मेष राशिफल

  • Home
  • मेष राशिफल

मेष राशिफल

Daily Rashifal:

बुधवार, फरवरी 25, 2026

कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क दिखाना पड़ेगा। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्य लाभकारी सिद्ध होंगे। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। मित्रों के माध्यम से आपको बड़ा धनलाभ हो सकता है।

मार्च 3, 2026, मंगलवार
चन्द्र ग्रहण का मेष राशि पर प्रभाव

यदि आपने कोई नया व्यापार आरम्भ किया है तो उसमें कुछ तकनीकी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सन्तान के व्यवहार को लेकर चिन्ता हो सकती है। नयी सम्पत्ति खरीद रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। उदरशूल की शिकायत हो सकती है।

राशियों पर देखें।

Weekly Rashifal:

रविवार, 22 फरवरी - शनिवार, 28 फरवरी, 2026

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता के अनुसार धन लाभ प्राप्त होगा। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा और करियर सम्बन्धी सफलता मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों को नये रिश्ते की ओर परिणित कर सकते हैं। परिवार का अतिरिक्त ध्यान आपको रखना पड़ेगा। नजदीकी मित्रों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन अत्यन्त सुखद रहेगा। रविवार, सोमवार और गुरुवार विशेष रूप से शुभ रहने वाले हैं।

अशुभ राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को निन्दा का सामना करना पड़ सकता है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखनी अति आवश्यक है। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहें। ससुराल पक्ष के लोगों की चिन्ता रहेगी। लेकिन आप उससे ऊपर उठकर अपने काम पर ध्यान देंगे। दिनचर्या अनुशासित रखने का प्रयास करें। उत्तेजना में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। अपनी बात को मनवाने के लिये आपको कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। मंगलवार शुभ नहीं रहेगा।

समाधान: मंगलवार को गाय को गुड़ खिलायें।

मार्च 3, 2026, मंगलवार
चन्द्र ग्रहण का मेष राशि पर प्रभाव

यदि आपने कोई नया व्यापार आरम्भ किया है तो उसमें कुछ तकनीकी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सन्तान के व्यवहार को लेकर चिन्ता हो सकती है। नयी सम्पत्ति खरीद रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। उदरशूल की शिकायत हो सकती है।

राशियों पर देखें।

Monthly Rashifal:

फरवरी 2026
राशि शुभ दिनाँक6,8,14,15,18,23,27,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,10,11,20,21,25

आपको कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। माह की शुरुआत में आपको कारोबार में अच्छा लाभ होगा। पारिवारिक समस्या का समाधान मिलने से आप प्रसन्न होंगे। बेरोजगार लोगों को इच्छित नौकरी के अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। राजनीतिक लोगों को बड़ा सम्मान मिलेगा। फरवरी 6 को शुक्र कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे जिसके कारण आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा।

आप स्वजनों की परेशानियों से व्यथित हो सकते हैं। हालाँकि कुछ लोग आपका अपमान करने का भी प्रयास करेंगे। अजनबी लोगों पर आवश्यकता से अधिक विश्वास न करें। वरना आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक साझेदारों के कारण किसी प्रकार की समस्या हो सकती है। व्यस्तता के कारण आप स्वास्थ्य पर कम ध्यान दे सकते हैं। किसी तरह का जोखिम लेना आपके लिये उचित नहीं है। पहले और चौथे सप्ताह में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Yearly Rashifal:

2026

स्वास्थ्य: इस वर्ष आप शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण के प्रभाव में रहेंगे। जिसके कारण मानसिक चिन्ता और तनाव जैसी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। शुरुआती तीन महीने के दौरान राशि स्वामी की मजबूत स्थिति के कारण आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किन्तु मन में किसी रोग को लेकर भय रहेगा। अप्रैल माह से मई के दौरान राशि स्वामी के अस्त होने और छठे भाव के पीड़ित होने के कारण थायराइड और एलर्जी जैसी समस्या बढ़ सकती है। जून 21 से अगस्त 12 के बीच दाँतों में भी कुछ परेशानियाँ और सर्जरी आदि हो सकते हैं।

आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। राहु और बृहस्पति की उत्तम स्थिति के कारण आप काफी अच्छा धन लाभ प्राप्त करेंगे। किसी पॉलिसी से उत्तम लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। किन्तु शनि की द्वादश स्थिति के कारण आपको बचत करने में काफी परेशानी होगी। जून 2 के बाद गुरु के गोचर के कारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। दिसम्बर माह के दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी। अनावश्यक वस्तुओं की खरीदी में धन व्यर्थ न करें। बिना शर्त के किसी को उधार धन देने से आपको बचना चाहिये। वर्ष के अन्त में आपके पास अचानक धन आ सकता है। मनोरञ्जन और भोग-विलास में अत्यधिक धन खर्च होगा। जोखिम भरे निवेश भी करने का विचार बनेगा। राहु के एकादश भाव में होने के कारण किसी नये व्यवसाय से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष पारिवारिक दृष्टिकोण से आप अधिक भाग्यशाली नहीं रहेंगे। दूसरे भाव में शनि की दृष्टि परिजनों को कुछ परेशान करती रहेगी। वरिष्ठ लोगों के बीच आपका उठना बैठना रहेगा। उनके साथ धार्मिक और सामाजिक विषयों पर चिन्तन कर सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्ता बनी रहेगी। जून और नवम्बर के बीच ससुराल पक्ष में कुछ अच्छे आयोजन हो सकते हैं। भाई-बहनों की सफलता से आप उत्साहित रहेंगे। अगस्त से नवम्बर के बीच मित्रों से कुछ नाराजगी हो सकती है।

प्रणय जीवन: इस वर्ष आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। छोटे-मोटे तनाव हैं भी तो उन्हें बातचीत से सुलझा लेंगे। मई-जून के आसपास विशेष सावधानी रखें। वर्ष के अन्त में विवाह योग्य लोगों के विवाह की सम्भावना प्रबल होगी। वर्ष के मध्य में कुछ तनाव अवश्य रहेगा। बहसबाजी और लोगों की सोच को अपने वैवाहिक जीवन के बीच न आने दें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

शिक्षा और करियर: वर्ष 2026 करियर की दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण रहने वाला है। मार्च-अप्रैल के दौरान आप काफी यात्रायें कर सकते हैं। शनि की दृष्टि आपकी राशि से नवम भाव पर पड़ेगी जिसके कारण लोन लेकर उच्च शिक्षा लेने वाले जातकों के ऊपर से दबाव कम होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर जिम्मेदार रहेंगे। किन्तु नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब से असन्तुष्ट हो सकते हैं। बार-बार जॉब बदलने का विचार आयेगा। बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। जुलाई से अक्टूबर के बीच आपको रोजगार सम्बन्धी बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।

समाधान: प्रत्येक शनिवार को किसी गरीब व्यक्ति को भोजन करायें।

राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरअ, ल, इ | A, L, E
नक्षत्र चरण नामाक्षरचु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, पुखराज तथा माणिक्य
Red Coral, Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile

राशिफल

Heaing
अपनी राशि के अनुसार जानें कि क्या कहता है आपकी राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक व वार्षिक राशिफल।
horoscope_img
मेष

राशिफल

horoscope_img
वृषभ

राशिफल

horoscope_img
मिथुन

राशिफल

horoscope_img
कर्क

राशिफल

horoscope_img
सिंह

राशिफल

horoscope_img
कन्या

राशिफल

horoscope_img
तुला

राशिफल

horoscope_img
वृश्चिक

राशिफल

horoscope_img
धनु

राशिफल

horoscope_img
मकर

राशिफल

horoscope_img
कुंभ

राशिफल

horoscope_img
मीन

राशिफल