकता है। सेहत को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।

मार्च 3, 2026, मंगलवार
चन्द्र ग्रहण का मकर राशि पर प्रभाव

चन्द्रग्रहण आपकी राशि से अष्टम भाव पर प्रभाव डालेगा। पुराने रोग उभर कर सामने आ सकते हैं। वाहन और उपकरणों का प्रयोग बेहद सावधानीपूर्वक करें। राजनीति से जुड़े लोगों को षड्यन्त्रों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे।

राशियों पर देखें।

Weekly Rashifal:

रविवार, 22 फरवरी - शनिवार, 28 फरवरी, 2026

शुभ राशिफल: अपनी दिनचर्या में अच्छी आदतों को सम्मिलित कर सकते हैं। सन्तान को करियर के नये अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति होगी। धार्मिक चर्चाओं में आप काफी ध्यान लगायेंगे। इससे आपको आत्मिक सन्तोष का अनुभव होगा। आज लोगों की परेशानी दूर करने के कारण आपको सफलता मिलेगी। परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ आपके ऊपर रहेगा। इस सप्ताह आपका प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहेगा। सामाजिक सम्बन्धों का दायरा विस्तृत होगा। गुरुवार और शनिवार का दिन विशेष रूप से अत्यन्त शुभ है।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में नये कारोबार को लेकर जल्दबाजी न करें। इस सप्ताह विवाहेतर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अचानक बढ़ सकता है। चापलूस लोग आपको बड़ा नुकसान पहुँचा सकते हैं। इसीलिये उच्च पदस्थ लोगों को निचले कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करने की सलाह दी जाती है। आत्मविश्वास में कुछ कमी महसूस करेंगे। भाई-बहनो को कुछ स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ हो सकती हैं। सप्ताह के अन्त में प्रेम सम्बन्धों में भावनात्मक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

समाधान: स्नान के बाद घी का दीपक जलाकर सिद्ध कुन्जिका स्तोत्र का पाठ करें।

मार्च 3, 2026, मंगलवार
चन्द्र ग्रहण का मकर राशि पर प्रभाव

चन्द्रग्रहण आपकी राशि से अष्टम भाव पर प्रभाव डालेगा। पुराने रोग उभर कर सामने आ सकते हैं। वाहन और उपकरणों का प्रयोग बेहद सावधानीपूर्वक करें। राजनीति से जुड़े लोगों को षड्यन्त्रों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे।

राशियों पर देखें।

Monthly Rashifal:

फरवरी 2026
राशि शुभ दिनाँक1,2,8,10,11,15,20,21,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,12,13,17,18,23

महीने की शुरुआत आपके लिये काफी अच्छी रहेगी। आपको अचानक धन प्राप्त हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये यह माह अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है। परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप लोगों की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। महँगे उत्पादों की खरीदारी करने का विचार बनायेंगे। अस्वस्थ लोगों को सेहत का ध्यान रखना चाहिये। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है। दूसरे सप्ताह के दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है।

परिवार में लोग आपकी बातों का विरोध कर सकते हैं। दिनचर्या में अचानक बदलाव हो सकते हैं। आप जन्क फूड और बासी भोजन करने से बचें। माता या बुजुर्ग महिलाओं को सेहत का ध्यान रखना चाहिये। सन्तान के व्यवहार को लेकर थोड़े चिन्तित रह सकते हैं। त्वचा सम्बन्धी रोग आपको परेशान कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चों से आपको बचना चाहिये। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिये माह विशेष शुभ नहीं है।

Yearly Rashifal:

2026

स्वास्थ्य: वर्ष की शुरुआत में गुरु के षष्ठम् भाव में गोचर के कारण पीलिया जैसे रोग परेशान कर सकते हैं। मार्च 11 से पहले आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। आपके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार आना शुरू हो जायेगा। किन्तु कुछ दुर्घटनाओं की आशंका अवश्य रहेगी। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखने की आवश्यकता है। मार्च, अगस्त और नवम्बर में आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी विकारों से ग्रसित होते की प्रबल सम्भावना रहने वाली है।

आर्थिक स्थिति: वर्ष की शुरुआत में आपको कुछ कर्ज चुकाने पड़ सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े जातकों को बेहतरीन धन लाभ मिलेगा। जून के बाद नयी सम्पत्ति खरीदने की योजना बनायेंगे। इस वर्ष आपकी स्थिति जून 2 के बाद बहुत ही अच्छी रहेगी। पिता की सम्पत्ति में विवादों के कारण न्यायिक मामलों में भी उलझना पड़ सकता है। अक्टूबर 31, 2026 के बाद कोई बड़ी कारोबारी डील मिल सकती है। टैक्स सम्बन्धी परेशानियों को सुलझाने में सफलता मिलेगी।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: पूरे वर्ष केतु आपके अष्टम भाव पर गोचर करता रहेगा। जो की माता-पिता के मध्य भी कुछ तनाव की आशंका उत्पन्न करता है। दोस्तों के साथ आपके सम्बन्ध अत्यन्त मधुर रहेंगे। परिवार में छोटी-मोटी बीमारियों का प्रकोप रहेगा। समाज में आपको वर्चस्व बनाने के लिये संघर्ष करना पड़ेगा। बच्चों के करियर को लेकर अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। जुलाई-अगस्त के महीने में आपके शत्रु बढ़ सकते हैं।

प्रणय जीवन: शुरुआती दो महीने में कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। एक दूसरे को प्रसन्न रखने का पूरा प्रयास करेंगे। मार्च के महीने में जीवनसाथी के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता रहेगी। जीवनसाथी को करियर में बेहतरीन सफलता मिलेगी। जिन लोगों के बीच रिश्ते में कड़वाहट है उनके रिश्ते और खराब हो सकते हैं। किसी तीसरे मध्यस्थ को बीच में लाने का प्रयास न करें। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

शिक्षा और करियर: नौकरीपेशा लोगों के लिये वर्ष बेहतरीन रहेगा। करियर से जुड़े जातकों के लिये वर्ष शुभ फलदायी है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार होने से बचें। आपको कोई बड़ा निवेश करने से बचना चाहिये। कड़ी मेहनत का प्रयास करेंगे। लोहा और मशीनरी से जुड़े प्रोजेक्ट्स की समयावधि बढ़ सकती है। बजट का ध्यान रखते हुये ही काम करें। उच्चाधिकारियों और सहकर्मियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। जून से अक्टूबर के बीच आपकी आय में वृद्धि होने की सम्भावना बन रही है।

समाधान: शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे चौमुखी दीपक जलायें और मछलियों, चींटियों को दाना डालें।

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरख, ज | Kha, Ja
नक्षत्र चरण नामाक्षरभो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, लोहा | Silver, Iron
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, पन्ना तथा हीरा
Blue Sapphire, Emerald and Diamond
राशि अनुकूल वारशनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार
Saturday, Wednesday and Friday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air

राशिफल

Heaing
अपनी राशि के अनुसार जानें कि क्या कहता है आपकी राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक व वार्षिक राशिफल।
horoscope_img
मेष

राशिफल

horoscope_img
वृषभ

राशिफल

horoscope_img
मिथुन

राशिफल

horoscope_img
कर्क

राशिफल

horoscope_img
सिंह

राशिफल

horoscope_img
कन्या

राशिफल

horoscope_img
तुला

राशिफल

horoscope_img
वृश्चिक

राशिफल

horoscope_img
धनु

राशिफल

horoscope_img
मकर

राशिफल

horoscope_img
कुंभ

राशिफल

horoscope_img
मीन

राशिफल