तुला राशिफल
Daily Rashifal:
महिलाओं का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। उच्च अधिकारियों से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द लेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। सन्तान का व्यवहार आपके प्रति काफी अच्छा रहेगा।
Weekly Rashifal:
शुभ राशिफल: सप्ताह का प्रारम्भ काफी अच्छा सिद्ध होगा। कुछ अच्छी सूचनायें मिल सकती हैं। विरोधियों को नीचा दिखाने का मौका मिलेगा। शिक्षा और परिवार के लिये सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। भविष्य की योजना बनाने के लिये सप्ताह उत्तम है। विवाह योग्य जातकों के विवाह को लेकर सप्ताह अनुकूल है। मान-सम्मान के साथ-साथ धन अर्जित होगा। बिना किसी की सहायता के बड़ा लाभ कमा पायेंगे। करियर की जटिलतायें कम होगी। सोमवार से शुक्रवार तक का समय बेहतरीन रहने वाला है।
अशुभ राशिफल: कारोबारी लोगों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान देना होगा। भाई-बहनों से विवाद न करें। शुगर के रोगियों को अधिक समय तक भूखा नहीं रहना चाहिये। महिलाओं से आपको सावधानी पूर्वक व्यवहार करना चाहिये। घर के बुजुर्गों से राय लेना न भूलें वरना वो अपमानित अनुभव कर सकते हैं। यात्रा पर कुछ कठिनाई होने की आशंका है। विवाहेतर सम्बन्ध दाम्पत्य जीवन की परेशानियों का कारण बन सकते हैं। सप्ताह के अन्त में बीमारियों पर धन खर्च होगा।
समाधान: सूर्योदय के पूर्व उठकर स्नान करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
Monthly Rashifal:
आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शुभ होने वाली है। नये सम्बन्ध स्थापित हो सकते हैं। अपने विरोधियों को मात दे पायेंगे। व्यवसाय में विस्तार के इच्छुक जातकों के लिये यह महीना विशेष रूप से शुभ है। इस माह गुरु राशि परिवर्तन कर रहे हैं जिसका सीधा असर आपके करियर पर पड़ेगा। यदि आप नया घर खरीदना चाह रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। रिश्तेदारों पर आप धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होने के योग बन रहे हैं। तीसरा सप्ताह अत्यधिक शुभ रहने वाला है।
महीने की शुरुआत दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये शुभ नहीं रहेगी। धन का आवागमन अच्छा रहेगा लेकिन आपको बड़ा निवेश करने से बचना चाहिये। अधिकारी वर्ग से बहस न करें। वरना नौकरी में परेशानी हो सकती है। पिछले महीने की समस्याओं को सुलझाने में महीने का प्रथम पखवाड़ा बीतेगा। अनावश्यक खर्चे अधिक बढ़ सकते हैं। सामाजिक संस्था से जुड़े लोगों को अनुदान सम्बन्धी समस्या हो सकती है। विदेश जा रहे लोगों को थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये।
Yearly Rashifal:
स्वास्थ्य: वर्ष के शुरुआती महीने आपके स्वास्थ्य के लिये बेहतरीन रहेंगे। व्यस्तता के कारण आपको थकान महसूस होगी। यात्राओं के दौरान आप कई बार कठिनाई महसूस कर सकते हैं। जिन लोगों को कोरोना जैसी बीमारियों की समस्या पहले हो चुकी है उन्हें प्राणायाम और अपनी जीवनशैली में सुधार कर लेना चाहिये। मई से सितम्बर महीने के बीच लीवर के रोगियों को कुछ समस्या हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को जुलाई के बाद ज्यादा विशेष देखभाल करनी चाहिये। एनीमिया और थायराइड से पीड़ित महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहने वाली है। वर्ष की शुरुआत बहुत शुभ रहेगी। अटके हुये धन के वापस मिलने के योग बन रहे हैं। सम्पत्ति के मामलों में आपको बड़ा लाभ होगा। लेकिन कुछ मामले उलझने की सम्भावना भी बन रही है। अवैध माध्यमों से धन कमाने से बचें। वर्ष के मध्य में शेयर मार्केट में निवेश में नुकसान हो सकता है। आप वर्ष के दूसरे भाग में विलासिता के संसाधनों में धन खर्च करेंगे। लेकिन आपको बचत पर काफी ध्यान देना चाहिये। जुलाई से नवम्बर के बीच पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामलों की समस्या दूर होगी। आपकी आय के लिये वर्ष की अन्तिम तिमाही बेहतरीन रहेगी।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष आपको कई व्यर्थ के विवादों में उलझना पड़ सकता है। वर्ष का शुरुआती भाग आपके लिये बेहद शुभ रहेगा। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। घर में कई शुभ आयोजन होने की सम्भावना है। इसके लिये फरवरी-मार्च बेहद शुभ रहेगा। 4 फरवरी को गुरु के मार्गी होने से परिवार को लेकर कई पुरानी समस्याओं का निवारण होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेकिन आपको जून के बाद अपने पिता की सेहत का खास ध्यान रखना पड़ेगा। 18 मई के बाद राहु का आपके पञ्चम भाव में गोचर आपकी सामाजिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। बच्चों की संगत का विशेष ध्यान रखें।
प्रणय जीवन: वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमान्स बढ़ेगा। आप छोटी-छोटी बातों को सम्वाद के माध्यम से आसानी से सुलझा लेंगे। लिव इन रिलेशन में रहने वाले कपल्स विवाह को लेकर योजना बना सकते हैं। आप अपने रिश्तों को काफी अच्छी तरह से निभायेंगे। फरवरी मास में अपने प्रेमी को गिफ्ट दे सकते हैं। जुलाई के महीने में आपको क्रोध पर नियन्त्रण रखना चाहिये, इससे आप रिश्तों को बचा सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अक्टूबर के बाद प्रभावित हो सकता है। अपनी भावनाओं को जीवनसाथी पर न थोपें।
शिक्षा और करियर: वर्ष की प्रथम तीन महीनो में फाइनेंस और पब्लिक रिलेशन से जुड़े कार्यो में बड़ी सफलता मिल सकती है। जॉब में आपको कठिन कार्य सौंपे जा सकते हैं। उच्चाधिकारी आपकी योग्यता का परीक्षण करने का प्रयास करेंगे। कृषि सम्बन्धी कारोबार में अच्छी पैदावार से आर्थिक लाभ होगा। राहु के पञ्चम भाव में गोचर के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा में बदलाव आने की सम्भावना बन रही है। यदि किसी नये कोर्स में एडमिशन ले रहे हैं तो पहले उसकी पूरी जानकारी ले लें। अन्यथा उसे बीच में छोड़ने का विचार भी मन में आयेगा। अक्टूबर के बाद शिक्षा और करियर से जुड़ी बाधा दूर होगी।
समाधान: प्रत्येक बृहस्पतिवार गाय को जौ खिलाना लाभकारी होगा। निम्नलिखित मन्त्र का नित्य जाप करें।
नम:शिवाय।
Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Shri Durga Mata
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
Friday, Saturday and Wednesday