वृषभ राशिफल
Daily Rashifal:
आज परिजनों के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं। गले में संक्रमण की शिकायत हो सकती है। आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को अत्यधिक महत्व देंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करने के लिये दिन उत्तम है। किसी महत्त्वपूर्ण बात को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है।
Weekly Rashifal:
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। कारोबार में नये ऑर्डर मिल सकते हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह बहुत ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में ऐसी कई समस्यायें सामने आ सकती हैं, जिनका निराकरण केवल आप कर पायेंगे। कुटुम्बजनों के साथ मधुर सम्बन्ध रहेंगे। लोगो का विश्वास आपके प्रति बढ़ेगा। रोमान्टिक दाम्पत्य सम्बन्धों का आनन्द लेंगे। जीवनसाथी आपके मनोबल को बढ़ायेगा। रविवार से बुधवार शुभ दिन सिद्ध होंगे। पूरा सप्ताह लगभग शान्ति से ही व्यतीत होगा।
अशुभ राशिफल: व्यापार में बढ़ोत्तरी करने के लिये भाग-दौड़ अधिक करनी पड़ेगी। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों की समस्याओं को बातचीत से सुलझायें। सप्ताह के अन्तिम दो दिनों के दौरान किडनी के रोगों से पीड़ित लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। भरपूर मात्रा में नींद लें और व्यायाम अवश्य करें। गरिष्ठ भोजन करने से बचें। धन खर्च करने में कन्जूसी न रखें। निराशाजन्य विचारों से दूर रहें। शुक्रवार और शनिवार कमजोर दिन रहेंगे।
समाधान: शनिवार को किसी ब्राह्मण को वस्त्र और अन्न दान करें।
Monthly Rashifal:
इस महीने की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। लगभग पूरा माह आपको अवसरों के ढेरों विकल्प देगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके भाग्योदय के लिये यह महीना बहुत ही शुभ है। आप कारोबार में बढ़ोत्तरी या नया कारोबार शुरू करने के लिये ऋण ले सकते हैं। मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। रोमान्टिक पलों का आनन्द उठायेंगे। महिला मित्रों के माध्यम से कुछ अत्यन्त आवश्यक कार्य पूर्ण हो सकते हैं। भविष्य के लिये योजना बना सकते हैं।
आप दूसरे किसी काम में उलझने के कारण लक्ष्य से भटक सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें। माता के साथ वैचारिक मतभेद उभर के सामने आयेंगे। ननिहाल पक्ष के लोगों से अपने सम्बन्ध खराब न करें। आलस्य का त्याग कर अपने काम को लेकर निष्ठावान रहें। महीने के उत्तरार्ध में सेहत खराब हो सकती है। निद्रा में बुरे स्वप्नों की अनुभूति हो सकती है। लीवर के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये।
Yearly Rashifal:
स्वास्थ्य: इस वर्ष आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिये। वर्ष के शुरुआती भाग में लीवर के रोग उत्पन्न हो सकते हैं। मार्च-अप्रैल में वक्री शुक्र गर्भवती महिलाओं को कुछ परेशानियों की अनुभूति करा सकता है। जुलाई महीने में फूड पॉइजनिंग की समस्या होने के योग बन रहे हैं। इसीलिये फाइबर युक्त भोजन का सेवन अवश्य करें एवं जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। इससे आपका पाचन संस्थान उत्तम रहेगा। आपको अनावश्यक दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिये। वर्ष का उत्तरार्ध सेहत के दृष्टिकोण से शुभ नहीं है।
आर्थिक स्थिति: वर्ष के प्रथम तीन महीने आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ समस्या होने के योग बन रहे हैं। यदि किसी तरह का कोई लीगल मामला चल रहा है तो उसे निपटाने में सफलता मिलेगी। नया काम शुरु करने के लिये आपको लोन लेना पड़ सकता है। जिसमें कुछ जोखिम भी उठाना पड़ सकता है। हालाँकि इससे आपके काम में बढ़ोत्तरी होगी। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से बचना चाहिये। अप्रैल से अगस्त के बीच आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। जुलाई मास में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय में बड़ी आर्थिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के ऊपर आपको काफी धन खर्च करना पड़ेगा।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: वर्ष की शुरुआत में शनि आपके परिवार को लगातार कुछ न कुछ समस्या देता रहेगा। ससुराल पक्ष में कई तरह की परेशानियाँ देखने को मिलेंगी। नव विवाहित महिलाओं को थोड़ा समझदारी से स्थितियों को सम्भालना होगा। आप स्वयं को शान्त रखें और परिवार में उथल-पुथल को सम्भालने का प्रयास करें। माता से अनबन होती रहेगी। जून से सितम्बर के बीच परिवार में परेशानियाँ होगी। इस बीच वाहन दुर्घटना के योग भी बन रहे हैं। समाज में आपकी छवि बेहतरीन रहेगी।
प्रणय जीवन: यदि विवाह करना चाह रहे हैं तो उसमें पारिवारिक सहमति अवश्य हो इसका ध्यान रखें। जीवनसाथी आपके करियर को लेकर काफी सतर्क रहेगा। आपका व्यवहार भी जीवनसाथी के प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। जून से सितम्बर के बीच धन-सम्पत्ति आदि को लेकर दाम्पत्य सम्बन्ध में कुछ छिटपुट समस्या होगी। अवैध सम्बन्धों से आपको पूरी तरह से दूरी बना लेनी चाहिये। शनि की पञ्चम भाव में दृष्टि के कारण नये प्रेम सम्बन्धों में कमिटमेन्ट को लेकर कुछ सावधान रहें। कुछ गलतफहमियाँ होने के योग बन रहे हैं।
शिक्षा और करियर: 2025 करियर को लेकर सामान्य रहेगा। शुरुआती तीन माह के दौरान राहु के एकादश और दशम भाव में प्रभाव में रहने के कारण शिक्षा और करियर की स्थिति अच्छी रहेगी। अप्रैल 2025 तक का समय पढ़ाई के लिये बेहद शुभ रहेगा। बच्चों को अपनी शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिये। किन्तु इसके बाद राहु के दशम भाव में गोचर के कारण करियर में परेशानियाँ आने की आशंका है। किन्तु इसके बावजूद शनि की शुभ स्थिति के कारण अधिकारी वर्ग के लोग आपके प्रमोशन को लेकर काफी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। मैंनेजमेन्ट से जुड़े कार्यों में आपका प्रदर्शन उत्तम रहने वाला है।
समाधान: शनिवार के दिन 'हनुमान चालीसा' और 'शनि स्तोत्र' का पाठ करना हितकर होगा।
Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo
Shri Durga Mata
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
Friday, Wednesday and Saturday