सिंह राशिफल
Daily Rashifal:
नया कार्य आज प्रारम्भ कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। जॉब को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। एसिडिटी की समस्या हो सकती है। रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। निजी जीवन की परेशानियों का निवारण होगा।
मार्च 3, 2026, मंगलवार
चन्द्र ग्रहण का सिंह राशि पर प्रभाव
चन्द्रग्रहण आपकी राशि पर ही घटित हो रहा है। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आपसे चूक हो सकती है। विचारों में अस्थिरता से बचें। अच्छे लोगों की संगति में रहें। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
राशियों पर देखें।
Weekly Rashifal:
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत अत्यन्त शुभ रहेगी। पूरे सप्ताह आपको संयमित रहना चाहिये। होटल कारोबारियों के लिये सप्ताह बेहतरीन रहेगा। बच्चों को करियर में उत्तम सफलता मिल सकती है। आपके नेतृत्व कौशल की लोग प्रशंसा करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होने की सम्भावना है। अपनी बातों को प्रभावशाली तरीके से व्यक्त कर पायेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। गुरुवार और शुक्रवार अत्यन्त सुखद रहेंगे।
अशुभ राशिफल: जीवनसाथी और बच्चे आपसे अधिक अपेक्षा रखेंगे। बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। सामूहिक कार्यों में भाग लेने से पहले आपको समस्या हो सकती है। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे बनाकर रखें। बुजुर्गों की बातें आपको चुभ सकती हैं। विरोधी आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब होने की सम्भावना है। खानपान में आपको सावधानी रखनी चाहिये। सोमवार और शनिवार थोड़े कमजोर दिन हो सकते हैं।
समाधान: गाय के घी से शिवलिङ्ग का अभिषेक करें।
मार्च 3, 2026, मंगलवार
चन्द्र ग्रहण का सिंह राशि पर प्रभाव
चन्द्रग्रहण आपकी राशि पर ही घटित हो रहा है। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आपसे चूक हो सकती है। विचारों में अस्थिरता से बचें। अच्छे लोगों की संगति में रहें। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
राशियों पर देखें।
Monthly Rashifal:
करियर की दृष्टि से महीना अच्छा रहेगा। महीने की शुरुआत में आप अत्यन्त भाग्यशाली रहेंगे। घर की सुख-सुविधाओं पर आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। फरवरी 13 को राशि स्वामी सूर्य कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे जिसके कारण कई सारे रुके हुये काम बन सकते हैं। कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। आप धार्मिक कार्यों को लेकर अत्यन्त उत्सुक रहेंगे। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। दूसरा और चतुर्थ सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।
इस माह आपको बुजुर्ग लोगों की सेहत का काफी ध्यान रखना होगा। प्रथम सप्ताह के दौरान कार्यक्षेत्र में आपके गुप्त शत्रु तैयार हो सकते हैं। जो आपके बारे में लगातार नकारात्मक बातें कर सकते हैं। सहकर्मी आपके विरूद्ध कार्य कर सकते हैं। एलर्जी और रक्तचाप जैसी समस्या हो सकती है। विदेश यात्रा कर रहे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को काफी सम्भालकर रखें। पहला और तीसरा सप्ताह कमजोर रहेगा।
Yearly Rashifal:
स्वास्थ्य: आपकी राशि इस वर्ष भी शनि की ढैया के प्रभाव में रहेगी। जिसके प्रभाव से कुछ पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं। हालाँकि यदि आप लापरवाही नहीं करते हैं तो आप अत्यन्त स्वस्थ रहेंगे। बवासीर और कब्ज के रोगियों को अपने खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान देना चाहिये। आर्थराइटिस और गाउट से सम्बन्धित रोग भी इस वर्ष अचानक से आपको परेशान कर सकते हैं। मार्च, जून और दिसम्बर माह सेहत को लेकर अधिक सुखद नहीं रहेगा।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आप नये प्रोजेक्ट्स में धन निवेश कर सकते हैं। आपके द्वारा लिये गये आर्थिक निर्णय अत्यन्त सटीक होंगे। वर्ष की शुरुआत में उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। धन आगमन के साथ ही अच्छी बचत के भी योग प्रबल हैं। नये घर की खरीदारी या निर्माण कराना चाहते हैं तो इस वर्ष कोई बाधा नहीं आयेगी। सम्पत्ति के विवादों का निपटारा हो सकता है। जून 2 से अक्टूबर 31 तक का समय आर्थिक रूप से शुभ नहीं रहेगा। नवम्बर, दिसम्बर के बीच का समय बहुत अच्छा रहेगा।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। भाई-बहनों से सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। माता-पिता की आज्ञानुसार काम करना आपके लिये उचित होगा। आपके सामाजिक सम्पर्क मजबूत होंगे। जून 2 के बाद गुरु के राशि परिवर्तन के उपरान्त परिवार में कलह के बादल मंडरा सकते हैं। पैतृक व्यवहार और घर में बदलाव करने की स्थिति निर्मित हो सकती है। जून-जुलाई और नवम्बर में अपमान का घूँट पीना पड़ सकता है।
प्रणय जीवन: अपने व्यवहार में विनम्रता का भाव बनाये रखें। जीवनसाथी आपसे कई बार शिकायतें कर सकता है। राहु आपकी राशि से सप्तम भाव में रहेगा अविवाहित लोगों को ऊँचे प्रतिष्ठित परिवारों से विवाह के रिश्ते मिलने की सम्भावना रहेगी। सितम्बर महीने में जीवनसाथी के व्यवहार से थोड़ा निराश हो सकते हैं। आपको उन्हें खुश करने के लिये काफी कुछ बदलाव करने होंगे। निःसन्तान दम्पतियों को खुशखबरी मिल सकती है।
शिक्षा और करियर: कार्यक्षेत्र में आपको शानदार उपलब्धियाँ मिल सकती हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास बनाये रखने के कारण कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में बदलाव करने के अवसर मिलेंगे। उच्चाधिकारी आपसे ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। विचारों में स्पष्टता रखें क्योंकि आप में गम्भीरता की कमी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। फिल्म जगत और संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये वर्ष अत्यन्त शुभ रहेगा। मार्च से जून तक का समय सुखद रहेगा। अक्टूबर से दिसम्बर तक का समय अच्छा रहने वाला है।
समाधान: गुरुवार को भगवान विष्णु और केले के पेड़ का पूजन करें तथा घी का दीपक जलायें।
Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te
Shri Vishnu Narayan
Ruby, Red Coral and Yellow Sapphire
Sunday, Tuesday and Thursday
