वृश्चिक राशिफल
Daily Rashifal:
दिन की शुरुआत में जो काम उलझे हुये थे, शाम तक उन्हें सुलझाने में सफलता मिलेगी। अपनी जीवनशैली के प्रति लापरवाह न हों। नौकरीपेशा लोग जॉब के साथ किसी व्यवसाय की भी योजना बना सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के सुझाव से काम करना हितकर होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में देरी न करें।
मार्च 3, 2026, मंगलवार
चन्द्र ग्रहण का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
आपको कार्यक्षेत्र में कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आप समझदारी से इन सबका सामना भी कर लेंगे। पिता की अवज्ञा न करें। पैतृक कारोबार में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं।
राशियों पर देखें।
Weekly Rashifal:
शुभ राशिफल: आपके व्यक्तित्व का आभामण्डल और बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ और प्रेम भाव में वृद्धि होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में वृद्धि होगी। परिजनों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। उच्च शिक्षा में आपका प्रदर्शन जबरदस्त रहेगा। घर के लिये महत्वपूर्ण उपकरणों की खरीदारी कर सकते हैं। किसी लम्बित परियोजना को दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी। प्रेमीजन के साथ रोमान्टिक डेट पर जा सकते हैं। सोमवार और मंगलवार अत्यधिक शुभ सिद्ध होंगे।
अशुभ राशिफल: इस सप्ताह प्रेम सम्बन्धों में गलतफहमी होने की आशंका है। धन को लेकर उधारी करने से आपको बचना चाहिये। महिलाओं को थायराइड जैसे रोगों की शिकायत हो सकती है। बड़े भाई-बहनों के ऊपर किसी कारणवश कुपित हो सकते हैं। कुण्ठित विचारों से आपको बचना चाहिये। अनावश्यक भागदौड़ करने के कारण शरीर में थकावट हो सकती है। आप अपने विश्वसनीय लोगों के बीच अलोकप्रिय हो सकते हैं। नींद और आराम पर्याप्त मात्रा में लें। गुरुवार और शुक्रवार को कार्यक्षेत्र में पार्टनर्स से झगड़ा हो सकता है।
समाधान: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
मार्च 3, 2026, मंगलवार
चन्द्र ग्रहण का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
आपको कार्यक्षेत्र में कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आप समझदारी से इन सबका सामना भी कर लेंगे। पिता की अवज्ञा न करें। पैतृक कारोबार में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं।
राशियों पर देखें।
Monthly Rashifal:
थोक व्यापारियों के लिये माह अत्यन्त सुखद रहेगा। उचित समय पर काम होने से आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट में आप काफी अच्छा निवेश कर सकते हैं। विरोधियों के बीच आप काफी लोकप्रिय हो सकते हैं। आपको सफलता प्राप्त करने के लिये काफी मेहनत करनी पड़ेगी। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर काफी ध्यान देना चाहिये। भाग्य का उत्तम सहयोग मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप काफी रोमान्टिक रहेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग अत्यधिक प्रशंसा करेंगे।
कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु बढ़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों पर क्रोध न करें। दूसरे सप्ताह में आपको पिता की चिन्ता हो सकती है। अनावश्यक कार्यों का बोझ कुछ अधिक ही रहने वाला है। इस महीने आपको पेट में दर्द उभर सकता है। जमीन सम्बन्धी दस्तावेजों को लेकर सावधानी रखें। IT और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी जॉब को लेकर चिन्ता रहेगी। माह के दूसरे पूर्वार्ध के दौरान आप घर में कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। लोग आपकी भावनाओं का मजाक उड़ा सकते हैं।
Yearly Rashifal:
स्वास्थ्य: इस वर्ष राहु-केतु दशम और चतुर्थ भाव पर गोचर करते रहेंगे। इसके कारण आपको बीमारियों से परेशान होना पड़ सकता है। मार्च के महीने में सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। फेफड़े सम्बन्धी समस्या हो सकती है। अगस्त-सितम्बर के महीने में पेट दर्द की शिकायत होगी। अपनी दिनचर्या में प्राणायाम और योग को अवश्य सम्मिलित करें। यदि कोई पुरानी बीमारी है तो आपको इलाज ठीक तरह से लेना चाहिये। नवम्बर के आसपास घुटनों का दर्द परेशान करेगा। गुरु का सिंह राशि में गोचर पुराने रोगों को दोबारा उभार सकता है।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छी रहने वाली है। व्यापार में धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड जैसे निवेश आपको काफी अच्छा लाभ देंगे। वर्ष के पूर्वार्ध में बृहस्पति की शनि पर दृष्टि होने से आपको जॉब में पदोन्नति से धन लाभ भी मिलेगा। जनवरी से मई तक का समय आपके लिये आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। दवाइयों पर आपके खर्चे बढ़ने के योग बन रहे हैं। सम्भव है कि आप व्यापार में बड़े निवेश कर सकते हैं। विदेश में व्यवसाय के बड़े अवसर मिल सकते हैं।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: सामाजिक सम्बन्धों में आप काफी ध्यान देंगे। आपको अपने मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। पिता के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। मार्च के महीने में परिवार में कुछ परेशानी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य भी आपके लिये चिन्ता का विषय रहेगा। मई माह तक का समय सन्तान के लिये बहुत अच्छा रहेगा। नया घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। लेकिन उसमें आपको अत्यधिक बाधा आयेगी। जून महीने के बाद आपको सफलता मिलेगी। सम्पत्ति को लेकर परिवार में तनाव हो सकता है। अक्टूबर माह में पड़ने वाला ग्रहण आपकी माता की सेहत को परेशान करेगा।
प्रणय जीवन: इस वर्ष वैवाहिक जीवन अत्यन्त शुभ रहने वाला है। आप प्रेम सम्बन्धों का काफी अच्छी तरह से आनन्द उठायेंगे। वर्ष की शुरुआत में ही आप अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी को काफी समय देंगे। किन्तु मार्च और अक्टूबर माह के दौरान कई बार आपके और पार्टनर के साथ गम्भीर झगड़े हो सकते हैं। आपको हिंसा और कटु वचनों से बचना चाहिये। जून में गुरु के कर्क में जाने के बाद आप जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। इससे आपके रिश्तों में ताजगी आयेगी। जुलाई के बाद शनि जब वक्री होंगे तब ससुराल के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
शिक्षा और करियर: करियर के दृष्टिकोण से आप इस वर्ष अत्यन्त भाग्यशाली रहेंगे। गुरु की कृपादृष्टि से उच्च शिक्षा में उत्तम सफलता मिलेगी। नये व्यापार की शुरुआत करने के लिये धन की व्यवस्था हो जायेगी। फाइनेन्स से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। प्रशासन और प्रबन्धन से जुड़े लोगों को इस वर्ष अत्यधिक यश मिलेगा। गुरु का कर्क में गोचर विदेश में जॉब में अवसर लेकर आयेगा। लेकिन जून में शनि के वक्री होने के बाद चलते हुये कार्यों में बाधा आयेगी।
समाधान: प्रत्येक माह के दोनों प्रदोष के दिन शिवजी का पूजन करें।
To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Shri Hanuman Ji
Red Coral, Ruby and Yellow Sapphire
Tuesday, Thursday and Sunday
