मिथुन राशिफल
Daily Rashifal:
कारोबार के लिये आपको समय निकालना पड़ेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन की कमी के कारण काम रुक सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। धार्मिक स्थल की यात्रा के लिये जा सकते हैं।
Weekly Rashifal:
शुभ राशिफल: जो लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनके लिये यह सप्ताह शुभ अवसर लेकर आयेगा। विश्लेषकों के लिये यह सप्ताह काफी अच्छा है। सोशल मीडिया पर नये मित्र बन सकते हैं। इस सप्ताह आपकी छवि आपको काफी सहयोग करेगी। पूजा-पाठ और अनुष्ठानों से जुड़े रहेंगे। अपने व्यवहार में सदैव पारदर्शिता बनाये रखें। गुप्त अनुसन्धानों पर आपकी विशेष रुचि रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य होने से आपका मनोबल बढ़ेगा। सरकार से आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। सोमवार, मंगलवार और शनिवार के बाद का समय बहुत अच्छा है।
अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपका कोमल स्वभाव आपके लिये परेशानी खड़ी करेगा। यदि आप किसी यात्रा में जा रहे हैं तो अकेले न जायें। कार्यक्षेत्र में नये कर्मचारियों पर ज्यादा विश्वास न करें। प्रबन्धन कार्यों से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिये। किसी पुराने लोन को चुकाने में थोड़ी समस्या होगी। छोटी बातों पर तनाव लेना उचित नहीं है। अतिरिक्त कार्यभार से बचने के लिये अपने काम को बाँट लें। इससे आपको काफी सहायता मिलेगी।
समाधान: भगवान शिव को प्रतिदिन मदार की माला अर्पित करें।
Monthly Rashifal:
ये महीना आपको बहुत कुछ सिखाने वाला है। सरकारी नौकरी में आपको सफलता मिलेगी। मित्रों के सहयोग से वित्तीय लाभ प्राप्त होगा। प्रबन्धन के छात्रों के लिये महीना उपलब्धि कारक सिद्ध होगा। नवीन अवसरों का लाभ उठा पायेंगे। फाइनेंस से सम्बन्धित कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके जीवन में काफी नया परिवर्तन हो सकता है। बुध की शुभ स्थिति के कारण आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहने वाली है। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। चौथे सप्ताह के बाद विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी।
इस माह आपका स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा रहेगा। शनि के प्रभाव के कारण पेट में अपच की समस्या भी हो सकती है। भोजन सहित अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। छोटे बच्चों को पढ़ाई में परेशानी होगी। महीने के उत्तरार्ध में सूर्य के पंचमस्थ गोचर के कारण जीवनसाथी के साथ थोड़ा झगड़ा हो सकता है। प्रबुद्ध लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मानसिक रूप से थोड़ा बेचैन रहेंगे। लोग आपकी भावनाओं और इच्छाओं का मज़ाक उड़ा सकते हैं। फिर भी अन्तिम सप्ताह में हड्डियों और स्नायु सम्बन्धी समस्या हो सकती है। इसीलिये आपको तले-भुने भोजन से बचना चाहिये।
Yearly Rashifal:
स्वास्थ्य: इस वर्ष आपको लापरवाही बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिये। पूरे वर्ष राहू केतु दशम और चतुर्थ भाव पर गोचर करते रहेंगे। इसके कारण आपको लाइफ स्टाइल बीमारियों के कारण परेशान होना पड़ सकता है। मार्च के महीने में सेहत की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को कोविड आदि के कारण गम्भीर स्वास्थ्य परेशानियों का सामना करना पड़ा था उन्हें फेफड़े सम्बन्धी समस्या हो सकती है। वर्ष के अन्त में पैरों का दर्द परेशान करेगा। सितम्बर के महीने में पेट दर्द की शिकायत होगी। अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज और योग को जरूर शामिल करें। यदि कोई पुरानी बीमारी है तो आपको इलाज ठीक तरह से लेना चाहिये। गुरु का वृषभ राशि में गोचर पुराने रोगों को दोबारा उभर सकता है।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छी रहने वाली है। व्यापार में धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। शेयर मार्केट और पुराने निवेश आपको काफी अच्छा लाभ देंगे। बृहस्पति पर शनि की दॄष्टि होने से आपको जॉब में प्रमोशन से धन लाभ भी मिलेगा। जनवरी से मई तक का समय आपके लिये आर्थिक दॄष्टि से शुभ रहेगा। मई में गुरु के वृषभ राशि में गोचर के उपरान्त आपके खर्चे बढ़ने के योग बन रहे हैं। आप व्यापार में बड़ी इन्वेस्टमेन्ट कर सकते हैं। विदेश में व्यवसाय या जॉब के बड़े अवसर मिल सकते हैं। सम्पत्ति बढ़ाने के लिये काफी निवेश करेंगे।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: सामाजिक सम्बन्धों में आप काफी ध्यान देंगे। आपको अपने मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। मार्च के महीने में परिवार में कुछ परेशानी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य भी आपके लिये चिन्ता का विषय रहेगा। मई माह तक का समय सन्तान के लिये बहुत अच्छा रहेगा। नये घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। लेकिन उसमें आपको काफी बाधा आयेगी। जून महीने के बाद आपको सफलता मिलेगी। सम्पत्ति को लेकर परिवार में तनाव हो सकता है। अक्टूबर माह में पड़ने वाला ग्रहण आपकी माता की सेहत को परेशान करेगा।
प्रणय जीवन: वैवाहिक जीवन काफी शुभ रहने वाला है। आप प्रेम-सम्बन्धों में काफी सत्यनिष्ठ रहेंगे। वर्ष की शुरुआत में आप अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। गुरु की सप्तम भाव में दृष्टि विवाह के लिये बहुत अच्छी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी को काफी समय देंगे। मार्च और अक्टूबर माह में कई बार आपके अपने पार्टनर के साथ गम्भीर झगड़े हो सकते हैं। हिंसा और कटु वचनो से आपको बचना चाहिये। गुरु के वृषभ में जाने के बाद आप अपने साथी के साथ घूमने जा सकते हैं। इससे आपके रिश्तों में ताजगी आयेगी। शनि जब वक्री होंगे तब ससुराल के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
शिक्षा और करियर: करियर के दृष्टिकोण से आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। गुरु की कृपा दृष्टि से आपको शिक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है। वर्ष की शुरुआत में उच्च शिक्षा में उत्तम सफलता मिलेगी। नये व्यापार की शुरुआत करने के लिये धन की व्यवस्था हो जायेगी। फाइनेन्स से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। प्रशासन और मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों को इस वर्ष काफी यश मिलेगा। गुरु के वृषभ में गोचर से विदेश में जॉब के अवसर मिलेंगे। लेकिन जून में शनि के वक्री होने के बाद चलते हुये कार्यों में बाधा आयेगी।
समाधान: प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें और बुधवार को दूर्वा अर्पित करें।
Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa
Shri Ganesha Ji
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
Tuesday, Thursday and Sunday