मीन राशिफल
Daily Rashifal:
आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। शेयर मार्केट में बड़ा धनलाभ होगा। भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। वरिष्ठ सहकर्मी आपका मनोबल बढ़ायेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यावसायिक सम्पर्क में वृद्धि होगी।
मार्च 3, 2026, मंगलवार
चन्द्र ग्रहण का मीन राशि पर प्रभाव
चन्द्रग्रहण के प्रभाव से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। विरोधी आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं। पुराने उलझे मामलों के सुलझने की सम्भावना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है। पेट में रोग उत्पन्न हो सकते हैं।
राशियों पर देखें।
Weekly Rashifal:
शुभ राशिफल: किसी बड़ी कम्पनी से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह डिनर पर जा सकते हैं। व्यापार में नया प्रयोग करने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन अत्यन्त सुखद रहने वाला है। आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। विचारों को हमेशा सकारात्मक बनाये रखें। रिश्तेदार आपसे कुछ निजी मामलों को लेकर आपसे राय ले सकते हैं। यदि आप सजग रहे तो आपके काम निर्बाध रूप से हो जायेंगे। मंगलवार और बुधवार का दिन नये कार्यों के लिये शुभ रहने वाला है।
अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में पड़ोसियों से समस्या हो सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर सप्ताह अधिक शुभ नहीं है। हर स्थिति में अपनी भावनाओं और क्रोध पर नियन्त्रण बनाये रखें। मन में किसी गलती को लेकर ग्लानि महसूस होगी। विरोधी लोग आपके विषय में अफवाह उड़ा सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सावधानीपूर्वक निवेश करना चाहिये। जल्दबाजी के चक्कर में महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। अपनी कमजोरियों के विषय में किसी से अधिक बात न करें। रविवार और गुरुवार का दिन शुभ नहीं है।
समाधान: प्रतिदिन सूर्य को लाल चन्दन युक्त जल से अर्घ्य दें।
मार्च 3, 2026, मंगलवार
चन्द्र ग्रहण का मीन राशि पर प्रभाव
चन्द्रग्रहण के प्रभाव से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। विरोधी आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं। पुराने उलझे मामलों के सुलझने की सम्भावना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है। पेट में रोग उत्पन्न हो सकते हैं।
राशियों पर देखें।
Monthly Rashifal:
इस पूरे महीने आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। आप अपनी योग्यता को काफी अच्छी तरह से विकसित कर पायेंगे। आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित रहेंगे। इसके कारण आपका प्रभाव समाज में बढ़ेगा। व्यावसायिक यात्राओं में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में आय बढ़ने की अच्छी सम्भावना है। सेहत को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। युवा अपने प्रेम सम्बन्धों को लेकर अत्यन्त उत्साहित रहेंगे। पहला और दूसरा सप्ताह अत्यधिक शुभ रहेगा।
माह के उत्तरार्ध में कुछ तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विपरीत लिङ्ग के सहकर्मियों के साथ झगड़े की आशंका है। शुगर के रोगी सेहत में बिल्कुल भी लापरवाही न करें। अनिद्रा और तनाव की भी सम्भावना बन रही है। प्रशासन से जुड़े मामलों को लेकर भाग्य साथ नहीं देगा। शीघ्र सफलता के लिये अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। फरवरी 26 को वक्री बुध यात्रा में परेशानी खड़ी कर सकता है।
Yearly Rashifal:
स्वास्थ्य: इस वर्ष आप शनि की साढ़ेसाती के साथ-साथ राहु के द्वादश गोचर के प्रभाव में रहेंगे। हड्डियों के रोग उत्पन्न हो सकते हैं। वर्ष के प्रथम महीने में ही आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गठिया और घुटनों के दर्द से पीड़ित जातकों की समस्या बढ़ने वाली है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। आपकी जीवनशैली अव्यवस्थित हो सकती है। जुलाई से दिसम्बर के बीच आपको स्वास्थ्य के प्रति गम्भीर रहना चाहिये। हर तीन महीने में रूटीन चेकअप अवश्य करवा लें।
आर्थिक स्थिति: राहु के द्वादश भाव में गोचर के कारण आपको अचानक धन लाभ और अचानक धन हानि का सामना करना पड़ेगा। आपको मकान और वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। आय के नवीन स्रोत विकसित होंगे। मार्च से जून के बीच गुरु की दृष्टि आय स्थान में होने से आपको पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। रियल एस्टेट के क्रय-विक्रय से अधिक लाभ नहीं होगा। आभूषण और SIP आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं। सितम्बर में शनि की ढैया के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष समाज में आपकी छवि एक विद्वान् व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत होगी। कानूनी विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। बच्चों की पढ़ाई से सन्तुष्ट रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को काफी सावधानी रखनी चाहिये। आपकी वाणी से लोगों का मन विचलित हो सकता है। जुलाई से अक्टूबर के बीच में आपको सन्तान सुख भी प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विदेशी लोगों पर अधिक विश्वास न करें।
प्रणय जीवन: दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा। अविवाहितों के लिये नये रिश्ते आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में संघर्ष है तो किसी तीसरे को मध्यस्थ के रूप में न रखें। प्रेम विवाह को परिवार की अनुमति मिल सकती है। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन आमतौर पर सामान्य ही रहेगा। अप्रैल के बाद विवाह के योग प्रबल होंगे। अवैध सम्बन्धों से दूर रहना आपके लिये हितकर होगा। वर्ष के उत्तरार्ध में आपकी दाम्पत्य समस्याओं का निवारण होगा।
शिक्षा और करियर: वर्ष का पूर्वार्ध शिक्षा के लिये अनुकूल नहीं है। आपको विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपको बड़े कर्ज लेने से बचना चाहिये। सरकारी अधिकारियों के ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। प्राइवेट नौकरी में आपकी आय बढ़ सकती है। व्यापार में पार्टनरशिप से आपको बचना चाहिये। मार्च-जून में लापरवाही से उच्चाधिकारियों से बहसबाजी हो सकती है। नवम्बर-दिसम्बर के बीच अनावश्यक खर्चों से सावधान रहना चाहिये। शोध सम्बन्धी कार्यों के लिये वर्ष उत्तम है।
समाधान: नित्य शनिवार को बहते जल में नारियल और बादाम प्रवाहित करें। गाय को काला गुड़ खिलायें।
Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee
Shri Vishnu Narayan
Yellow Sapphire, Pearl and Red Coral
Thursday, Monday and Tuesday
